दौसा की आवाज - Dausa News

दौसा की आवाज - Dausa News This page tell you latest news of DAUSA

12/11/2023

दीपावली पर रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर:उदयपुर-पटना एवं साबरमती-दानापुर के बीच होगा ट्रेनों का संचालन

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 09403 साबरमती-दानापुर सुपरफास्ट ट्रेन 12 नंवबर से 26 नवंबर तक 3 ट्रिप साबरमती से प्रत्येक रविवार को सुबह 8:15 बजे रवाना होगी। अगले दिन सोमवार को दोपहर 2:15 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09404 दानापुर-साबरमती सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 13 नंवबर से 27 नवंबर तक 3 ट्रिप दानापुर से प्रत्येक सोमवार को शाम 6 बजे रवाना होगी।

अगले दिन मंगलवार को रात 11:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। इस दौरान साबरमती से दानापुर जाने के दौरान यह ट्रेन रविवार शाम को 7:13 बजे बांदीकुई जंक्शन पहुंचेगी। यहां दो मिनट का ठहराव रहेगा। इसी प्रकार दानापुर से साबरमती जाने के दौरान मंगलवार सुबह 11:20 बजे बांदीकुई आएगी। दो मिनट रुकने के बाद रवाना होगी। इसके अलावा इस ट्रेन का साबरमती, मेहसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जंक्शन,अजमेर, किशनगढ, जयपुर, भरतपुर, अछनेरा,आगराफोर्ट, टूंडला, इटावा, कानपुर, प्रयागराज, दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09625 उदयपुर-पटना स्पेशल ट्रेन 14 नवंबर से 28 नवंबर तक 3 ट्रिप उदयपुर से प्रत्येक मंगलवार को रात 11:15 बजे रवाना होगी। गुरुवार रात 3:30 बजे पटना पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09626 पटना-उदयपुर स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर से 30 नवंबर तक 3 ट्रिप पटना से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 6:45 बजे रवाना होगी।

शुक्रवार रात 4:05 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इस दौरान इस ट्रेन का राणाप्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाडा, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगराफोर्ट, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, बक्सर, आरा स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

12/11/2023

दौसा में मुरारी, लालसोट में परसादी व महवा में ओमप्रकाश का गांवों में दौरे के दौरान विरोध

विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही चुनावी माहौल भी गर्माने लगा है। प्रचार प्रसार भी जोर पकड़ने लगा है, वहीं गांवों में विकास में भेदभाव को लेकर मौजूदा विधायकों व मंत्रियों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन विरोध के वीडियो सामने आ रहे हैं।

जिले में पिछले दिनों तक विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित करने का ढिंढोरा पीटते नजर आए थे और प्रदेश में अपने आपको स्वच्छ छवि व विकास में अव्वल बताने वाले विधायकों व मंत्रियों को अपने विधानसभा क्षेत्रों में लोगों के भारी विरोध के चलते चुनावी माहौल में गर्माहट आने लग गई है। दौसा विधानसभा क्षेत्र में राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा को जनसंपर्क के दौरान कई जगहों पर लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विकास कार्यों में भेदभाव करने पर मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समर्थक विरोध करने वाले लोगों को शांत करते नजर आए, लेकिन समझाइश का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।

लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। लालसोट विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा को लोगों ने जनसंपर्क के दौरान विरोध का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री परसादी लाल मीणा शनिवार को जनसंपर्क के दौरान बीड़ की ढाणी पहुंचे। जहां में लोगों ने उनके खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और मंत्री रहते हुए क्षेत्र में विकास नहीं करने का आरोप लगाया। लोगों के तेवर देख मंत्री मीणा को वहां से बैरंग लौटना पड़ा। गत दिनों हेमावास गांव में भी लोगों ने मंत्री का जमकर विरोध किया था, जहां से अपनी गाड़ी में बैठकर वापस लौटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं परसादी लाल मीणा के समर्थक विरोध करने वाले लोगों को शांत करते नजर आए, लेकिन समझाइश का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। गौरतलब है कि विगत दिनों आंतरी क्षेत्र में डिगो गांव में चिकित्सा मंत्री परसादीलाल की गाड़ी को काले झंडे दिखाकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया तथा गाड़ी पर पत्थर फेंके थे। नांगल अभयपुरा में चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा को ग्रामीणों द्वारा विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया था।

भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी:लालसोट से रामविलास मीणा व बांदीकुई से भागचंद टांकड़ा होंगे BJP प्रत्याशी |विधानसभा...
09/10/2023

भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी:लालसोट से रामविलास मीणा व बांदीकुई से भागचंद टांकड़ा होंगे BJP प्रत्याशी |

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 41 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता की घोषणा के बाद भाजपा द्वारा जारी की गई लिस्ट में दौसा जिले के लालसोट विधानसभा क्षेत्र से रामविलास मीणा को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही बांदीकुई विधानसभा से भागचंद टांकड़ा को प्रत्याशी बनाया है।

दौसा में 5 विधायकों का भाग्य तय करेंगे वोटर्स:23 नवम्बर को वोटिंग,3 दिसंबर को रिजल्ट, जिले में 11 लाख 97 हजार 662 मतदाता...
09/10/2023

दौसा में 5 विधायकों का भाग्य तय करेंगे वोटर्स:23 नवम्बर को वोटिंग,3 दिसंबर को रिजल्ट, जिले में 11 लाख 97 हजार 662 मतदाता |

चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। प्रदेश में एक ही चरण में वोटिंग होगी, इसके लिए 23 नवंबर को मतदान होगा और 10 दिन बाद 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम आ जाएंगे।

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे प्रशासन ने मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया- जिले की पांचों विधानसभा को मिलाकर कुल 11 लाख 97 हजार 662 मतदाता हैं। जिनमें 6 लाख 35 हजार 735 पुरूष मतदाता, 5 लाख 61 हजार 923 महिला वोटर एवं 4 ट्रांस जेंडर मतदाता हैं।

इसके साथ ही जिले में 15 हजार 768 दिव्यांगजन मतदाता, 27 हजार 263 अस्सी वर्ष से अधिक आयु के, सौ वर्ष से अधिक आयु के 329, 57 हजार 423 पहली बार वोट करने वाले युवा मतदाता एवं 3 हजार 288 सर्विस वोटर हैं।

विधानसभावार इतने वोटर

बांदीकुई विधानसभा में 1 लाख 16 हजार 286 पुरूष मतदाता एवं 1 लाख 3 हजार 983 महिला मतदाता, 1 मतदाता ट्रांस जेंडर सहित कुल 2 लाख 20 हजार 270 मतदाता हैं।

महुवा विधानसभा में 1 लाख 17 हजार 570 पुरूष मतदाता, 1 लाख 2 हजार 11 महिला मतदाता एवं 2 ट्रांस जेन्डर सहित कुल 2 लाख 19 हजार 583 मतदाता हैं।

सिकराय विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 39 हजार 351 पुरूष मतदाता, 1 लाख 22 हजार 895 महिला मतदाता सहित कुल 2 लाख 62 हजार 246 मतदाता हैं।

दौसा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 27 हजार 687 पुरूष मतदाता एवं 1 लाख 14 हजार 471 महिला मतदाता सहित कुल 2 लाख 42 हजार 158 मतदाता हैं।

लालसोट विधानसभा में 1 लाख 34 हजार 841 पुरूष एवं 1 लाख 18 हजार 563 महिला मतदाता सहित कुल 2 लाख 53 हजार 405 मतदाता हैं।

आम बजट में रेलवे के लिए फंड:दौसा और बांदीकुई रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास बनेंगे, प्रवेश द्वार, एस्केलेटर, टीनशेड, प्लेटफार...
06/02/2023

आम बजट में रेलवे के लिए फंड:दौसा और बांदीकुई रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास बनेंगे, प्रवेश द्वार, एस्केलेटर, टीनशेड, प्लेटफार्म की चौड़ाई बढ़ाने संबंधी काम होंगे |

रेलवे के स्तर पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजस्थान के 82 रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार कर उन्हें वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें दाैसा और बांदीकुई सहित जयपुर रेल मंडल के 15 रेलवे स्टेशन भी शामिल किए हैं। रेलवे स्टेशनों पर 717 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं और सौन्दर्यीकरण पर आवश्यकता अनुसार 40 से 50 करोड़ तक रुपए खर्च हाेंगे। स्टेशनाें पर यात्रा सुविधा और विकास कार्याें के सिलसिले में पिछले माह 3 जनवरी काे दाैसा स्टेशन पर सांसद जसकाैर मीणा के साथ एडीआरएम मनीष गाेयल, डीसीएम पूजा मित्तल की माैजूदगी में आम लाेगाें से रायशुमारी कर डिमांड के बारे में चर्चा की थी।

तब लाेगाें ने स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया में सुलभ शाैचालय, आबकारी की जमीन से सेकंड गेट निकालने, रिटायरिंग रूम, लाॅकअप, एस्केलेटर, लिफ्ट, आरओ प्लांट, प्याऊ, पार्किंग में हाईमास्ट लाइट तथा प्लेटफार्म-2 की तरफ पार्किंग व टिकट विंडाे बनाने के सुझाव दिए थे। सबसे अहम मांग प्लेटफार्म-2 की तरह के लाेगाें ने फुटओवर ब्रिज की उठाई थी, जाे गांधी तिराहा के पास गली से हाेकर प्लेटफार्म-2 की तरफ जाएगा। इसके लिए मंत्री मुरारीलाल मीणा 2 कराेड़ रुपए दे चुके हैं। नगर परिषद व रेलवे के अधिकारियों के कोआॅर्डिनेशन से फुटओवर ब्रिज का खाका तैयार किया जा रहा है।

जयपुर मंडल के 15 स्टेशन शामिल, पुनर्विकास कार्यों से कायाकल्प हाेगा
जयपुर रेल मंडल में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दाैसा, बांदीकुई के अलावा राजगढ़, अलवर, खैरथल, गाेविंदगढ़, आसलपुर जाेबनेर, दुर्गापुरा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, झुंझुनुं, फुलेरा व रींगस स्टेशन शामिल हैं। पुनर्विकास कार्यों से रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलेगी और यात्री सुविधाएं बढ़ेगीं। योजना में सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए सुविधा युक्त प्रतीक्षालय निर्माण पर विशेष फोकस किया जाएगा। एेसे स्टेशन, जहां सामान्य श्रेणी यात्रियों को सुविधाओं का अभाव है, वहां पर उन सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार सब कुछ ठीक रहा तो एक से दो साल के भीतर कार्यों को पूरा किया जाएगा।

योजना के तहत यह होंगे संभावित काम
बुजुर्गों व दिव्यांगों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाने के साथ प्रवेश द्वार व प्लेटफार्म की चौड़ाईकरण का कार्य होगा। स्टेशन में प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग गेट बनाने की तैयारी काे बढ़ावा मिलेगा। दाैसा में फ्रंट में पार्किंग काे 10 से 15 फुट पीछे किया जा सकता है, जिससे फ्रंट का स्पेस बड़ा हाेगा। रेलवे स्टेशनों पर वेटिंग हाल का विस्तार, दिव्यांग, बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों की सुविधाओं के लिए लिफ्ट व एस्केलेटर निर्माण, अप्रोच रोड का चौड़ाईकरण, दुपहिया व चौपहिया वाहनों की पार्किंग, टीनशैड, प्लेटफार्म का चौडाईकरण, स्टेशन पर नए भवनों की जरुरत, दिव्यांग व महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाओं का ध्यान, प्रवेश द्वार का चौडाईकरण, प्लेटफार्म पर जल निकासी की सुविधाओं पर फोकस किया जाएगा। दाैसा में बारिश का पानी भरने से बड़ी समस्या हाेती है। रेल स्टेशन पर कार्यालयों, वेटिंग रूम आदि में फर्नीचर की आवश्यकता, दिव्यांगों के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालय आदि के काम शामिल हाेंगे।

दूसरी सूची - राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 88 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
06/01/2023

दूसरी सूची - राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 88 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 100 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
04/01/2023

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 100 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

04/01/2023

दौसा-बांदीकुई स्टेशन का अमृत भारत योजना में चयन:सांसद बोलीं- मौजूदा स्ट्रक्चर को डवलप कर नई सुविधाओं का निर्माण होगा |
रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों को आधुनिक बनाने की योजना तैयार की है। योजना में दौसा एवं बांदीकुई रेलवे स्टेशनों का भी चयन किया गया है। इसके तहत नई सुविधाओं के साथ-साथ मौजूदा सुविधाओं को भी उन्नत किया जाएगा। योजना के इम्प्लीमेन्ट को लेकर मंगलवार को सांसद जसकौर मीणा ने रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा कर सुझाव लिए।

सांसद ने बताया कि योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म, रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण, प्लेटफॉर्म पर जल निकासी सुविधाएं, इंटरनेट कनेक्टिविटी, यात्रियों के लिए आने - जाने की बेहतर सुविधा, पार्किंग, क्षेत्र के प्रसिद्ध स्थलों की पेंटिंग, ट्रैफिक, ऐस्कलेटर सुविधा, टैक्सी व ऑटो प्री पेड बूथ, महिला सुरक्षा, आरक्षण विंडो, रिटायरिंग रूम, केटरिंग एवं फूड स्टॉल, साइन बोर्ड, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, शौचालय सुविधाओं सहित कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

सांसद ने बताया कि योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों के लिए मास्टर प्लान तैयार करना और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए चरणों में मास्टर प्लान को लागू करना है। इसके तहत नई सुविधाओं के साथ-साथ मौजूदा सुविधाओं को भी उन्नत किया जाएगा। इस योजना में दूरगामी दृष्टिकोण के साथ स्टेशनों के निरंतर विकास की परिकल्पना की गई है।

इस दौरान बांदीकुई विधायक जीआर खटाणा, ADRM इंफ्रा मनीष गोयल, डीसीएम जयपुर पूजा मित्तल, डीईएन जयपुर तरुण भीका, स्टेशन अधीक्षक बांदीकुई उमेश शर्मा, स्टेशन अधीक्षक दौसा छुट्टनलाल मीना सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज दौसा शहर में । लालसोट रोड से आते हुए गांधी तिराहे से आगरा रोड की तरफ़ रामअवतार चौधरी...
16/12/2022

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज दौसा शहर में ।
लालसोट रोड से आते हुए गांधी तिराहे से आगरा रोड की तरफ़
रामअवतार चौधरी पेट्रोल पम्प के सामने से निकलते हुए सोमनाथ एवं गिर्राज धरण मंदिर पर विश्राम करेंगे ।

दौसा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के संचालक मण्डल अध्यक्ष कृष्णअवतार शर्मा Tillu एवं उपाध्यक्ष राजीव चुने गये ।
13/12/2022

दौसा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के संचालक मण्डल अध्यक्ष कृष्णअवतार शर्मा Tillu एवं उपाध्यक्ष राजीव चुने गये ।

दौसा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के संचालक मण्डल सदस्यों के लिए निर्वाचन ।
12/12/2022

दौसा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के संचालक मण्डल सदस्यों के लिए निर्वाचन ।

11/09/2022

धरना-प्रदर्शन की चेतावनी:धरना-प्रदर्शन की चेतावनी के बाद सीतारामजी मंदिर की बेशकीमती भूमि से हटाया अतिक्रमण |

दौसा शहर के बारादरी में सीतारामजी मंदिर की साढ़े पांच बीघा मंदिर माफी की जमीन पर कोर्ट स्टे के बावजूद भूमाफियाओं ने 5 दिन पहले कब्जा कर लिया था। इसकी पुजारी सहित लोगों ने कोतवाली में आपत्ति भी दर्ज कराई। पुजारी के पक्ष में मनोज राघव के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के लोगों ने रविवार को काेतवाली के बाहर ठाकुरजी के साथ भक्ताें की ओर से प्रदर्शन की चेतावनी से पुलिस हरकत में आई और शनिवार को अतिक्रमणकारियों के टैंट व सामान को हटा दिया। इस दौरान कोतवाली सीआई लालसिंह यादव मय जाप्ते के और राजस्व टीम में तहसीलदार शिवदयाल शर्मा, गिरदावर व हल्का पटवारी मौजूद रहे। पुजारी पक्ष ने बताया कि बारादरी में सीतारामजी का मंदिर की जमीन को कुछ लोगों ने खुर्द-बुर्द करने की नीयत से बेचान कर पट्टे भी जारी करवा लिए।

इसका मामला कोर्ट में स्टे के साथ लंबित चल रहा है। इसके बावजूद 6 सितंबर की रात्रि को दबंगों ने कब्जा कर लिया। विप्र फाउंडेशन दौसा के जिलाध्यक्ष कैलाश तिवाड़ी की ओर से राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा को मामले की शिकायत की। बोर्ड अध्यक्ष ने 9 सितंबर को दौसा के कलेक्टर व एसपी को पत्र भेजकर मंदिर जमीन से कब्जा हटाने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस-प्रशासन व राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से कब्जा हटावाया। वहीं रविवार सुबह प्रस्तावित प्रदर्शन कार्यक्रम को कार्रवाई के बाद निरस्त कर दिया है।

Address

Dausa Bypass, Ayodhya Nagar
Dausa
303303

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when दौसा की आवाज - Dausa News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category