Collector Office Datia

Call Directions Website Contact the organization

Collector Office Datia Official handle of Collector Datia, Government of Madhya Pradesh. Committed to good governance.

Collector and District Magistrate:
Swapnil Wankhade
IAS (2016 Batch), Collector & District Magistrate, Datia
Government of Madhya Pradesh.

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाने तथा कम्बाइन हार्वेस्टर में सुपर एसएमएस अथवा स्ट्...
16/10/2026

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाने तथा कम्बाइन हार्वेस्टर में सुपर एसएमएस अथवा स्ट्रॉ रीपर का उपयोग अनिवार्य करने के संबंध में आदेश जारी किए।

#दतिया

16/10/2026

🛵 मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: मेहनत का सम्मान, सपनों को नई उड़ान!

मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री स्कूटी योजना मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने एवं उनकी उच्च शिक्षा की राह सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने मेधावी छात्रा सुश्री मुस्कान यादव को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सुश्री मुस्कान यादव ने स्वयं स्कूटी चलाकर अपनी खुशी व्यक्त की तथा कलेक्टर को भी स्कूटी की सवारी कराई।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा मुस्कान को स्कूटी के लिए ₹1.20 लाख एवं लैपटॉप के लिए ₹25 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

यह योजना विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें उच्च शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

CM Madhya Pradesh
#दतिया #मुख्यमंत्री_स्कूटी_योजना

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने उद्यम संवाद के दौरान हितग्राहियों से संवाद किया ...
16/10/2026

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने उद्यम संवाद के दौरान हितग्राहियों से संवाद किया तथा स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को स्वामित्व पंजीयन प्रमाणपत्र प्रदान किए।

शिविर में भगुवापुरा निवासी श्री पंकज कुशवाह को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत ₹1.85 लाख की ऋण स्वीकृति का पत्र प्रदान किया।स्वामित्व पंजीयन प्रमाणपत्र प्राप्त होने पर हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

#दतिया

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगवापुरा का निरीक्...
16/10/2026

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगवापुरा का निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर श्री वानखड़े ने विद्यार्थियों से कहा कि आप इंजीनियर बनें या किसान, क्रिकेट खेलें या कोई अन्य कार्य करें, सबसे जरूरी है कि आपको खुद पर और अपने काम पर विश्वास होना चाहिए। आत्मविश्वास के साथ निरंतर मेहनत और संघर्ष से ही जीवन में बेहतर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें।

#दतिया

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत भगवापुरा के वार्ड क्रमांक 2 स्थित सक्...
16/10/2026

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत भगवापुरा के वार्ड क्रमांक 2 स्थित सक्षम एवं आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों से बातचीत कर उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

#दतिया

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा संकल्प अभियानकलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने सेवढ़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत भगव...
16/10/2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने सेवढ़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत भगवापुरा में आयोजित जनसंवाद शिविर में नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

#दतिया #जनसुनवाई #शिविर #सेवढा

रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री, पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर-चंबल श्री सुनील कुमार जैन, कलेक्...
15/10/2026

रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री, पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर-चंबल श्री सुनील कुमार जैन, कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने दीपावली दौज मेला-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।

बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, विद्युत सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विभागवार समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने सभी निर्माण एवं सुधार कार्य 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने तथा मेले से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य पदार्थों एवं पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच और श्रद्धालुओं से फीडबैक प्राप्त करने के लिए क्यूआर कोड लगाने के निर्देश दिए।

#दतिया

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े आज रतनगढ़ माता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।इस दौरान कलेक्टर ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर...
15/10/2026

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े आज रतनगढ़ माता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

इस दौरान कलेक्टर ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर चल रहे शारदीय नवरात्रि पर्व एवं आगामी दीपावली दोज मेला-2026 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं मेले के सुव्यवस्थित आयोजन हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

#दतिया

📍 जनसुनवाईकलेक्ट्रेट सभाकक्ष,  #दतिया        #जनसुनवाई  #मध्यप्रदेश
13/10/2026

📍 जनसुनवाई
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, #दतिया

#जनसुनवाई #मध्यप्रदेश

As per instructions of ECI, the DEO of datia district has started a proactive campaign to ensure that No eligible electo...
12/10/2026

As per instructions of ECI, the DEO of datia district has started a proactive campaign to ensure that No eligible elector is left from the electoral rolls.

Special camps are being held in 794 no of booths in the district to ensure this.

If any person has any complaint, please feel free to inform any of the 794 no of BLOs, 03 no of AEROs, 03 no of EROs.

We are committed to ensure that No elegible voter is excluded from the voter list.

Election Commission of India
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#दतिया

Address

New Collectorate Building
Datia
475661

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm

Telephone

07522-234100

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Datia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Datia:

Shortcuts

Share