03/06/2026
🌱 "खेत बचाओ अभियान" (01 जून – 30 जून 2026) 🌱
कृषि एवं किसान कल्याण के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता को सशक्त बनाने हेतु पूरे देश में "खेत बचाओ अभियान" संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, सतत पोषक तत्व प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
🌾 स्वस्थ मिट्टी – समृद्ध किसान
🌾 संतुलित उर्वरक उपयोग – बेहतर उत्पादन
🌾 प्राकृतिक खेती – सुरक्षित पर्यावरण
आइए, हम सभी मिलकर अपनी मिट्टी की उर्वरता बनाए रखें और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा दें।
"खेत बचाओ अभियान" (01 जून 30 जून 2026) के अंतर्गत ग्राम भटौली में कृषि विज्ञान केंद्र, दातागंज, बदायूं-II द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
#प्रशिक्षण