28/09/2022
PM Shram Yogi Mandhan Yojana । केंद्र सरकार ने मजदूरों को भी पेंशन देने के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएम श्रम योगी मानधन योजना) शुरू की है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए यह एक बेहतरीन योजना है। इस योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों, रिक्शा चालक, निर्माण श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए वृद्धावस्था में पेंशन की सुविधा की गई है। PM Shram Yogi Mandhan Yojana के तहत सरकार मजदूरों को पेंशन की गारंटी देती है, जिसमें रोज सिर्फ 2 रुपये की बचत करके सालाना 36000 रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।