12/08/2026
जमालपुर पंचायत की जनसंख्या घनत्व अत्याधिक है और स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति फिसड्डी है आखिर कब तक जमालपुर का अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(APHC) 24/7 कार्य करेगा??
चिंता का विषय है?? क्योंकि केंद्र सरकार की योजना से नया भवन का भी निर्माण हुआ है लेकिन चिकित्सक और कर्मचारी दोनों नदारद की भूमिका में हैं।
जमालपुर में असाध्य रोग के मरीज़ दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं जिसका प्राथमिक स्तर पर स्क्रीनिंग नहीं हो पा रहा है और मृत्यु के निकट पहुंच जा रहे हैं।
प्रसव के मरीज़ किरतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र(PHC) और DMCH दरभंगा पहुंचते क्रम में दम तोड़ रहें हैं।
हार्ट अटैक(हृदयाघात) के मरीज़ तो तुरंत दम तोड़ दे रहे हैं।
ब्रेन हैमरेज के मरीज़ तो सांस भी नहीं ले पा रहे हैं कि लकवा के मरीज़ हो जा रहे हैं।
अतः जमालपुर के आम जनमानस और जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि इस विषय पर गंभीर रूप से सोचें क्योंकि इस समस्या से सभी लोग त्रस्त हैं क्योंकि बीमारी किसी का घर पता पूछ कर नहीं आती है।🙏
अगर संभव हो तो आप अपने प्रमुख/जिला परिषद सदस्य/विधायक/सांसद/स्वास्थ्य मंत्री/अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री/माननीय मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट करवा सकते हैं तो आपका हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हैं 🙏🙏