Darbhanga Police

Darbhanga Police Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Darbhanga Police, Government Organization, Laheriasarai, Darbhanga.
(3)

This page is meant to share important information, and to provide a platform to the citizens to express their views and to give their valuable feedback about policing in the district.

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशानुसार जिला में संध्या गश्ती के दौरान यातायात नियमों के अनुपालन एवं अपराध नियंत्रण ...
01/06/2026

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशानुसार जिला में संध्या गश्ती के दौरान यातायात नियमों के अनुपालन एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से सघन वाहन जाँच की जा रही है।

वाहन जाँच में दरभंगा पुलिस का सहयोग करें, अपराध की रोकथाम में सहभागी बनें।
Bihar Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar

अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध दरभंगा पुलिस की कार्रवाई।गुप्त सूचना के आधार पर केवटी थाना अंतर्गत 1. विकाश कुमार यादव...
01/06/2026

अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध दरभंगा पुलिस की कार्रवाई।

गुप्त सूचना के आधार पर केवटी थाना अंतर्गत 1. विकाश कुमार यादव पिता हरिशंकर यादव
ग्राम क्यामचक 2. सुनील कुमार यादव पिता स्वo लालू यादव ग्राम मझिगमा दोनों थाना केवटी जिला दरभंगा को 01 देशी पिस्टल एवं 01 मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

केवटी थाना द्वारा की गई कार्रवाई।
Bihar Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar मिथिला क्षेत्र पुलिस

आज दिनांक 01.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में सभी अंचल पुलिस निरीक्षक एवं सभी प्रशिक्...
01/06/2026

आज दिनांक 01.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में सभी अंचल पुलिस निरीक्षक एवं सभी प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक (2023 बैच) के साथ समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में प्रशिक्षु अवर पुलिस निरीक्षक की व्यवहारिक प्रशिक्षण से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में प्रशिक्षण उपरांत जिला अंतर्गत पुलिस के मूल कर्तव्य पर व्यवहारिक प्रशिक्षण के साथ साथ निम्न दिशा निर्देश दिए गए।
* 7 साल से अधिक सजा वाले कांड में FSL का अनिवार्य होना।
* आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर शीर्ष वाले कांडों के कांड दैनिकी में घटनास्थल और कांड दैनिकी को सुनियोजित तरीके से लिखना।
* अंचल पुलिस निरीक्षक के कार्यालय में जाकर विभिन्न तरह के कांड दैनिकी का अवलोकन करना।
* सड़क जाम और पुलिस पर हमला जैसे कांडों का अवलोकन कर उसकी समीक्षा करना।
* वाहन चोरी जैसे कांडों में सफल उद्भेदन का प्रयास करना।
* इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों में Hash # value निकाल कर कांडों की गुणवत्ता में सुधार लाना।
* थाना में की जाने वाली चौकीदारी परेड में भाग लेना ।
* बिना कारण जाने हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण उल्लेखित नहीं करने का निर्देश।
Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar मिथिला क्षेत्र पुलिस

आज दिनांक-01.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय के सभा कक्ष में जिला के सभी थाना के संचालित...
01/06/2026

आज दिनांक-01.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय के सभा कक्ष में जिला के सभी थाना के संचालित CCTNS प्रभारी के साथ CCTNS एवं अन्य IT कार्यों से संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक किया गया तथा निम्न निर्देश दिये गए।
* स्टेशन डायरी, प्राथमिकी रिपोर्ट एवं अन्य संबंधित दस्तावजों की CCTNS में वास्तविक समय में एंट्री करना।
* E-साक्ष्य ऐप पर कांड से संबंधित सभी महत्वपूर्ण वीडियो तथा फोटो को नियमानुसार अपलोड करना।
* पुराने कांडों की केस डायरी को वर्षवार CCTNS में अपलोड करने से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
* ई-समन से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
* 24 घंटे के अंदर सभी दर्ज़ प्राथमिकी/ गिरफ्तारी मेमो को SCRB पोर्टल पर अपलोड करने से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
* CriMAC के द्वारा जीरो FIR को दूसरे राज्य में भेजना।
* आरोप पत्र/अंतिम प्रपत्र को CCTNS में अपलोड करना एवं अन्य बिंदुओं से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
* गुमशुदा व्यक्ति का फोटो और डिटेल CCTNS एवं अन्य पोर्टल पर अपलोड करना।
* CriMAC/ICJS में प्रतिदिन login एवं सर्च करना।
* मिशन वात्सल पोर्टल पर गुमशुदा व्यक्ति से संबंधित प्रविष्ट ससमय करने हेतु निर्देश दिए गए।
Bihar Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar मिथिला क्षेत्र पुलिस

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशानुसार दरभंगा जिला के सभी थाना अंतर्गत वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा एवं अपराधिक घटन...
01/06/2026

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशानुसार दरभंगा जिला के सभी थाना अंतर्गत वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा एवं अपराधिक घटना की रोकथाम की दृष्टिकोण से पुलिस पदाधिकारी/कर्मी द्वारा ज्वेलरी दुकानों का जॉच किया जा रहा है।
Bihar Police मिथिला क्षेत्र पुलिस Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar

वरीय पुलिस अधीक्षक, कार्यालय दरभंगा में जनसुनवाई का आयोजन किया गया.. आज दिनांक-01.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ...
01/06/2026

वरीय पुलिस अधीक्षक, कार्यालय दरभंगा में जनसुनवाई का आयोजन किया गया..

आज दिनांक-01.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा-02, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर(1)-02, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल-03, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर-05, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कमतौल-01, पुलिस उपाधीक्षक स्पेशल क्राइम-02, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर + बहेड़ा थाना-02, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर(1)+ अपराध शाखा-01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर+अपराध शाखा-02, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल+ कुशेश्वरस्थान थाना-01, मब्बी थाना-01, बहेड़ी थाना-02, केवटी थाना-02, जमालपुर थाना-01, सिंहवाड़ा थाना-01, सदर थाना-02, बहादुरपुर थाना-02, लहेरियासराय थाना-04, नेहरा थाना-01, वाजितपुर थाना-01, मनिगाछी थाना-01 एवं बहेड़ा थाना-01 कुल-40 फरियादियों की समस्या सुनी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया गया। पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारी को समयबद्ध कार्रवाई का पालन करने का हिदायत दी गई। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। यह प्रक्रिया नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगी।
Bihar Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar मिथिला क्षेत्र पुलिस

नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा की गई जनसुनवाई...नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर आम लोगों की सम...
01/06/2026

नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा की गई जनसुनवाई...

नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर आम लोगों की समस्या की सुनवाई की जाती है। इसी क्रम में दिनांक-01.06.2026 को जाले थाना-02, सिंहवाड़ा थाना-01, केवटी थाना-01, बहेड़ा थाना-01, लहेरियासराय थाना-01, बहादुरपुर थाना-02, घनश्यामपुर थाना-01 एवं भालपट्टी थाना-01 कुल-10 आवेदकों द्वारा आवेदन पत्र नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा के समक्ष में प्रस्तुत किया गया, जिसे नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से सुना गया तथा दिये गए आवेदन पत्रों में वैधानिक कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

मिथिला क्षेत्र पुलिसInformation & Public Relations Department, Government of BiharHome Department, Govt. of Bihar

आज दिनांक 01.06.2026 को नेहरा थाना कांड संख्या 76/26 के प्राथमिकी अभियुक्त अर्जुन सहनी पिता- बबूलाल सहनी सा०- जगदीशपुर थ...
01/06/2026

आज दिनांक 01.06.2026 को नेहरा थाना कांड संख्या 76/26 के प्राथमिकी अभियुक्त अर्जुन सहनी पिता- बबूलाल सहनी सा०- जगदीशपुर थाना- नेहरा जिला दरभंगा को किया गया गिरफ्तार।

नेहरा थाना द्वारा की गई कार्रवाई।


मिथिला क्षेत्र पुलिसInformation & Public Relations Department, Government of BiharHome Department, Govt. of Bihar

दरभंगा जिला अंतर्गत दिनांक 01.06.2026 का विगत 24 घंटे की उपलब्धि ....     िथिला क्षेत्र पुलिसHome Department, Govt. of B...
01/06/2026

दरभंगा जिला अंतर्गत दिनांक 01.06.2026 का विगत 24 घंटे की उपलब्धि ....
िथिला क्षेत्र पुलिसHome Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में सुरक्षा की दृष्टिकोण से ज़िला के सभी थाना अंतर्गत बैंक /ATM / ज्वेलरी शॉप चेक...
01/06/2026

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में सुरक्षा की दृष्टिकोण से ज़िला के सभी थाना अंतर्गत बैंक /ATM / ज्वेलरी शॉप चेकिंग जारी है। इस दौरान बैंक में लगे CCTV कैमरा , बैंक लॉकर का जाँच किया गया एवं बैंकों के साथ सामंजस्य स्थापित किया गया।
Bihar Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar मिथिला क्षेत्र पुलिस

Address

Laheriasarai
Darbhanga
846001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Darbhanga Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Darbhanga Police:

Share