राष्ट्रीय जनता दल

राष्ट्रीय जनता दल Official page of Rashtriya Janata Dal, political party determined to spread the socialist ideology across the globe.

दिल्ली के NFC में आज अपने 35 साल पुराने दोस्त चाँद खान साहब से उनके घर पर (गृह प्रवेश के मौक़े पर) मुलाक़ात हुई। अल्लाह ...
31/08/2026

दिल्ली के NFC में आज अपने 35 साल पुराने दोस्त चाँद खान साहब से उनके घर पर (गृह प्रवेश के मौक़े पर) मुलाक़ात हुई। अल्लाह हमारी इस दोस्ती की उम्र और लंबी करे और यूँ ही मुलाक़ातों का सिलसिला जारी रहे।

नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर मीडिया से बातचीत में कहा, "एक बात समझने की ज़रूरत है कि अभी तक आ...
31/08/2026

नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर मीडिया से बातचीत में कहा, "एक बात समझने की ज़रूरत है कि अभी तक आरक्षण को ख़त्म करने वाला कोई पैदा नहीं हुआ है. आप जानते हैं कि तेजस्वी ने आज तक न तो आरक्षण का इस्तेमाल किया और न ही फ़ायदा उठाया. लेकिन चाहे जीतनराम मांझी हों या चिराग पासवान, वे आरक्षित सीटों से चुनाव लड़ते रहे हैं और इस तरह की बातें कर रहे हैं."

उन्होंने कहा, "जो आरक्षण को ख़त्म करना चाहते हैं, उन्हीं के साथ जीतनराम मांझी, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार की पार्टी खड़ी है."

तेजस्वी ने कहा, "आरएसएस और बीजेपी हमेशा से आरक्षण के ख़िलाफ़ रहे हैं. इन लोगों में दम है तो आरक्षित सीटों से इस्तीफ़ा देकर सामान्य सीटों से चुनाव लड़ना चाहिए. ये आरक्षण का फ़ायदा उठाकर सरकार में मंत्री हैं और बाद में बहस भी कर रहे हैं. ये लोग अपने समाज के लिए नहीं बल्कि कुर्सी के लिए हैं. Tejashwi Yadav

31/08/2026
एसोसिएशन ऑफ पीपल विद डिसेबिलिटीज़ के तत्वाधान में आयोजित “बिहार स्पोर्ट्स अवार्ड” में राष्ट्रमंडल खेल-2026 में पदक विजेत...
31/08/2026

एसोसिएशन ऑफ पीपल विद डिसेबिलिटीज़ के तत्वाधान में आयोजित “बिहार स्पोर्ट्स अवार्ड” में राष्ट्रमंडल खेल-2026 में पदक विजेता बिहार के पैरा एथलीट सोनम राणा और झंडू कुमार सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पैरा एथलीट को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और सम्मानित किया।

सरकार में रहते हमारी पहल पर ही सर्वप्रथम बिहार में खिलाड़ियों के लिए “मेडल लाओ-नौकरी पाओ” की नीति बना उसे लागू किया गया था। हमने बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग एवं सम्मान दिया है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सकें।

“ भारत से मुसलमानों को बाहर निकालने की चाह रखने वाला हिंदू, हिंदू नहीं है।”- मोहन भागवत  न्यूयार्क में।हिंदुराष्ट्र की च...
30/08/2026

“ भारत से मुसलमानों को बाहर निकालने की चाह रखने वाला हिंदू, हिंदू नहीं है।”

- मोहन भागवत न्यूयार्क में।

हिंदुराष्ट्र की चाह रखने वाले लोग बताए कि अब भारत कैसे बनेगा हिंदुराष्ट्र..? यहाँ तो मोहन भागवत जी ही मुकर गए।

अंधभक्तों का जीवन बहुत कठिन है साथियों 😭

तेजस्वी जी की प्यारी बिटिया रानी कात्यायनी यादव अपने भैया के साथ
30/08/2026

तेजस्वी जी की प्यारी बिटिया रानी कात्यायनी यादव अपने भैया के साथ

महुआ विधायक संजय सिंह को लेकर गंभीर आरोपों पर उठे सवालमहुआ से विधायक एवं मंत्री संजय सिंह को लेकर दिल्ली के एक होटल में ...
30/08/2026

महुआ विधायक संजय सिंह को लेकर गंभीर आरोपों पर उठे सवाल

महुआ से विधायक एवं मंत्री संजय सिंह को लेकर दिल्ली के एक होटल में एक युवती के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और उसके शोषण का प्रयास किए जाने के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि होटल कर्मियों के हस्तक्षेप से स्थिति को संभाला गया।

इसके बाद मामले को लगभग 25 लाख रुपये के कथित लेन-देन के माध्यम से रफा-दफा किए जाने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

संजय सिंह के राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं। यदि लगाए जा रहे ये आरोप सत्य हैं, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है। आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई हो

बस शब्दों का घालमेल!!बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत संरचना, शिक्षण के स्तर...पर काम नहीं होगा!मार्कशीट में "कौशल ...
30/08/2026

बस शब्दों का घालमेल!!
बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत संरचना, शिक्षण के स्तर...पर काम नहीं होगा!
मार्कशीट में "कौशल के लिए पात्र" लिखने से असफल विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा? फेल होने की उदासी और मायूसी खुशी में बदल जाएगी?
और अच्छी शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का मनोबल नहीं बढ़ेगा? इस पर सरकार का ध्यान क्यों नहीं है?
जो उत्तीर्ण हो जाएं, वो "कौशल के लिए पात्र नहीं हैं"?
विद्यालयों में भवन नहीं हैं, पर्याप्त संख्या में कक्षाएं नहीं हैं, अपेक्षित संख्या में शिक्षक नहीं हैं, शिक्षक विद्यालय में पढ़ाते नहीं हैं, समय पर पाठ्यक्रम पूरा नहीं होता है, विद्यालयों में शौचालय नहीं हैं, मध्याह्न भोजन के नाम पर कचरा खाना परोस दिया जाता है, साफ पीने का पानी विद्यालय में मिलता नहीं है, कचरे के ढेर लगे रहते हैं.... इस पर शिक्षा मंत्री और बड़े-बड़े अजीबोगरीब विश्वविद्यालय की स्थापना करने की बात करने वाले मुख्यमंत्री का ध्यान क्यों नहीं जाता है?

Tejashwi Yadav

Address

Darbhanga

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राष्ट्रीय जनता दल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share