Namami Gange, Darbhanga, Bihar

Namami Gange, Darbhanga, Bihar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Namami Gange, Darbhanga, Bihar, Public & Government Service, Darbhanga.

03/04/2026
03/04/2026
*गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का समापन भव्य चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता के साथ किया गया**जिला गंगा समिति , दरभंग...
03/04/2026

*गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का समापन भव्य चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता के साथ किया गया*

*जिला गंगा समिति , दरभंगा द्वारा एम.एल.एस.एम. कॉलेज, दरभंगा में किया गया कार्यकम का आयोजन*

*200 से अधिक प्रतिभागियों ने चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता में लिया भाग*

दरभंगा, 31 मार्च 2026 – जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशनुसार गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत “नदियों एवं जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण की आवश्यकता” विषय पर एम.एल.एस.एम. कॉलेज, दरभंगा में ज्ञान प्रतियोगिता (चित्रकला, रंगोली एवं भाषण) का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दरभंगा जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक एवं स्नातकोत्तर के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति, दरभंगा श्री फारूक इमाम, प्राचार्य एम.एल.एस.एम. कॉलेज डॉ. शंभू कुमार यादव एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आर.एन. चौरसिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन पृथक-पृथक चार समूहों में किया गया, जिससे अधिक से अधिक प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर जिला परियोजना पदाधिकारी श्री फारूक इमाम ने अपने संबोधन में कहा कि “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह समाज में जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन लाने का एक सशक्त अभियान है। नदियां हमारे जीवन, संस्कृति एवं पर्यावरण की आधारशिला हैं, जिनकी स्वच्छता एवं संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आज की इस ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं ने जिस प्रकार जल संरक्षण के प्रति अपनी समझ और संवेदनशीलता को अभिव्यक्त किया है, वह अत्यंत सराहनीय है।

चित्रकला, रंगोली एवं भाषण जैसे माध्यम समाज को जागरूक करने के प्रभावी साधन हैं। यदि युवा वर्ग इस संदेश को अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाए, तो यह अभियान निश्चित रूप से एक जनआंदोलन का रूप ले सकता है। हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम जल स्रोतों को प्रदूषित नहीं करेंगे और उनके संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”

वहीं प्राचार्य, एम.एल.एस.एम. कॉलेज डॉ. शंभू कुमार यादव ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाती हैं।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आर.एन. चौरसिया ने अपने संबोधन में युवाओं की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और स्वच्छता के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों ने जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

रंगोली प्रतियोगिता में सुरभि कुमारी, निकिता आनंद, अंकिता आनंद एवं स्मृति कुमारी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शालिनी कुमारी, निधि कुमारी, सपना कुमारी एवं नूतन कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं तथा कार्तिक कुमार, अंशु प्रिया, राज लक्ष्मी कुमारी एवं खुशी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में चंचल कुमार, अपराजिता, शैलजा सरोज एवं राजा कुमार पासवान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि साक्षी कुमारी, अंकिता रानी, सिवानी कुमारी एवं तज़ीन फात्मा द्वितीय स्थान पर रहीं तथा अभिरुचि कुमारी, मौसम कुमारी, राखी कुमारी एवं अनुष्का रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रिया कुमारी, रचना झा, कुमारी अंबिका एवं संगीता कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि आभा कुमारी, आदित्य कुमार, फैसल एवं तन्नु कुमारी द्वितीय स्थान पर रहे तथा आदर्श उज्जवल, प्रसन्न जी, अंजलि चौधरी एवं दीपांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेता प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न से सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर उनके उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. आर.एन. चौरसिया, डॉ. सुजीत साफी, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. युगेश्वर साह, डॉ. सुधांशु कुमार, डॉ. सोनू राम शंकर, डॉ. कीर्ति चौरसिया, डॉ. उदय कुमार, डॉ. सोनी शर्मा, डॉ. शंभू पासवान एवं श्री कुमार अनुराग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्पीयरहेड वॉलंटियर्स—पूजा कुमारी, संजीव कुमार, सुनील कुमार, मणिकांत ठाकुर, मुकेश कुमार झा एवं संगीता कुमारी—का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन श्री अक्षय कुमार झा द्वारा किया गया।

DM Darbhanga Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Namami Gange

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मब्बी स्थित महादेव मंदिर घाट, बागमती नदी पर श्रमदान एवं शपथ कार्यक्रम आयोजितएनएसएस, एनस...
03/04/2026

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मब्बी स्थित महादेव मंदिर घाट, बागमती नदी पर श्रमदान एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

एनएसएस, एनसीसी एवं स्वच्छता कर्मियों की सहभागिता से दिया गया स्वच्छता का संदेश

दरभंगा, 30 मार्च 2026 – जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशनुसार गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा मब्बी स्थित महादेव मंदिर घाट, बागमती नदी पर स्वच्छता हेतु श्रमदान कार्यक्रम एवं गंगा स्वच्छता शपथ का आयोजन जिला परियोजना पदाधिकारी श्री फारूक इमाम के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान घाट क्षेत्र में जमा कूड़ा-कचरा हटाकर व्यापक साफ-सफाई की गई तथा उपस्थित प्रतिभागियों को नदियों एवं जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए सभी प्रतिभागियों ने गंगा एवं अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला परियोजना पदाधिकारी श्री फारूक इमाम ने कहा कि
“गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस प्रकार के श्रमदान कार्यक्रम न केवल स्वच्छता सुनिश्चित करते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। बागमती जैसी महत्वपूर्ण नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। जब युवा वर्ग इस प्रकार आगे बढ़कर योगदान देता है, तो यह पूरे समाज के लिए प्रेरणा का कार्य करता है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि नदियों में कूड़ा-कचरा न जाए और स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।”

अभियान में एम.जी. कॉलेज एवं आर.बी. जालान कॉलेज के एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों, 8 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट्स तथा जिला जल एवं स्वच्छता समिति से संबंधित पंचायतों के स्वच्छता कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर नमामि गंगे से संजीव कुमार एवं मणिकांत ठाकुर, आर.बी. जालान कॉलेज से सुजीत कुमार, वर्षा कुमारी एवं जैनब खान, एम.जी. कॉलेज से मोना कुमारी, ओमकार साह एवं तुलसी कुमारी, 8 बिहार बटालियन एनसीसी से कैडेट्स प्रिय रानी, रूचि कुमारी एवं रोशन कुमार, तथा एल.एस.बी.ए. से रामबिलाश सहनी, रणधीर कुमार एवं राजाराम कुमार यादव सहित 50 से अधिक संख्या में स्वयंसेवकों एवं कर्मियों की सहभागिता रही, जिससे घाट क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित की गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को गंगा स्वच्छता एवं जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई गई, जिसमें जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।

*गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, भव्य दीपोत्सव एवं गंगा आरती का आयोजन**लहेरियासराय टावर एवं लोहिया चौक पर...
03/04/2026

*गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, भव्य दीपोत्सव एवं गंगा आरती का आयोजन*

*लहेरियासराय टावर एवं लोहिया चौक पर जनजागरूकता अभियान, कबीलपुर घाट पर 700 से अधिक दीपों से जगमगाया वातावरण*

दरभंगा, 28 मार्च 2026 – जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशनुसार गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा एक ओर जहां “नदियों एवं जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण की आवश्यकता” विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, वहीं दूसरी ओर कबीलपुर स्थित राम जानकी मंदिर घाट पर 700 से अधिक दीपों का प्रज्वलन कर भव्य दीपोत्सव एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला परियोजना पदाधिकारी श्री फारूक इमाम की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

नुक्कड़ नाटक का आयोजन लहेरियासराय टावर के समीप न्यायालय के सामने एवं लोहिया चौक पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं प्रस्तुति को सराहा।

नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नदियों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। कलाकारों ने अपने जीवंत एवं प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से दर्शकों को यह समझाने का प्रयास किया कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर हम जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रख सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान “नहीं रुकेंगे – स्वच्छ करेंगे” जैसे प्रेरक नारों से पूरा वातावरण जागरूकता से गूंज उठा तथा उपस्थित लोगों को जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण हेतु सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शारिब अली के नेतृत्व में हर्षिता हरियाली, प्रियांशु चौपाल, कृष कुमार, सुष्मिता कुमारी, आशुतोष हरी, आदित्य कुमार पासवान, सोनू राज, राज लक्ष्मी कृति, सूरज ठाकुर, अंकिता कुमारी, अमृता कुमारी, संजीव कुमार एवं पूजा कुमारी ने नदी प्रदूषण के कारणों, उसके दुष्परिणामों तथा उसके समाधान को अत्यंत सरल, रोचक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर जिला परियोजना पदाधिकारी श्री फारूक इमाम ने कहा कि
“नुक्कड़ नाटक जनजागरूकता का एक सशक्त माध्यम है, जबकि दीपोत्सव एवं गंगा आरती हमारी सांस्कृतिक आस्था के साथ स्वच्छता के संदेश को जोड़ते हैं। इस प्रकार की पहल से समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ जोड़कर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया जा सकता है।”

कबीलपुर के राम जानकी मंदिर घाट पर आयोजित दीपोत्सव एवं गंगा आरती के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं स्वच्छता के संकल्प से ओतप्रोत हो गया। इस आयोजन में एम० के० कॉलेज के एन०एस०एस० एवं नमामि गंगे के स्वयंसेवकों—पूजा, मनीषा, सोनाली, खुशी, अंजलि, आरती, ज्योति, आराधना, पल्लवी, तनुषा, पायल, चंदा, सलोनी, आकृति, आदित्य, अंकित, गोविन्द एवं कृति—की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल को सराहा और स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

03/04/2026

*31 मार्च को पूर्वाह्न 09ः30 बजे एम.एल.एस.एम. कॉलेज में आयोजित किया जाएगा ज्ञान प्रतियोगिता*

*जिले के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर में अध्ययनरत विद्यार्थी ले सकते है प्रतियोगिता में भाग*

*प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 30 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण करायें प्रतिभागी*

*प्रत्येक प्रतिभागी को एक ही प्रतियोगिता में भाग लेने की मिलेगी अनुमति*

दरभंगा, 25 मार्च, 2026 :-जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने आदेश के आलोक में बिहार राज्य गंगा नदी संरक्षण कार्यक्रम प्रबंधन सोसाइटी, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में नदियों, तालाबों, जल स्रोतों के स्वच्छता प्रयासों में आम जनमानस की भागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण पेयजल की स्थिरता को मजबूत करने में सामुदायिक सहभागिता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य के लक्ष्य के साथ *गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव 2026* (16 से 31 मार्च 2026) आयोजित करने का निदेश प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में निर्गत आदेश के आलोक में *“गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव 2026"* के अंतर्गत 25 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली ज्ञान प्रतियोगिता (चित्रकला, रंगोली (समूह) एवं भाषण) का आयोजन जिला अंतर्गत महाविद्यालय/स्नातकोत्तर विभाग में निर्धारित किया गया था।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला अंतर्गत महाविद्यालयों/विश्वविद्यालय में परीक्षा कार्यक्रम संचालित रहने के कारण उक्त स्थल पर प्रतियोगिता आयोजित करना संभव नहीं है।
*उन्होंने कहा कि उक्त के आलोक में अब ज्ञान प्रतियोगिता (चित्रकला, रंगोली (समूह) एवं भाषण) का आयोजन 31 मार्च, 2026 को 09ः30 बजे पूर्वाह्न में जिले के एम.एल.एस.एम. कॉलेज, दरभंगा में आयोजित किया जाएगा।*
उन्होंने बताया कि ज्ञान प्रतियोगिता के अन्तर्गत तीन विधा यथा - चित्रकला (एकल), रंगोली (3 सदस्यीय समूह) एवं भाषण (एकल) का होगा।
उन्होंने कहा कि *ज्ञान प्रतियोगिता का विषय : नदियों एवं जल श्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण की आवश्यकता* रखा गया है।
कहा कि दरभंगा जिले के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थी ही इस प्रतिभागिता के लिए पात्र होंगे।
कहा कि चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण केवल व्यक्तिगत (एकल) रूप में स्वीकार्य होगा, जबकि रंगोली प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण केवल 3 सदस्यों के समूह के रूप में स्वीकार्य होगा।
*उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक प्रतिभागी को केवल एक ही प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।*

*प्रतिभागियों को भाग लेने के लिए 30 मार्च 2026 के संध्या 06ः00 बजे तक ऑनलाईन पंजीकरण हेतु अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।*

29/03/2026

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के बारे में बताते जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति, दरभंगा।

Video : NSS Team, CM College, Darbhanga

DM Darbhanga Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Namami Gange

25/03/2026

*उप विकास आयुक्त द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत किया गया पौधारोपण* *जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा विकास भ...
24/03/2026

*उप विकास आयुक्त द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत किया गया पौधारोपण*

*जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा विकास भवन में किया गया पौधारोपण कार्यकम का आयोजन*

*90 पौधों के रोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का दिया गया सशक्त संदेश*

दरभंगा, 24 मार्च 2026 – जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशनुसार गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत विकास भवन, दरभंगा परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, दरभंगा श्री स्वप्निल एवं जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति, दरभंगा श्री फारूक इमाम द्वारा संयुक्त रूप एवं उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा सक्रिय रूप से पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल ने अपने संबोधन में कहा कि
“पौधरोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक दीर्घकालिक निवेश है। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत इस प्रकार की गतिविधियां न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि समाज में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती हैं। हमें पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन पर भी समान रूप से ध्यान देना होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति नियमित रूप से वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प ले, तो यह एक जनआंदोलन का रूप ले सकता है, जिससे स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण संभव होगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 90 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें मुख्य रूप से फिकस, कचनार एवं सिजियम जैसे पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों के पौधे शामिल थे। इन पौधों का चयन जैव विविधता संरक्षण, वायु शुद्धिकरण तथा स्थानीय पारिस्थितिकी संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया।

कार्यक्रम में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक श्री प्रशांत कुमार, सलाहकार श्री संदीप कुमार एवं श्री प्रभाष कुमार, जल-जीवन-हरियाली मिशन के प्रबंधक श्री रवि किशन, नमामि गंगे से पूजा कुमारी, संजीव कुमार, संगीता कुमारी एवं मणिकांत ठाकुर तथा सी० एम० कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवक अंशु प्रिया, आदित्य कुमार एवं नव्या नंदनी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने एवं लगाए गए पौधों के नियमित देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया।

यह पौधरोपण कार्यक्रम गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के उद्देश्यों को साकार करने के साथ-साथ पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल है।

DM Darbhanga Namami Gange Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar

Address

Darbhanga
846008

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Namami Gange, Darbhanga, Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share