30/10/2025
मेरे प्रिय बिहार वासियों 🙏,
देश की लगभग सभी फैक्ट्रियां गुजरात में स्थित हैं। भारतीय जनता पार्टी का गहरा संबंध गुजरात से है। भारतीय जनता पार्टी में अधिकांश लोग व्यवसायी हैं। बिहार में सबसे सस्ता और सुंदर टिकाऊ मजदूर मिलता है। बिहार से मजदूर ले जाने के लिए वे एयरपोर्ट बनाएंगे और अच्छी ट्रेन चलवा सकते हैं। लेकिन आप सब चाहें कि वे बिहार में उद्योग लगवा दें, ऐसा संभव नहीं है। हमारे आजादी के बाद जो फैक्ट्रियां थीं, वे अब तक बंद हैं। कोई रोजगार नहीं लग रहा है। इस बार आप सभी से विनम्र निवेदन है कि आप मजदूर बनना पसंद करते हैं या मालिक बनना, फैसला आपके हाथ में है। सोच समझकर वोट दीजिए, बिहार को वोट दीजिए।