22/03/2025
िश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में तालाब बचाओ अभियान समिति के तत्वावधान में मारवाड़ी महाविद्यालय से गंगासागर पोखर होकर दोनार म्यूजियम दरभंगा स्टेशन होकर हराही पोखरा तक प्रभात फेरी निकाला गया।मारवाड़ी कॉलेज के एन एस एस इकाई के संयुक्त तत्वावधान मे निकाले गए रैली में प्रभात दास फाउंडेशन सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक छात्र नौजवान कतारबद्ध होकर,सभी जल बचाओ जीवन बचाओ, कमला नदी वापस लाओ का नारा के संग हराही पोखरा के पश्चिम भिंडा पहुंचकर डॉ आर बी खेतान के अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना और योग से हुई। सभा को संबोधित करते हुए प्रो प्रेम मोहन मिश्र ने बताया कि भारत में विश्व के 16-17 आबादी रहती है जबकि इसके पास केवल 4%ही पानी का श्रोत है। उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि 1950 में प्रति व्यक्ति भूजल 1950 लीटर था जो अब घटकर मात्र पच्चीस लीटर हो गया है जो जो चिंताजनक है। मुख्य अतिथि रवि के पटवा ने संबोधित करते हुए बताया कि शहर के तालाब को भरकर अतिक्रमण करना काफी चिंताजनक है। प्रशासन तालाब माफिया के विरुद्ध करवाई करें, अन्यथा जनता उग्र आंदोलन करेगी। पर्यावरणविद डॉ विद्यानाथ झा ने जल संकट को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अभियान में बड़े संख्या में छात्र नौजवान प्रबुद्ध नागरिक शामिल हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नदी एवं जल प्रबंधन के लिए ठोस नीति बनाने की जरूरत है।
अजीत कुमार मिश्र ने अभियान को व्यापक बनाकर जन आंदोलन बनाने की जरूरत पर बल देते हुए राजनीतिक मुद्दा बनाने पर जोर दिया।कथावाचिका भक्ति श्री ने अपने संबोधन में शास्त्र के अनुसार जल, के महत्व को विस्तार से बताते हुए बताई जल नहीं बची तो पृथ्वी नहीं बचेगी। आर के दत्ता ने अपने संबोधन में कहा कि जल संकट का निदान सरकार और समाज के लोगों को मिलकर करने की आवश्यकता है। सभा में तीन प्रस्ताव पारित किया गया। प्रमंडल स्तर पर सभी तरह के जलाशयों का सोशल ऑडिट कराया जाय, जल संकट और इसके समाधान को लेकर चुनावी घोषणा पत्र तैयार किया जाय, जिसे सभी राजनीतिक दलों को उनके अपने घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए अनुरोध किया जाय तथा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के तालाब तथा जीवन दायिनी नदी कमला की दस धारा जिसे बाढ़ नियंत्रण के नाम पर बंद कर दिया गया है, उसे पुनः अपने पुराने स्वरूप में लाने के लिए जल जन जोरो अभियान के तहत किसान मजदूर पशुपालक जन सामान्य नागरिक को गोलबंद कर, कमला को पुनर्जीवित किया जाए। कार्यक्रम का संयोजन तथा सभा का संचालन अजीत कुमार मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन मो तासीम नवाब ने किया। इस कार्यक्रम में संघर्षशील छात्र नेता दिलीप कुमार जुझारू छात्र नेता अभिषेक कुमार झा जय शंकर प्रसाद गुप्ता विजय सक्सेना इंदिरा कुमारी एन एस एस मारवाड़ी कॉलेज के समन्वयक प्रो सुनीता कुमारी, प्रभात दास फाउंडेशन के मुकेश कुमार झा बिपिन ठाकुर बिकास शर्मा भूषण मिश्र जनार्दन मुखिया राम लोभीत चौधरी सुभाष कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र नौजवान प्रबुद्ध नागरिक सामाजिक संगठन के लोग एक कतारबद्ध होकर जल बचाओ जीवन बचाओ का नारा देकर हराही दिघी और गंगासागर के सौंदर्यीकरण के नाम पर लूट मच रहे सरकारी राशि के विरुद्ध तालाब बचाने के लिए भी संकल्पित हुए।
भवदीय
अजीत कुमार मिश्र