08/04/2024
📍जिला दमोह अंतर्गत *ई सी आई लोगों "चुनाव का पर्व, देश का गर्व" रंगोली मतदाताओं को दे रही जागरूकता का संदेश*
आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को 26 अप्रैल मतदान दिवस के अवसर पर मतदाताओं को मतदान करने हेतु बूथ पर जाने के लिए जागरूक करने हेतु, स्वीप समिति द्वारा विभिन्न तरह की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन प्रतिदिन स्वीप प्लान के अंतर्गत किया जा रहा है। जिसके तहत शासकीय आदर्श महाविद्यालय बरपटी में एक वृहद विशाल आकार की रंगोली का निर्माण किया गया। यह कार्यक्रम स्वीप प्लान के तहत् जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप अर्पित वर्मा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम श्रीमति मीना मसराम एवं सहायक नोडल अधिकारी स्वीप प्राचार्य डॉ केपी अहिरवार के निर्देशन में चुनाव आयोग के लोगों एवं"चुनाव का पर्व, देश का गर्व" मतदाताओं को संदेश देने हेतु एक वृहद आकार की 80 फीट बाई 30 फीट की रंगोली का निर्माण स्वीप समिति के सदस्यों एवं गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज दमोह के सिविल इंजीनियरिंग के एच. ओ. डी. सिद्धार्थ जाउरकर एवं सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों जिनमें दिलीप सिंह लोधी, अनुराग गुप्ता, प्रिंस मिश्रा, श्रवण मिश्रा, राघव तिवारी, रितिक वैश्य, सूर्य प्रताप ठाकुर, नितेश अग्रवाल द्वारा बनाई गई। जिसका उद्देश्य निर्वाचन आयोग के संदेश को घर-घर, गांव गांव और गली-गली तक पहुंचाना है। इस चुनाव के पर्व को देश के गर्व के रूप में नागरिकों के समक्ष प्रस्तुत करने तथा चुनाव को उत्सव बनाने के उद्देश्य से वृहद आकार की रंगोली का निर्माण कर प्रचार प्रसार करने का अनोखा तरीका स्वीप सदस्यों द्वारा प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मीना मसराम, डिप्टी कलेक्टर बृजेश सिंह, पी.आर.ओ.वाई.ऐ.कुरैशी सहित शासकीय आदर्श महाविद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बडी संख्या में अधिकारी सम्मिलित हुए।
Election Commission of India