02/06/2026
अवैध हूटर एवं ब्लैक फिल्म पर दमोह यातायात पुलिस की कार्यवाही-
पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) के निर्देशन में यातायात पुलिस दमोह के द्वारा जिले में कानून व्यवस्था एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहनों में लगाए गए अवैध हूटर, प्रेशर हॉर्न एवं ब्लैक फिल्म की सघन जांच की गई।