Damoh Youth

Damoh Youth For Damoh youth

07/06/2020
 #वॉशिंगटन पोस्ट ने  #शेयर की  #जबलपुर की ये तस्वीर, अब  #दुनिया भर में है  #इसकी_चर्चा 21 अप्रैल को अपना  #गेहूं बेचने ...
06/06/2020

#वॉशिंगटन पोस्ट ने #शेयर की #जबलपुर की ये तस्वीर, अब #दुनिया भर में है #इसकी_चर्चा

21 अप्रैल को अपना #गेहूं बेचने सैकड़ों की संख्या में #किसान (farmer) मझौली मंडी पहुॅचे थे. इस दौरान किसानों ने #क्रम_बद्ध तरीके से अपने #ट्रैक्टर #और #ट्रॉली खड़े किए थे. जमीनी सतह से इस नज़ारे को समझना मुमकिन नहीं था लेकिन जब आसमान से इस तस्वीर (photo) को खींचा गया तो ये #अद्भुत नज़ारा हो गया

04/06/2020
04/06/2020

15 जून से भारत का नाम हर भाषा मे सिर्फ भारत रहेगा--सुप्रीम कोर्ट

🙏🇮🇳🇮🇳

01/06/2020
31/05/2020

26

31/05/2020
31/05/2020


कोरोना को हराकर आगे बढ़ने का सिलसिला जारी है---आज शाम एक बार फिर दो मरीज स्वस्थ्य होने के बाद हुए डिस्चार्ज----खुशियों का...
31/05/2020

कोरोना को हराकर आगे बढ़ने का सिलसिला जारी है
---
आज शाम एक बार फिर दो मरीज स्वस्थ्य होने के बाद हुए डिस्चार्ज
----
खुशियों का यह कारवां आगे बढ़ने से खुशी का माहौल
-----
अगले दो-तीन दिन में तीन-चार मरीज डिस्चार्ज होंगे
-----

दमोह में कोरोना को हराकर आगे बढ़ने का सिलसिला जारी है। आज शाम एक बार फिर से जिला चिकित्सालय से दो मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। खुशियों का यह कारवां आगे बढ़ने से यहां पर खुशी का माहौल था। शाम करीब 07 बजे दो मरीज एम्बुलेंस में सवार होकर अपने गृह ग्राम की ओर रवाना हुए।

इस अवसर पर इन दोनों कोविड-19 के मरीजों का अस्पताल परिवार द्वारा फूलमाला पहनाकर स्वागत कर रवाना किया गया। यहां मौजूद सभी ने इनका ताली बजाकर स्वागत भी किया। इस प्रकार जिले से तीन मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घरों में पहुंच गये। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमोरी, आरएमओ डॉ. दिवाकर पटैल, डॉ. विशाल शुक्ला, डॉ. नामदेव, डॉ. बजाज सहित अन्य चिकित्सक और स्वास्थय कर्मी मौजूद रहे।

सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमोरी ने कहा दोनों मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा रहे हैं। डॉ. दिवाकर ने कहा मरीज ठीक होकर जाता है, तो सबसे ज्यादा प्रसन्नता डॉक्टर को ही होती है। उन्होंने कहा अगले दो-तीन दिन में तीन-चार मरीज डिस्चार्ज होंगे।

30/05/2020

विवेकानंद नगर, दमोह के क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया व इससे लगे 100 मीटर परिधि के क्षेत्र को बफर क्षेत्र घोषित
------

नोवल कोरोना (COVID-19) वायरस बीमारी को संकामक अधिसूचित किया गया है। 20/05/2020 के माध्यम से जिला दमोह की संपूर्ण राजस्व सीमा अंतर्गत दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए धारा 144 का आदेश जारी किया गया है। आदेश 24.03.2020 एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी की रोकथाम हेतु कंटेनमेंट प्लॉन जारी किया गया है। म.प्र.शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 23 मार्च 2020 द्वारा म.प्र.पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 के सेक्शन 71(2) में प्रावधानिक समस्त अधिकार जिला कलेक्टर को प्रदत्त किये जा चुके हैं। मैं तरूण राठी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट दमोह म.प्र.पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71(1) एवं 71(2) में निहित शक्तियों का उपयोग कर निम्नानुसार आदेश पारित करता हूँ :

विवेकानंद नगर (नगर दमोह) में पाये गये covid-19 संक्रमण पॉजीटिव केस के घर की जानकारी निम्नानुसार है मरीज कमाक स्थान का नाम 1 कोविड-19 मरीज का घर। उक्त घर को Epicenter घोषित करते हुए निम्नानुसार विवेकानंद नगर, दमोह के क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया व इससे लगे 100 मीटर परिधि के क्षेत्र को बफर क्षेत्र घोषित किया जाता है ("Containment Area' is defined as Marking of First contact areas of the reported Positive Case")। स्थान का नाम कोविड केयर सेंटर की चारदीवारी से श्री रामदीन रजक के घर तक, श्री मनोज पटैरिया के मकान से श्री सुनील पलंदी के मकान तक।

कोरोना महामारी की रोकथाम एवं समुचित प्रबंधन हेतु म.प्र.शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी The Epidemics Diseases COVID:19 Regulation 2020 अंतर्गत उक्त कंटेनमेंट एरिया के सर्विलेंस हेतु निम्नानुसार दल गठित किया जाता इसीडेट कमाण्डर श्री भरत पाण्डेय राजस्व निरीक्षक9828359008, पुलिस अधिकारी सहा उप निरीक्षक मो.न. 9479991817, नगर पालिका अधि श्री नागेश्वर राठौर मोहर्रर, नपा दमोह मो.न. 9301796600 हैं।

कंटेनमेंट एरिया

कंटेनमेंट एरिया के अंतर्गत मात्र चिकित्सीय आपात आवश्यकता के अतिरिक्त पूर्ण रूप से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, इस क्षेत्र में धारा 144 संबंधी आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। कंटेनमेंट एरिया के समस्त निवासियों का फॉर्म क्वॉरेंटाइन में रहना अनिवार्य होगा। कंटेनमेंट एरिया हेतु सी एम एच ओ द्वारा विशेष आरआरटी तथा मेडिकल मोबाइल यूनिट का गठन शासन के निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा। कंटेनमेंट क्षेत्र के एग्जिट प्वाइंट पर स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा आने जाने वालों की सतत स्क्रीनिंग की जाएगी तथा कंटेनमेंट क्षेत्र से बाहर जाने वाले समस्त वाहनों की डिस्इफेक्ट किया जाएगा। नगर पालिका द्वारा क्षेत्र का सैनिटाइजेशन किया जाना सुनिश्चित होगा, कंटेनमेंट क्षेत्र के प्रत्येक घर का सर्वे किए जाने हेतु cmho द्वारा प्रथक से टीमों का गठन किया जाएगा। संबंधित टीमें व उनके सुपरवाइजर निर्धारित प्रारूप में जानकारी आईडीएसपी नोडल अधिकारी ऑफीसर को अनिवार्यत: उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। समस्त टीम कोविड-19 सस्पेक्टेड केस की मॉनिटरिंग प्रतिदिन करेंगे एवं कोविड-19 की संभावित लक्षण जैसे बुखार खांसी गले में दर्द सांस लेने में तकलीफ आदि लक्षण आने पर आरटीओ सूचना देना सुनिश्चित करेंगे। समस्त कोविड-19 के पॉजिटिव के निकट संपर्क को कम करना अति आवश्यक है जिससे संक्रमण को समुदाय से रोका जा सके जिनको हम करंट टाइम किया गया है उनका फॉलोअप लेना होगा या दूरभाष के माध्यम से जब तक कि सस्पेक्टेड केस का रिजल्ट आता है तो संबंधित के ग्रुप को 14 दिन तक रखना होगा 28 दिन आगे से रोकने हेतु कार्यवाही अंतर्गत संदिग्ध संक्रमित को कांटेक्ट ट्रैकिंग करते हुए समस्त संबंधित ओं सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर में उल्लेखित से अनिवार्यता संपर्क किया जा कर उन्हें भी कम करवाने की कार्यवाही बा उनसे भी प्रतिदिन संपर्क करते हुए संपर्क ट्रैकिंग की रिपोर्ट किया जाना सुनिश्चित करें मेडिकल ऑफिसर द्वारा परीक्षण किए जाने तक एक कमरे में रखा जाना सुनिश्चित करना है एवं समस्त परिवार को उपलब्ध कराते हुए एंड हाइजीन एवं पर्सनल हाइजीन के प्रोटोकाल का पालन करेंगे करवाना सुनिश्चित करें समस्त कार्यकर्ता बीपी प्रोटोकॉल का पालन करना सुनिश्चित करेंगे।

---000---

30/05/2020

Address

Damoh
470661

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Damoh Youth posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category