Office of Ashutosh

Office of Ashutosh लोकाभिरामं रणरङ्गधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम् । कारुण्यरुपं करुणाकरंतं श्रीरामचंद्रं शरणं प्रपद्ये ॥ .

सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलो...
20/10/2025

सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, अमर बलिदानी मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!माँ भारती की स्वाधीनता, धर्म...
19/07/2025

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, अमर बलिदानी मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!

माँ भारती की स्वाधीनता, धर्म की रक्षा और धरा की गरिमा हेतु उनका सर्वोच्च बलिदान, स्वतंत्रता की चेतना का प्रथम शंखनाद था।

उनकी अमर क्रांति-ज्योति युगों तक हर भारतीय हृदय में राष्ट्रसेवा का दीप जलाती रहेगी।

19/07/2025

धन्यवाद दमोह के भोले वाले लोगों को संस्कृत नाटक के द्वारा जानकारी देने के लिए

18/07/2025

धन्यवाद गृहमंत्री जी

18/07/2025
कांची कामकोटि पीठ के 69वें शंकराचार्य, परम पूज्य 'स्वामी जयेन्द्र सरस्वती जी' की जयंती पर शत्-शत् नमन। धर्म एवं समाज कल्...
18/07/2025

कांची कामकोटि पीठ के 69वें शंकराचार्य, परम पूज्य 'स्वामी जयेन्द्र सरस्वती जी' की जयंती पर शत्-शत् नमन।

धर्म एवं समाज कल्याण के आपके शुभ विचार सदैव मानवता के पथ प्रदर्शक बने रहेंगे।

तस्मै नमः परमकारणकारणायदीप्तोज्ज्वलज्ज्वलितपिङ्गललोचनाय।नागेन्द्रहारकृतकुण्डलभूषणाय ब्रह्मेन्द्रविष्णुवरदाय नमः शिवाय॥सभ...
14/07/2025

तस्मै नमः परमकारणकारणाय
दीप्तोज्ज्वलज्ज्वलितपिङ्गललोचनाय।
नागेन्द्रहारकृतकुण्डलभूषणाय
ब्रह्मेन्द्रविष्णुवरदाय नमः शिवाय॥

सभी शिव भक्तों को श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि वह सकल जगत का कल्याण करें, सभी के कष्ट हरें और धरा पर सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें।

हर हर महादेव!

संतुलित जनसंख्या ही समृद्ध समाज और सतत विकास की सुदृढ़ आधारशिला है।जनसंख्या नियंत्रण आज केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्...
11/07/2025

संतुलित जनसंख्या ही समृद्ध समाज और सतत विकास की सुदृढ़ आधारशिला है।

जनसंख्या नियंत्रण आज केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण की अनिवार्य नीति है। यह लक्ष्य जन-जागरूकता, जन-भागीदारी और जननीति के समन्वित प्रयासों से ही प्राप्त हो सकता है।

आइए, विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर हम सभी 'संतुलित जनसंख्या-सक्षम भारत' के संकल्प को सशक्त करें और समरस, सशक्त, स्वावलंबी राष्ट्र की दिशा में अग्रसर हों।

विश्वोद्भवस्थितिलयादिषु      हेतुमेकंगौरीपतिं  विदिततत्त्वमनन्तकीर्तिम्।मायाश्रयं      विगतमायमचिन्त्यरूपंबोधस्वरूपममलं ...
11/07/2025

विश्वोद्भवस्थितिलयादिषु हेतुमेकं
गौरीपतिं विदिततत्त्वमनन्तकीर्तिम्।
मायाश्रयं विगतमायमचिन्त्यरूपं
बोधस्वरूपममलं हि शिवं नमामि।।

भगवान भोलेनाथ की आराधना को समर्पित पावन श्रावण मास की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!

देवाधिदेव महादेव चराचर जगत का कल्याण करें, यही प्रार्थना है।

ॐ नमः शिवाय!

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी गुरुजनों को नमन करता हूँ।भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य का संबंध शिक्षा-दीक्षा के साथ ...
10/07/2025

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी गुरुजनों को नमन करता हूँ।

भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य का संबंध शिक्षा-दीक्षा के साथ ही आजीवन मार्गदर्शन का माध्यम भी होता है। हमारे इतिहास में गुरुओं ने सदैव शिष्यों में नैतिक मूल्य, ज्ञान, आचरण, संस्कृति तथा मातृभूमि के प्रति निष्ठा का भाव जगाने का कार्य किया है। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले सभी गुरुओं को शुभकामनाएँ देता हूँ।

Address

Damoh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Office of Ashutosh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Office of Ashutosh:

Share