Vidyapati Nagar

Vidyapati Nagar महाकवि विद्यापति जी की प्रयाण धरती एव?

विद्यापतिनगर को पहले मऊ, बाजिदपुर के नाम से जाना जाता था। इसका यह नाम बरौनी जं और हाजीपुर जं के बीच रेलवे लाइन बनने के बाद पड़ा। विद्यापतिनगर अपने आप में समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय डिवीजन का एक ब्लॉक मुख्यालय है।

प्रभाग: दरभंगा
जिला मुख्यालय: समस्तीपुर
भाषा: मैथिली और हिंदी, उर्दू
वैकल्पिक ब्लॉक का नाम: विद्यापति नगर
विद्यापति नगर ब्लॉक ऊंचाई / ऊंचाई: 50 मीटर। समुद्र तल के ऊपर
टेलीफोन कोड / एसटी

डी कोड: 06278
वाहन पंजीकरण संख्या: BR-33
आरटीओ कार्यालय: समस्तीपुर

विद्यापतिधाम में गाओं का लिस्ट: बालकृष्णपुर मोरवा, बंगराहा बाजिदपुर, गढ़सिसई, हरपुर बोचहा, कांचा, मनियारपुर, मौ धनेशपुर नार्थ, मौ धनेशपुर साउथ, साहिट, शेरपुर ढेपुरा, सिमरी, सोठगामा, विद्यापति धाम

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृताया वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवै...
03/02/2025

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥१॥

29/12/2022

चीन से इटली जा रही थी फ्लाइट, आधे से ज्यादा यात्री पाए गए कोरोना पॉजिटिव

टीवी सीरियल 'अलीबाबा : दास्तान ए काबुल' की प्रमुख एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने सुसाइड कर लिया है. इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने ...
24/12/2022

टीवी सीरियल 'अलीबाबा : दास्तान ए काबुल' की प्रमुख एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने सुसाइड कर लिया है. इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने सीरियल के सेट पर ही फांसी लगाई है. हालांकि आत्महत्या का कारण अब तक सामने नहीं आया है. तुनिशा की उम्र 20 साल थी. तुनिशा ने इंडस्ट्री में एक बालकलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी.

***de

14/12/2022

रूल ऑफ लॉ जहाँ होता है वहाँ किसी को भी किसी की भी छाती में सिक्सर के 6 गोली उतारने की इजाजत नहीं होती। वह किसी भी जाति का, धर्म का हो या अकेला अपने समुदाय का हो। यह जो जातीय दम्भ है, वह समाज को गर्त में ले जाकर ही छोड़ता है।

आदर्श स्थिति यही है कि कानून का राज हो और अपने समुदाय का अकेला व्यक्ति भी उतना ही सुरक्षित महसूस करे जितना कि एक बहुसंख्यक समाज का कोई व्यक्ति।

फलाने जी का बेटा हूँ, चुम्मा पटक के लेता हूँ, पर लहालोट होने वाला हर वह व्यक्ति अराजकता का दोषी है। समाज में सद्भाव के लिए जरूरी है कि कानून निष्पक्ष होकर अपना काम करे। लेकिन बिहार या कोई अन्य राज्य इस तरह की स्थिति को प्रोमोट करता है, जिसमें जातीय विद्वेष को भड़का कर सत्ता की चौखट का रास्ता उसे नजर आता है, तो समाज को यह समझने की जरूरत है कि असली दोषी कौन है। यदि एकाध यादव के हताहत होने से या एकाध भूमिहार के हताहत होने से कोई छुटभैया यादव या भूमिहार वहाँ आकर बड़ी बडी बातें कर रहा है तो उसके शब्दों पर मत जाइये। उसकी नीयत को समझिए। वह जातीय उन्माद को और सुलगा कर सत्ता की चौखट लाँघने की फिराक में है।

दोषियों को सलाखों के पीछे होना चाहिए। और यह बात किसी को भी बिना किसी भय और पक्षपात के कहने में कोई हिचक नहीं होना चाहिए।

मोहन ठाकुर भूमिहार का आइकॉन नहीं है और जो भूमिहार उसका महिमामंडन करता है, उसकी नीयत पर सवाल मैं खड़ा कर रहा हूँ। क्रिमिनल को क्रिमिनल की नजर से ही देखा जाना चाहिए। मोहन ठाकुर ने भूमिहार समाज की प्रतिष्ठा पर एक दाग लगाया है। और इस आड़ में जो मौन हैं या जो इस आड़ में अपनी राजनीति को चमकता हुआ देख रहे हैं जो दूसरे खेमे में हैं, वह भी उतने ही बड़े दोषी हैं। इसका सर काट लो तो इतना लाख इनाम देंगे, उसका सर काट लो, इतना लाख इनाम। क्या हम मध्ययुगीन समाज में रह रहे हैं? क्या यह चंगेज खान की संस्कृति है?

मोहन ठाकुर को 7 लोगों की हत्या के अपराध की सजा मिले, यह आवाज भूमिहार समाज से अभी तक क्यों नहीं उठ रही ?

Lal Babu Lalit

 #बिहार_के_लाल_का_कमाल...वनडे इतिहास का अब तक का सबसे तेज दोहरा शतक (200 रन सिर्फ 126 गेंदों पर...) लगाने वाले ईशान किशन...
11/12/2022

#बिहार_के_लाल_का_कमाल...

वनडे इतिहास का अब तक का सबसे तेज दोहरा शतक (200 रन सिर्फ 126 गेंदों पर...) लगाने वाले ईशान किशन को बहुत बधाई व शुभकामनाएं ।💐💐💐💐💐

09/12/2022

🔴 #बड़ी_खबर : समस्तीपुर में बीते रात शराब उतारने के दौरान पुलिस और धंधेबाजों के बीच दर्जनों राउंड फायरिंग, सभी कारोबारी शराब और वाहन छोड़कर फरार। पुलिस ने कई कार्टून शराब व वाहन किया जब्त।

एक को हिरासत में भी लिये जाने की सूचना। फिलहाल पुलिस फायरिंग की घटना से कर रही इंकार। पटना उत्पाद विभाग के DSP भी अपनी टीम के साथ पहुंचे समस्तीपुर। सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखरा की घटना।

आज सिंगापुर में बिहार के लोकप्रिय नेता आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी का किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन होना है,किडनी उनकी बेट...
05/12/2022

आज सिंगापुर में बिहार के लोकप्रिय नेता आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी का किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन होना है,किडनी उनकी बेटी रोहिणी आचार्य डोनेट कर रही है,मै महादेव से प्रार्थना करता हूँ कि दोनों स्वस्थ होकर जल्द ही अपने प्रदेश बिहार लौटे।

मिथिला की बेटी, सुप्रसिद्ध लोक गायिका Maithili Thakur  जी को संगीत नाटक अकादमी द्वारा   #उस्ताद  #बिस्मिल्लाह  #खां युवा...
29/11/2022

मिथिला की बेटी, सुप्रसिद्ध लोक गायिका Maithili Thakur जी को संगीत नाटक अकादमी द्वारा #उस्ताद #बिस्मिल्लाह #खां युवा पुरस्कार" दिए जाने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई।

स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के ऑफिस के बाहर राजू केले बेच रहा था।बिजली विभाग के एक बड़े  अधिकारी न पूछा : " केले कैसे दिए" ...
05/08/2022

स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के ऑफिस के बाहर राजू केले बेच रहा था।

बिजली विभाग के एक बड़े अधिकारी न पूछा : " केले कैसे दिए" ?

राजू : केले किस लिए खरीद रहे हैं साहब ?

अधिकारी :- मतलब ??

राजू :- मतलब ये साहब कि,

मंदिर के प्रसाद के लिए ले रहे हैं तो 10 रुपए दर्जन।

वृद्धाश्रम में देने हों तो 15 रुपए दर्जन।

बच्चों के टिफिन में रखने हों तो 20 रुपए दर्जन।

घर में खाने के लिए ले जा रहे हों तो, 25 रुपए दर्जन

और अगर *पिकनिक* के लिए खरीद रहे हों तो 30 रुपए दर्जन।

अधिकारी : - ये क्या बेवकूफी है ? अरे भई, जब सारे केले एक जैसे ही हैं तो,भाव अलग अलग क्यों बता रहे हो ??

राजू : - ये तो पैसे वसूली का, आप ही का स्टाइल है साहब।

1 से 100 रीडिंग का रेट अलग,
100 से 200 का अलग,
200 से 300 का अलग।

आप भी तो एक ही खंभे से बिजली देते हो।

तो फिर घर के लिए अलग रेट,
दूकान के लिए अलग रेट,
कारखाने के लिए अलग रेट,
फिर इंधन भार, विज आकार.....

और हाँ, एक बात और साहब,
मीटर का भाड़ा।
मीटर क्या अमेरिका से आयात किया है ? 25 सालों से उसका भाड़ा भर रहा हूँ। आखिर उसकी कीमत है कितनी ?? आप ये तो बता दो मुझे एक बार।

जागो ग्राहक जागो

बिजली बिल से पीड़ित एक आम नागरिक की व्यथा !

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नए संसद भवन के शिखर पर स्थापित होने वाले राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का अनावरण किया। ...
11/07/2022

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नए संसद भवन के शिखर पर स्थापित होने वाले राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का अनावरण किया। करीब 9500 किलोग्राम का कांसे का बना अशोक चिन्ह 6.5 मीटर ऊंचा है।

बिहारपुत्र सम्राट अशोक का स्तंभ जो आज़ाद भारत की पहचान बना। गर्व किजिए अपने पहचान पर, आपकी पहचान से इस देश का पहचान जुड़ा है। 🇮🇳❤️

Address

Dalsingsarai
848503

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vidyapati Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vidyapati Nagar:

Share