Nagar Parishad Dalsinghsarai, Samastipur

Nagar Parishad Dalsinghsarai, Samastipur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nagar Parishad Dalsinghsarai, Samastipur, Public & Government Service, Station Road Dalsinghsarai Near C H School, Dalsingh Sarai.

नगर परिषद, दलसिंहसराय द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम ...
08/04/2026

नगर परिषद, दलसिंहसराय द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा।

इससे पूर्व नागरिकों की सुविधा हेतु स्व-गणना (Self Enumeration - SE) की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके अंतर्गत बिहार राज्य में 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक कोई भी नागरिक स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकता है।

स्व-गणना हेतु नागरिकों को आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से OTP द्वारा लॉगिन करना होगा तथा आवश्यक जानकारी भरनी होगी। जानकारी सफलतापूर्वक जमा करने के पश्चात एक SE ID प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। गणनाकर्मी के आगमन पर उक्त SE ID उपलब्ध कराने पर आपकी जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।

स्व-गणना से नागरिकों को समय की बचत, सटीक जानकारी उपलब्ध कराने तथा डेटा प्रोसेसिंग में तेजी जैसे लाभ प्राप्त होंगे। यह एक वैकल्पिक सुविधा है; यदि कोई नागरिक स्वयं जानकारी दर्ज नहीं करता है, तो निर्धारित अवधि में गणनाकर्मी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।

नगर परिषद, दलसिंहसराय सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें एवं स्व-गणना सुविधा का अधिकतम उपयोग करें।

सभी नागरिकों को यह भी आश्वस्त किया जाता है कि उनकी प्रदान की गई जानकारी पूर्णतः गोपनीय एवं सुरक्षित रखी जाएगी।

“मेरी गणना, देश की ताकत”

District Administration, Samastipur
Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar

08/04/2026

सभी नगरवासियों को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।

जनगणना के अंतर्गत स्व-गणना की अवधि 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक तथा मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया जाएगा।

आप सभी से अनुरोध है कि जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा गणनाकर्मियों को सही एवं सटीक जानकारी दें।

आपके द्वारा दी गई सभी जानकारियाँ पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी और केवल सरकारी उपयोग के लिए ही प्रयुक्त होंगी।

कृपया किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी पर ध्यान न दें और जनगणना कार्य में सक्रिय रूप से भाग लें।

अधिक जानकारी के लिए नगर परिषद कार्यालय से संपर्क करें।

नगर परिषद, दलसिंहसराय की ओर से आप सभी से सहयोग की अपील की जाती है।

धन्यवाद!"

" जनगणना से जन कल्‍याण "
District Administration, Samastipur

26/03/2026
रंग, उमंग और उल्लास का त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं।यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों के नए रंग भ...
04/03/2026

रंग, उमंग और उल्लास का त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों के नए रंग भर दे।

🫟🫟 नगर परिषद दलसिंहसराय।🫟🫟

Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
District Administration, Samastipur
Swachh Bharat Mission - Urban

नगर परिषद दलसिंहसराय क्षेत्र अंतर्गत बलान नदी किनारे अवस्थित फूड पार्क में आज भारत बनाम वेस्ट इंडीज का लाइव क्रिकेट मैच ...
01/03/2026

नगर परिषद दलसिंहसराय क्षेत्र अंतर्गत बलान नदी किनारे अवस्थित फूड पार्क में आज भारत बनाम वेस्ट इंडीज का लाइव क्रिकेट मैच बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उपस्थित होकर मैच का आनंद लिया।
दर्शकों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेते हुए रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठाया। पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। परिवारों, युवाओं एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी से फूड पार्क में मेले जैसा दृश्य देखने को मिला।
नगर परिषद द्वारा इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं मनोरंजनयुक्त सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना है।

दिनांक 27 फरवरी 2026 को नगर परिषद दलसिंहसराय के कार्यालय प्रकोष्ठ में जनगणना–2027 के मद्देनज़र कार्यपालक पदाधिकारी महोदय...
28/02/2026

दिनांक 27 फरवरी 2026 को नगर परिषद दलसिंहसराय के कार्यालय प्रकोष्ठ में जनगणना–2027 के मद्देनज़र कार्यपालक पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में शिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनगणना–2027 की तैयारियों, कार्य योजना, दायित्व निर्धारण तथा समयबद्ध निष्पादन पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यपालक पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित शिक्षकों को जनगणना कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारीपूर्वक संपन्न करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है।
बैठक के दौरान शिक्षकों से उनके सुझाव भी प्राप्त किए गए तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि जनगणना कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।
नगर परिषद दलसिंहसराय जनगणना–2027 के सफल आयोजन हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
District Administration, Samastipur

नगर परिषद प्रशासनिक सभागार में आज दिनांक 11.02.2026 बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क...
11/02/2026

नगर परिषद प्रशासनिक सभागार में आज दिनांक 11.02.2026 बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नगर परिषद दलसिंहसराय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों की फाइलेरिया संबंधी जांच की गई तथा बचाव एवं उपचार से संबंधित आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया रोग के लक्षण, बचाव के उपाय एवं नियमित दवा सेवन के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित सभी कर्मियों को इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने एवं फाइलेरिया उन्मूलन में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया गया।
नगर परिषद प्रशासन द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आगे भी चलाए जाते रहेंगे, ताकि फाइलेरिया मुक्त समाज के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सके।
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar
District Administration, Samastipur

आज दिनांक 26.01.2026 को गणतंत्र दिवस 2026 के शुभ अवसर पर नगर परिषद दलसिंहसराय द्वारा Reduce, Reuse और Recycle (RRR) थीम ...
26/01/2026

आज दिनांक 26.01.2026 को गणतंत्र दिवस 2026 के शुभ अवसर पर नगर परिषद दलसिंहसराय द्वारा Reduce, Reuse और Recycle (RRR) थीम पर आधारित एक प्रेरणादायक एवं जागरूकता से परिपूर्ण झांकी निकाली गई।
इस झांकी के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश आमजन तक पहुँचाया गया। RRR के अंतर्गत पुरानी प्लास्टिक बोतलों, मूंगफली के छिलकों, पुराने थर्मोकोल एवं प्रयुक्त कपों जैसे वेस्ट मटेरियल से आकर्षक घरेलू सजावट के सामान का निर्माण कर प्रदर्शित किया गया।
झांकी में यह दर्शाया गया कि अनुपयोगी समझे जाने वाले कचरे को रचनात्मक तरीके से पुनः उपयोग में लाकर न केवल कचरे की मात्रा कम की जा सकती है, बल्कि स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण का निर्माण भी किया जा सकता है। नगरवासियों द्वारा झांकी की सराहना की गई तथा इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणास्पद बताया गया।
नगर परिषद दलसिंहसराय का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ दलसिंहसराय स्वस्थ दलसिंहसराय की दिशा में सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
District Administration, Samastipur
Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar

स्वच्छ शहर एवं स्वस्थ शहर के संदेश को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से दिनांक 15.01.2026 को नगर परिषद दलसिंहसराय बनाम नगर...
16/01/2026

स्वच्छ शहर एवं स्वस्थ शहर के संदेश को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से दिनांक 15.01.2026 को नगर परिषद दलसिंहसराय बनाम नगर पंचायत मुसरीघरारी के बीच एक दिवसीय स्वच्छता मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैत्री मैच का मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
मैच के दौरान खिलाड़ियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित दर्शकों को स्वच्छता अपनाने, कचरा इधर-उधर न फेंकने, प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
नगर परिषद एवं नगर पंचायत के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन आपसी समन्वय बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल और स्वच्छता का यह संगम नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar
District Administration, Samastipur
panchayat mushrigharari

कार्यालय नगर परिषद दलसिंहसराय द्वारा नगर निकाय का वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक बजट तैयार किया जा रहा है। नगर परिष...
14/01/2026

कार्यालय नगर परिषद दलसिंहसराय द्वारा नगर निकाय का वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक बजट तैयार किया जा रहा है। नगर परिषद दलसिंहसराय क्षेत्र के नागरिकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, स्कूल, कॉलेज, सरकारी संस्थानों से अनुरोध है कि अपना बहुमूल्य सुझाव अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय एवं QR CODE स्कैन कर गुगल फॉर्म के माध्यम से दिनांक 16.01.2026 से दिनांक-15.02.2026 तक उपलब्ध कराया जा सकता है। ताकि नगर निकाय क्षेत्र का विकासोन्मुखी एवं परिणाम बजट तैयार किया जा सके। निम्न बिन्दुओं पर नगर परिषद दलसिंहसराय शहर के नागरिक के द्वारा अपना बहुमूल्य सुझाव प्रदान किया जा सकता है:-

01. दलसिंहसराय शहर में प्रदुषण नियंत्रण पर सुझाव।
02. दलसिंहसराय शहर को स्वच्छ बनाने हेतु सुझाव।
03. दलसिंहसराय शहर का अतिक्रमण मुक्त रखने हेतु सुझाव।
04. नगर परिषद दलसिंहसराय के आंतरिक कोष में वृद्धि हेतु सुझाव।
05. शहर के विकास कार्य हेतु अन्य कोई बहुमूल्य सुझाव।
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
District Administration, Samastipur

दिनांक 07.01.2025 को शीतलहर/पाला के प्रभाव को देखते हुए निर्धन, असहाय, बेसहारा एवं भिक्षुक व्यक्तियों को राहत प्रदान करन...
07/01/2026

दिनांक 07.01.2025 को शीतलहर/पाला के प्रभाव को देखते हुए निर्धन, असहाय, बेसहारा एवं भिक्षुक व्यक्तियों को राहत प्रदान करने हेतु श्री किशन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, दलसिंहसराय एवं श्री अभिसार कुमार,कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, दलसिंहसराय द्वारा दलसिंहसराय क्षेत्र अंतर्गत देर रात भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान ठंड से प्रभावित जरूरतमंद व्यक्तियों को चिन्हित कर कंबल का वितरण किया गया, ताकि उन्हें शीतलहर से बचाव हेतु आवश्यक राहत उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के कारण असहाय स्थिति में न रहे।
दलसिंहसराय प्रशासन द्वारा आगे भी शीतलहर की अवधि में सतत निगरानी एवं आवश्यक राहत कार्य जारी रखने का आश्वासन दिया गया।
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
District Administration, Samastipur

नगर परिषद दलसिंहसराय द्वारा वर्तमान शीत लहर से आम जनों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से अलाव की व्यवस्था की जा रही है। इस...
04/01/2026

नगर परिषद दलसिंहसराय द्वारा वर्तमान शीत लहर से आम जनों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से अलाव की व्यवस्था की जा रही है। इस क्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण पर नियंत्रण हेतु लकड़ी के अलाव के विकल्प के रूप में गैस द्वारा संचालित हीटरों का प्रयोग किया जा रहा है। यह हीटर रेलवे स्टेशन, महावीर चौक, हास्पिटल परिसर तथा व्यवहार न्यायालय एवं अनुमंडल परिसर में स्थापित किए गए हैं।

इस प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था से एक ओर आम जनता को ठंड से राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर लकड़ी के अलाव से उत्पन्न धुआँ एवं प्रदूषण से भी लोगों को निजात मिल रही है।

नगर परिषद दलसिंहसराय आम जन से अपील करती है कि शहर को स्वच्छ रखने में नगर परिषद को अपेक्षित सहयोग प्रदान करें, समय पर संपत्ति कर का भुगतान करें, ताकि आम-जनहित में नगर परिषद द्वारा इसी प्रकार सेवा एवं सुविधाओं की निरंतर व्यवस्था की जा सके।

नगर परिषद दलसिंहसराय की ओर से आप सभी आम-जन को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ।
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar
District Administration, Samastipur

Address

Station Road Dalsinghsarai Near C H School
Dalsingh Sarai
848114

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Parishad Dalsinghsarai, Samastipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share