Rao Sanjay Bhati

Rao Sanjay Bhati Social activist

झारखंड की कवि पार्वती तिर्की को उनके काव्य-संग्रह 'फिर उगना' के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया ग...
19/06/2025

झारखंड की कवि पार्वती तिर्की को उनके काव्य-संग्रह 'फिर उगना' के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। पार्वती ने संवाद के माध्यम से जनसंस्कृतियों के बीच तालमेल बनाने की कोशिश की है... पार्वती तिर्की को बहुत-बहुत बधाई💐💐💐💐💐

23/05/2025
मजदूर दिवस, 1May,को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस या labour day भी कहा जाता है, हर वर्ष 1 मई को पूरे विश्व में मनाया जाता ह...
01/05/2025

मजदूर दिवस, 1May,को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस या labour day भी कहा जाता है, हर वर्ष 1 मई को पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह दिन मजदूरों और श्रमिक वर्ग के लोगों को सम्मान देने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और उनके योगदान को याद करने के लिए समर्पित है। भारत में इस दिन को 'कामगार दिवस', 'श्रमिक दिवस' के तौर पर जाना जाता है। मजदूर दिवस का दिन हमें यह सिखाता है कि समाज के विकास में मजदूरों की भूमिका कितनी अहम है और उनके योगदान को कभी भी अनदेखा नहीं किया जा सकता।

✍देहात मोर्चा द्वारा  पश्चिमी उ० प्र ०में आयोजित की जा रही विचार गोष्ठियों की श्रृंखला के अंतर्गत 14.4.2025 को टटीरी मंड...
13/04/2025

✍देहात मोर्चा द्वारा पश्चिमी उ० प्र ०में आयोजित की जा रही विचार गोष्ठियों की श्रृंखला के अंतर्गत 14.4.2025 को टटीरी मंडी (बागपत )में "पंचायती राज: अधिकार एवं चुनौती" विषय पर होने वाली विचार गोष्ठी /बैठक में आप सादर आमंत्रित हैं!
💐🙏🏻💐

✍️✍️देहात मोर्चा द्वारा  पश्चिमी उ० प्र ०में आयोजित की जा रही विचार गोष्ठियों की श्रृंखला के अंतर्गत 30 मार्च 2025 को बा...
29/03/2025

✍️✍️देहात मोर्चा द्वारा पश्चिमी उ० प्र ०में आयोजित की जा रही विचार गोष्ठियों की श्रृंखला के अंतर्गत 30 मार्च 2025 को बागपत जिले में होने वाली विचार गोष्ठी /बैठक में आप सादर आमंत्रित हैं!
💐🙏🏻💐

ग्रेटर नोएडा में जर्मन भाषा संस्थान krishlingu के परीक्षा केंद्र के उदघाटन में (विशिष्ट अतिथि) शामिल हुआ। इस अवसर पर  जर...
10/01/2025

ग्रेटर नोएडा में जर्मन भाषा संस्थान krishlingu के परीक्षा केंद्र के उदघाटन में (विशिष्ट अतिथि) शामिल हुआ। इस अवसर पर जर्मनी से आई मिस अगाता, संस्थान के डायरेक्टर केके शर्मा ,हरीश कसाना जी, प्रो0 पंकज शर्मा, नितिन शर्मा जी, एडo पुष्पेंद्र जी, प्रशांत चौधरी जी ,सचिन शर्मा जीआदि सम्मिलित हुए। 25.1124.

"मुजफ्फरनगर"में 22.9.24 को "देहात मोर्चा" की विचार गोष्ठी संपन्न हुई। पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में विचार गोष...
27/10/2024

"मुजफ्फरनगर"में 22.9.24 को "देहात मोर्चा" की विचार गोष्ठी संपन्न हुई। पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में विचार गोष्ठियों की चल रही श्रृंखला के क्रम में गुर्जर छात्रावास रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर में देहात मोर्चा द्वारा देहात की समस्याएं एवं समाधान विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में देहात मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राव संजय भाटी एवं महासचिव मन्तराम नागर सहित गौतमबुद्धनगर ,
गाजियाबाद ,मेरठ ,मुजफ्फरनगर एवं शामली जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता भारत के प्रसिद्ध समाजशास्त्री एवं समाजसेवी डॉ कलम सिंह जी ने की तथा संचालन पूर्व सहसंयोजक पुष्पेंद्र कुमार जी ने किया। इस मौके पर राव संजय भाटी ने कहा उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य को बांटकर छोटे-छोटे कई राज्य बनाने चाहिए जिससे सत्ता का विकेंद्रीकरण हो और लोगों को सुलभ न्याय मिल सके।अग्निवीर ,बैंक वीर जैसी भरती बंद होनी चाहिए गांव में मोबाइल चिकित्सालय खुलने चाहिए, जल ,जंगल, जमीन, तथा शिक्षा ,स्वास्थ्य संस्थानों पर केवल कुछ लोगों का कब्जा होना प्राकृतिक व सामाजिक न्याय नहीं है ।
अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज की राजनीति में आम आदमी के मुद्दे गौण हो चुके हैं और देश का युवा अच्छी शिक्षा एवं रोजगार के लिए चिंतित है। किसान अपनी फसल एवं मुआवजे के वाजिब मूल्य के लिए जूझ रहा है तो उधर गांव एवं देहात की बस्तियों में समस्याओं का अंबार लग चुका है।
इस मौके पर डॉ कलम सिंह जी ने कहा कि इस लोकतांत्रिक देश में कृषि पर निर्भर लोगों की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है तथा राजनीतिक दलों ने जातीय सामाजिकता को एक नहीं होने दिया तथा सत्ता प्राप्त करने के लिए चुनाव को भी दारू,दावत एवं धन जैसी 3D व्यवस्था में धकेल दिया । आम आदमी को परेशानी के दलदल में फंसा दिया। "देहात मोर्चा"हर वर्ग से जुड़ा हुआ संगठन है तथा यह सभी वर्गों का हितेषी है। आज भी देहात मोर्चा दस हजार लोगों के दिलों में धड़कता है ।
अगर देहात मोर्चे ने गांव देहात के लोगों को बोलना सिखा दिया और अपनी आवाज उठाने के लिए तैयार कर दिया तो यह अद्भुत कार्य होगा ।
यह निश्चित ही दिव्य सपने के रूप में सबल बनकर उभरेगा।इस मौके पर एड०अजीत सिंह भाटी ,प्रोफेसर बालक राम, मास्टर महकार सिंह जानसठ,
ओमपाल चौहान नंगला ,वेदपाल सिंह मिरकपुर ,संदीप सिंह दत्याना,डॉ राजेंद्र सिंह शुक्रताल सुरेश कुमार अंतवाडा,कैलाश चपराना मेरठ, जयकुमार, ओमवीर गुर्जर, मदनपाल कसमपुर खोला ,मास्टर रिशिपाल जड़वड़ आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
#देहात मोर्चा #परिवार.........🙏🙏

विचार गोष्ठी20.10.24 समय 12:30 बजे स्थान -- गांव मिरकपुर निकट कुचेसर रोड चौपला, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश । विषय--- देहा...
19/10/2024

विचार गोष्ठी
20.10.24
समय 12:30 बजे
स्थान -- गांव मिरकपुर
निकट कुचेसर रोड चौपला, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश ।
विषय--- देहात की समस्याएं
एवं समाधान

✍️शेष ही विशेष है ✍️
24/09/2024

✍️शेष ही विशेष है ✍️

जननायक व बहुमुखी प्रतिभा वाले दादरी के पूर्व विधायक स्वर्गीय महेंद्र सिंह भाटी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। ग्राम मक...
13/09/2024

जननायक व बहुमुखी प्रतिभा वाले दादरी के पूर्व विधायक स्वर्गीय महेंद्र सिंह भाटी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
ग्राम मकोड़ा ग्रेटर नोएडा स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Address

Dadri
203207

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rao Sanjay Bhati posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category