11/09/2023
आज राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री एम.गोपाल बालाण के नेतृत्व में आगामी 12 सितम्बर से कांग्रेस सरकार की नाकामियों के विरोध में जिले भर में निकलने वाली परिवर्तन यात्रा के 14 सितंबर को चूरू आने के संदर्भ में कार्यकर्ताओ की बैठक हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरलाल सहारण ने कहा कि इस परिवर्तन यात्रा से राजस्थान की कांग्रेस सरकार भयभीत हो चुकी है और कांग्रेस को लगने लग गया है कि उसका शासन अब समाप्ति की और है राजस्थान की जनता उसे वोट की चोट देकर सबक सिकायेगी।आम जनता जब कोरोना से त्राहीमाम कर रही थी उस समय कांग्रेस का कोई भी नेता आम जनता के बीच में नही था परन्तु भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उस संकट के समय आम जनता के साथ था चूरू में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में चूरू में कोई भुखा ना रहे इसकी चिंता करते हुए आम जनता के साथ साथ मुक प्राणियों की भी चिंता की गई। भाजपा के कार्यकर्ताओ की मेहनत और संवेदनशीलता आमजनता ने देखी है और अब आम जनता भाजपा को अपना समर्थन देने का मन बना चुकी है।
परिवर्तन यात्रा के मोर्चा प्रभारी सीताराम लुगरिया ने कहा कि इस अवसर पर जिले में प्रवेश कर रही परिवर्तन यात्रा के संदर्भ मे युवा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ को दायित्व प्रदान किये। युवा मोर्चा मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से यात्रा का स्वागत करेगा। साथ ही उन्होने कहा कि 14 सितम्बर को चूरू में होने वाली विशाल आम सभा के लिए युवाओं को लोगो से जनसम्पर्क कर उन्हे इस आमसभा में आने के लिए आमंत्रण दिया जायेगा।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष एम.गोपाल बालाण ने परिवर्तन यात्रा के संबध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में युवाओं के सपने तोड़ने वाली इस सरकार का परिवर्तन होना अति आवश्यक है और ये परिवर्तन पार्टी का हरावल दस्ता युवा मोर्चा ही करेगा।
इस परिवर्तन यात्रा को मिल रहे जन समर्थन से यह इंगित हो जाता है कि आने वाला समय प्रदेश में भाजपा की प्रचण्ड बहुमत की सरकार का है। उन्होने कहा कि हम सब के लिए यह गर्व की बात है कि नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ इस परिवर्तन यात्रा में नेतृत्व कर रहे है और प्रदेश में जगह जगह जाकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को आमजनता के बीच ले जा रहे है।
इस अवसर पर परिवर्तन यात्रा के युवा मोर्चा से जिला संयोजक जयपाल सिंह टकनेत ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा इस परिवर्तन यात्रा का स्वागत रामसरा खेल मैदान पर किया जाएगा, वहां से युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता 14 सितंबर को शाम 4.30 बजे मोटरसाइकिल रैली से परिवर्तन यात्रा को सभा स्थल सनसिटी गार्डन तक लेकर जाएंगे।
दक्षिण मंडल अध्यक्ष रजत शर्मा ने आए हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बैठक का संचालन उत्तर मंडल अध्यक्ष पवन चांवरिया ने किया।
बैठक में जिला महामंत्री कपिल रक्षक, जिला उपाध्यक्ष आदिल खान, लखेंद्र सिंह राठौड़, कमल सैनी, खंसोली अध्यक्ष सुरजीत सिंह, बिनासर मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह, घंटेल अध्यक्ष कुलदीप गुर्जर, विधानसभा संयोजक आकाश सैनी, धनराज चारण, महामंत्री मुकेश सैनी, सुनील सैन, बंशीधर वाल्मीकि, प्रवक्ता मुकेश प्रजापत, जावेद खान, मोनू शर्मा, प्रशांत शर्मा, विक्रम माहिच, भानु राठौड़, हिमांशु वर्मा, अभिषेक सिंह, राजकुमार सैनी, गौरव वर्मा व अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में बाइक रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।