14/03/2024
प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरीया का किया सम्मान
लुगरिया निवास में दलित नेता सीताराम लुगरिया को भाजपा मोर्चा का पुनः प्रदेश मंत्री बनाया, इसके उपलक्ष में संत कबीर शिक्षा समिति, चूरू द्वारा स्वागत समारोह रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर की गई।
नवनियुक्त प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया को साफा एवं माला पहनाकर बाबा साहब का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर चूरू विधायक हरलाल सहारण ने संबोधित करते हुए लुगरिया को बधाई दी और आगामी लोकसभा चुनाव में तन मन धन से लगकर भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने की अपील की। हरलाल सारण ने कस्वां पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल कस्वां ने कहा भाजपा सामंतवादी नेताओं कि पार्टी हैं। राहुल कस्वां राहुल गाँधी कि पार्टी ज्वाइन कर पप्पू बन गया। किसान का असली बेटा तो देवेंद्र झाझड़िया हैं जो आज भी खेतों में काम करता हैं। खुद को किसान कहने वाला सांसद राहुल कस्वां ने कई किसान नेताओं को हराने में अपनी अहम भूमिका निभाई।भाजपा चूरू जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने करमा परिवार को अवसरवादी बताते हुए कहा की जो परिवार 14 बार टिकट से संतुष्ट नहीं हो सका वह और कैसे संतुष्ट होगा। नगर परिषद चुरु के पूर्व अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि सीताराम लुगरिया पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता है और भारतीय जनता पार्टी लगातार सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं को हमेशा मौका देती है। संत कबीर शिक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेंद्र बावलिया ने कहा कि सीताराम लुगरिया हमारे समाज की बुलंद आवाज है, हम सभी समाज बंधु मिलकर सीताराम को मजबूत करने का काम करेंगे, ताकि आने वाले समय में लुगरिया को पार्टी बड़ी जिम्मेदारी दे। कबीर शिक्षा समिति के मुख्य सचिव गुरु धानका ने सभा को सम्बोधित करतें हुए कहा कि दलितों कि मुखर आवाज सीताराम लुगरिया पुनः प्रदेश मंत्री बनने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं राजेंद्र राठौड़ का आभार व्यक्त किया। प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने सम्बोधित करतें हुए आये हुए सभी अतिथियों एवं नागरिकों का धन्यवाद किया और कहा कि भाजपा ही दलित हितेषी हैं, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा दलितों के साथ कुठाराघात ही किया हैं और हमेशा दलितों को पीछे धकलेने का कार्य कांग्रेस ने किया हैं इसीलिए कांग्रेस धीरे धीरे अस्त होती जा रही हैं। इस अवसर पर गोविन्द इंदौरा, सुमेरमल धानका, पवन बागड़ी, प्रभुराम लिल्की आदि ने अपना सम्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र बावलिया ने किया। इस अवसर पर हरिराम चोपड़ा, साँवरमल सैनी,सूरजभान, संतलाल फ्रंड, मनरूप होटला, मुकेश दगल, प्रेमराज ढाना, रविंद्र, संजय खन्ना, प्रदीप खन्ना, राजेंद्र जसरासर, प्रताप जसरासर, विजय घासला, महावीर धानक, घरशीराम, सुरेंद्र ढाका, खादिम काजी, पितराम मेघवाल, अनीश लुगरिया, नन्दलाल इंदौरा,साँवरमल निनानिया, दारासिंह, राकेश लुगरिया,बृजेश किराड़ मोहरसिंह सरपंच, धर्मवीर खारिया, सलीम गौरी, छोटुराम मेघवाल, दिलशाद खान, फरियाद, रमजान, राजकुमार बारूपाल, परमेश्वर, गोविन्द लुगरिया, भागीरथ, मूलचंद प्रजापत, श्योंप्रसाद राव, लक्ष्मण राम, बनवारी, अमरसिंह, मोहरसिंह खरोड़, कुर्सीद अहमद, राजकुमार बावलिया, विकास खन्ना लिल्की ,निरंजन धानका, लिच्छूराम लुगरिया, अशोक लुगरिया, सुरेंद्र लूटाना, राकेश लुगरिया आदि लोगों उपस्थित रहें।
BJP Rajasthan