19/02/2026
बाड़मेर के सेड़वा एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई ने रेतीले धोरों के बीच पैदल चलकर बॉर्डर क्षेत्र की जनता की पीड़ा सुनी और बड़ा फैसला लिया।करीब 60 सालों से ऊँचे रेतीले टीबों के बीच चल रहे कच्चे रास्ते को अब राजस्व अभिलेख में दर्ज कर दिया गया है। एसडीएम ने 2 किलोमीटर लंबा सरकारी रास्ता आवंटित कर तीन गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को राहत पहुंचाई है।गौरतलब है कि एसडीएम विश्नोई अब तक 200 से ज्यादा चालू रास्तों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने के आदेश दे चुके हैं।प्रशासन की इस पहल से सीमा क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है।