NSS Madhya Pradesh Cell

NSS Madhya Pradesh Cell State NSS Cell, Department of Higher Education, Govt. of Madhya Pradesh
"NOT ME BUT YOU"
"मेरे भारत के लिए युवा और डिजिटल साक्षरता के लिए युवा"

मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ अंतर्गत भोपाल जिले की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा...
24/04/2026

मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ अंतर्गत भोपाल जिले की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके तहत स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाया और अन्य स्वच्छता संबंधी एक्शन प्लान भी तैयार किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ सोनेंद्र गुप्ता जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भोपाल सांसद आलोक शर्मा, उप कार्यक्रम सलाहकार राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल डॉ अशोक कुमार श्रोती, युवा अधिकारी डॉ राजकुमार वर्मा कार्यक्रम समन्वयक बरकतउल्ला विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ भोपाल डॉ अनंत कुमार सक्सेना ईटीआई प्रशिक्षक एवं मुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी श्री राहुल सिंह परिहार, ओ सी आई के अध्यक्ष श्री गौरव ठकराल उपस्थितरहे।




मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ अंतर्गत भोपाल जिले की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा...
24/04/2026

मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ अंतर्गत भोपाल जिले की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके तहत स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाया और अन्य स्वच्छता संबंधी एक्शन प्लान भी तैयार किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ सोनेंद्र गुप्ता जी के द्वारा किया गया।




19/04/2026

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर चित्रकूट 2026 में युवा संवाद के लिए आदरणीय रामखेलावन कोल जी का आगमन हुआ। जिन्होंने स्वयंसेवकों के प्रश्नों का उत्तर दिया और उन्हें उनकी जिम्मेदारियां के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित भी किया।

18/04/2026

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 2026 अतिथि के रूप में श्रीमती सुष्मिता परिहार जी का आगमन हुआ जिन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य में उनकी भूमिका पर जोर दिया।

17/04/2026

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना 23 वे राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर चित्रकूट के छठवें दिन के बौद्धिक सत्र में वक्ता के रूप में डॉ.राजेंद्र कुमार कुड़रिया जी, कुलगुरु - अवधेश प्रताप सिंह विश्विद्यालय, रीवा उपस्थित रहे तथा स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर परिक्षेत्र अंतर्गत बालाघाट जिले के शासकीय महाविद्या...
17/04/2026

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर परिक्षेत्र अंतर्गत बालाघाट जिले के शासकीय महाविद्यालय लामता की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दो दिवसीय स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छता संबंधी एक्शन प्लान पर चर्चा की गई, स्वयंसेवकों एवं अतिथियों ने स्वच्छता अभियान के माध्यम से महाविद्यालय परिसर एवं ग्रामीण इलाकों में साफ सफाई का कार्य किया। इस कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रमुख रूप से बालाघाट सांसद श्रीमती भारती पारधी, परसवाड़ा क्षेत्र के विधायक श्री मधु भगत, उप कार्यक्रम सलाहकार क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल डॉ अशोक श्रोती, युवा अधिकारी डॉ राजकुमार वर्मा, कार्यक्रम समन्वयक रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय डॉ शोभाराम मेहरा, मुक्ति के कार्यक्रम अधिकारी डॉ देवांशु गौतम, कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला संगठक डॉ डुलेश्वरी टेंभरे एवं अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।





#स्वच्छता_ही_सेवा

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तरीय संवाद एवं प्रशिक्षण कार्यक्र...
16/04/2026

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तरीय संवाद एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 अप्रैल को विश्वविद्यालय के कुलगुरु सभागार में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों में सी प्रमाण पत्र साक्षात्कार, डिजिटल सोशल मीडिया माध्यम, माय भारत पोर्टल पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों हेतु चयन प्रक्रिया , राज्य स्तरीय शिविरों में सहभागिता कर चुके जिला लीडरों से गतिविधियों की जानकारी एवं चुनौतियां के समाधान पर सार्थक चर्चा की गई। इसी के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं की भागीदारी विषय पर संवाद किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम समन्वयक बरकतउल्ला विश्वविद्यालय डॉ अनंत कुमार सक्सेना, ईटीआई प्रशिक्षक एवं मुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी श्री राहुल सिंह परिहार अन्य कार्यक्रम अधिकारी तथा वरिष्ठ स्वयंसेवक उपस्थित रहे जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए।



16/04/2026

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना 23 वे राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर चित्रकूट में बौद्धिक सत्र के वक्ता के रूप में श्री चेतन सुखाड़िया क्षेत्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उपस्थित रहे जिन्होंने भारतीय राजनीति में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर अपना मार्गदर्शन एवं अनुभव साझा किया।

15/04/2026

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना 23 वे राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर चित्रकूट के पांचवें दिन के बौद्धिक सत्र में वक्ता के रूप में डॉ राजकुमार आचार्य , कुलगुरु जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर उपस्थित रहे तथा स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना, मध्य प्रदेश की ओर से “डॉ. भीमराव आंबेडकर जी” की 135वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...
14/04/2026

राष्ट्रीय सेवा योजना, मध्य प्रदेश की ओर से “डॉ. भीमराव आंबेडकर जी” की 135वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हम यह संकल्प लेते है कि उनके सपनों का भारत—समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व से परिपूर्ण समाज—हम जरूर बनाएंगे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है।












13/04/2026

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना 23 वे राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर चित्रकूट के चतुर्थ दिवस के बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिमा बागरी, राज्य मंत्री नगरीय निकाय एवं आवास विभाग मध्य प्रदेश शासन एवं विधायक रैगांव विधानसभा उपस्थित रही। माननीय मंत्री महोदया ने बताया कि आज भारत के युवाओं के सर्वांगीण विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे प्रकल्प किस तरह से एक मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

Address

Chitrakoot
485335

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS Madhya Pradesh Cell posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category