Govt Lahiri PG College

Govt Lahiri PG College Govt. Lahiri PG College is situated in Chirimiri. District Korea of Sarjuga Division in Chhattisgarh

Date 15/05/2026शासकीय लाहिड़ी स्नातकोत्तर महाविद्यालय,में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सफलतापूर्वक संपन...
17/05/2026

Date 15/05/2026
शासकीय लाहिड़ी स्नातकोत्तर महाविद्यालय,में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। मुख्य अतिथि माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

महाविद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

सात दिवसीय राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम का सफल समापनशासकीय लाहिरी पी.जी. महाविद्यालय, चिरमिरी द्वारा “उच्च शिक्षा में...
14/05/2026

सात दिवसीय राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम का सफल समापन

शासकीय लाहिरी पी.जी. महाविद्यालय, चिरमिरी द्वारा “उच्च शिक्षा में नवाचारी शिक्षण, डिजिटल पेडागॉजी एवं गुणवत्ता संवर्धन” विषय पर आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम (FDP) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह कार्यक्रम 02 मई 2026 से 09 मई 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में प्राध्यापक, शोधार्थी एवं शिक्षाविद जुड़े।

कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा में नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, डिजिटल शिक्षण तकनीकों, अनुसंधान उत्कृष्टता एवं शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्धन को बढ़ावा देना था। सात दिनों तक आयोजित विभिन्न तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञ वक्ताओं ने आधुनिक शिक्षण पद्धति, Outcome Based Education (OBE), राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, डिजिटल पेडागॉजी, शोध लेखन, प्रस्तुतीकरण कौशल एवं अकादमिक गुणवत्ता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान प्रदान किए।

कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक; छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब सहित विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों ने संसाधन व्यक्ति के रूप में सहभागिता की। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षकों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक योगदान देते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति, महाविद्यालय परिवार एवं प्रतिभागियों का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

05/05/2026
Date: 28th April 2026गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों हेतु सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्नचिरमिरी: शासकीय लाहि...
02/05/2026

Date: 28th April 2026
गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों हेतु सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

चिरमिरी: शासकीय लाहिड़ी पी.जी. महाविद्यालय, चिरमिरी के आईसीटी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों हेतु सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “आईसीटी कौशल, तनाव प्रबंधन, व्यवहार एवं प्रशासनिक दक्षता” विषय पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की डिजिटल, प्रशासनिक एवं व्यावसायिक दक्षताओं का विकास करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को कंप्यूटर के मूलभूत एवं उन्नत ज्ञान, जैसे एम.एस. वर्ड, एम.एस. एक्सेल, ई-मेल संचालन एवं डाटा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में तनाव प्रबंधन पर विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिनमें योग, ध्यान एवं समय प्रबंधन जैसी तकनीकों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही व्यवहार विकास एवं प्रशासनिक कौशल से संबंधित सत्रों में कार्यस्थल नैतिकता, संप्रेषण कौशल, कार्यालयीन प्रक्रियाएं एवं प्रलेखन पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का समापन समापन सत्र (Valedictory Session) के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य ने आईसीटी प्रकोष्ठ के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने दैनिक कार्यों में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

यह कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ, जिससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता एवं उत्पादकता में वृद्धि हुई।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर व्याख्यान एवं प्रतियोगिताओं का आयोजनचिरमिरी, 07 अप्रैल 2026।शासकीय लहड़ी स्नातकोत्तर महाविद्यालय...
08/04/2026

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर व्याख्यान एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन

चिरमिरी, 07 अप्रैल 2026।
शासकीय लहड़ी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चिरमिरी में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्राणी शास्त्र विभाग एवं युवा रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में व्याख्यान, वाद-विवाद एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आरती तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में श्री आलोक कुमार मिंज (ड्रग इंस्पेक्टर, जिला कोरिया, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, छत्तीसगढ़) उपस्थित रहे। उनके साथ श्री जितेंद्र पाटीदार (असिस्टेंट डायरेक्टर/कंट्रोलर, जिला कोरिया) एवं श्री विकास कुमार लकड़ा (ड्रग इंस्पेक्टर) विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

मुख्य वक्ता श्री आलोक कुमार मिंज ने अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (Health and Hygiene) के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी तथा “भोजन से भविष्य निर्माण” विषय पर प्रकाश डालते हुए संतुलित आहार के महत्व को समझाया।
श्री जितेंद्र पाटीदार ने अपने संबोधन में छात्रों को उच्च कैलोरी एवं प्रोटीन युक्त संतुलित भोजन ग्रहण करने की सलाह दी।
वहीं श्री विकास कुमार लकड़ा ने खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट की पहचान एवं जांच की विधियों के बारे में जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को नशामुक्ति एवं खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

प्राचार्य डॉ. आरती तिवारी ने इस अवसर पर विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मंजू आर. राही द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक शिक्षकगण एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. सुभाष चंद्र चतुर्वेदी, श्री वीरेंद्र साहू, श्री जय सिंह शाश्वत, श्री प्रदीप सिंह, डॉ. धनसाय देवांगन, सुश्री प्रेम कुजूर सहित अन्य शिक्षकगण सम्मिलित रहे।
साथ ही श्री अनुपम पांडे, श्री एल्सी टिंग्गा, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. बिरजू सिंह श्याम, श्री हिमांशु गिरी, श्री हिमांशु साहू, श्री विशाल भारद्वाज, श्री मंजीत सिंह, श्रीमती अनुराधा सहरिया, डॉ. उमाशंकर मिश्रा एवं डॉ. रामनारायण पनिका सहित अनेक गणमान्

03/04/2026
Day 2 ANRF Sponsored National Seminar
03/04/2026

Day 2 ANRF Sponsored National Seminar

Address

Chirimiri
497449

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt Lahiri PG College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Govt Lahiri PG College:

Share