Ahirwar samaj sangh Chhindwara m.p

Ahirwar samaj sangh Chhindwara m.p अहिरवार समाज संघ

05/02/2023
अहिरवार समाज संघ ने मनाया संविधान दिवसछिंदवाड़ा - अहिरवार समाज संघ के जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आकाश अहिरवार के नेतृत्व ...
27/11/2022

अहिरवार समाज संघ ने मनाया संविधान दिवस

छिंदवाड़ा - अहिरवार समाज संघ के जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आकाश अहिरवार के नेतृत्व में आज संविधान दिवस के अवसर पर स्थानीय अंबेडकर तिराहा पहुॅचकर संविधान निर्माता डाॅ. बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस की शुभकामनायें दी और बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाये साथ ही संविधान दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर मंे रात्रि के समय 5-5 दिये जलाये जाने का संकल्प लिया । इस अवसर पर आकाश अहिरवार, प्रदेश सचिव दिलीप अहिरवार, शक्ति डोले, राजकुमार अहिरवार, नितिन अहिरवार, नवीन अहिरवार, सुरेन्द्र खलोटे, अंगद अहिरवार, शीलाराम अहिरवार सहित अन्य युवा उपस्थित थे ।
सादर प्रकाशनार्थ

दिनांक: 26.11.2022 आकाश अहिरवार
जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ
छिंदवाड़ा मो.- 9131375305

अहिरवार समाज संघ ने मनाया संविधान दिवसछिंदवाड़ा - अहिरवार समाज संघ के जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आकाश अहिरवार के नेतृत्व ...
26/11/2022

अहिरवार समाज संघ ने मनाया संविधान दिवस

छिंदवाड़ा - अहिरवार समाज संघ के जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आकाश अहिरवार के नेतृत्व में आज संविधान दिवस के अवसर पर स्थानीय अंबेडकर तिराहा पहुॅचकर संविधान निर्माता डाॅ. बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस की शुभकामनायें दी और बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाये साथ ही संविधान दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर मंे रात्रि के समय 5-5 दिये जलाये जाने का संकल्प लिया ।

प्रेस विज्ञप्तिम. प्र. के  दमोह  जिले के देवरान गांव में हुई घटना को लेकरअहिरवार समाज संघ ने राष्ट्रपति, राज्यपाल के नाम...
30/10/2022

प्रेस विज्ञप्ति
म. प्र. के दमोह जिले के देवरान गांव में हुई घटना को लेकर
अहिरवार समाज संघ ने राष्ट्रपति, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा - विगत दिनों म.प्र. के जिला दमोह के देवरान गांव में कुछ दबंग परिवारों के द्वारा रविदास समाज के अहिरवार परिवार पर गोली चलाकर पति -पत्नि सहित 3 लोगों की हत्या कर दी गयी । इस दर्दनाक घटना में उनके पुत्रों को भी गोली लगी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये वहाॅं के दबंग लोगों के द्वारा समाज के लोगों को गांव से भगना चाहते थे तथा आये दिन परेशान करते थे । इस घटना के विरोध में आज अहिरवार समाज संघ मध्यप्रदेश द्वारा महामहिम राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर हत्यारों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुये अनुसूचित जनजाति पर हो रहे लगातार अत्याचार पर रोक लगाने की मांग करते हुये पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा एवं आरोपियों को फाॅसी की सजा देने की मांग की है । युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इंजी. आकाश अहिरवार ने आरोप लगाया कि देश एवं प्रदेश में आये दिन इस तरह की कई घटनायें गांवों में दलित आदिवासी एवं पिछड़े के साथ होना आम बात हो गयी हैं और समाज लगातार अन्याय व अत्याचार का शिकार हो रहा है, जिस पर सरकार द्वारा कोई बड़ी पाबंदी नहीं लगायी जा रही हैं, ऐसे जघन्य अपराध असामाजिक तत्वों द्वारा किये जा रहे है, एवं दलित समुदाय देश में आज भी हाशिये पर हैं, दलित वर्गो में भय की स्थिति बनी हुयी है आये दिन अत्याचारों को सहन करते आ रहे है। लेकिन सरकार के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। जबकि संविधान में दलित ,शोषित वंचित वर्गो के लिये अधिकार है। तो क्या भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के पास इसका कोई समाधान है कि इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सकें एवं दबंगों में कानून का भय बना रहे। अन्यथा पीड़ित परिवार को न्याय न मिलने पर संगठन व समस्त सामाजिक संगठनों को साथ में लेकर विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी । ज्ञापन सौंपते समय युवा जिलाघ्यक्ष इंजी. आकाश अहिरवार, शक्ति डोले, नितिन अहिरवार, दिलीप अहिरवार, नवीन अहिरवार, अंगद अहिरवार, शीलाराम अहिरवार, कपिल मंडले, संजू डोले, सुरेन्द्र खलोटे सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे ।
सादर प्रकाशनार्थ
दिनांक: 30.10.2022 इंजी. आकाश अहिरवार
युवा जिलाध्यक्ष
मो.- 9131375305

अहिरवार समाज ने मनायी अंबेडकर जयंतीछिंदवाड़ा - अहिरवार समाज द्वारा संविधान निर्माता डाॅ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 1...
14/04/2022

अहिरवार समाज ने मनायी अंबेडकर जयंती

छिंदवाड़ा - अहिरवार समाज द्वारा संविधान निर्माता डाॅ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 131 वी जयंती पर सत्कारा तिराहा पहुॅचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बुद्ध वंदना की गई, साथ ही बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाये गये, और बाबा साहब के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया । इस अवसर पर समाज के इंजी. आकाश अहिरवार जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, दिलीप अहिरवार प्रदेश सचिव, शक्ति डोले, अजय टांडेकर, नवीन अहिरवार, राजकुमार अहिरवार, शीलाराम अहिरवार, अंगद अहिरवार, नितिन अहिरवार, कपिल मंडले, संजू डोले, संजय गोनेकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
सादर प्रकाशनार्थ ....

दिनांक: 14.04.2022 आकाश अहिरवार
जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ
अहिरवार समाज संघ छिंदवाड़ा मो.- 9131375305

26/05/2021

Address

Chhindwara
480001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ahirwar samaj sangh Chhindwara m.p posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category