SP Chhatarpur

SP Chhatarpur देश भक्ति-जन सेवा

थाना लवकुश नगर पुलिस ने अक्टोहा तिराहा में हत्या, हत्या का प्रयास घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी सहित ₹10000 के इनामी 6...
03/06/2026

थाना लवकुश नगर पुलिस ने अक्टोहा तिराहा में हत्या, हत्या का प्रयास घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी सहित ₹10000 के इनामी 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपी प्रांशु तिवारी मारपीट, अवैध हथियार जैसे 5 अपराध तथा आरोपी सुशील शर्मा जुआ जैसे एक अपराध में पूर्व से लिप्त

थाना लवकुश नगर क्षेत्र अंतर्गत अक्टोहा तिराहा में दिनांक 23 मई की रात्रि कृष्णकांत गुप्ता की हत्या एवं सत्येंद्र राजपूत के हत्या के प्रयास संबंधी प्रकरण में पूर्व में आरोपी-
1. विक्की उर्फ विवेक विश्वकर्मा
2. बड्डन उर्फ महेश विश्वकर्मा
3. भारत द्विवेदी
4. विधि विरुद्ध किशोर
को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय पेश किया गया था। अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त तीन धारदार चाकू, लाठी, मोटरसाइकिल इत्यादि बरामद की गई थी।
*पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹10000 की इनाम की उद्घोषणा कर प्रकरण की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।*
पुलिस टीम द्वारा हत्या, हत्या के प्रयास घटना में सम्मिलित 2 अन्य आरोपियों
5. प्रांशु तिवारी पिता सुरेश तिवारी निवासी कंठी मोहल्ला लवकुश नगर
6. सुशील उर्फ बंटा शर्मा पिता कृष्ण गोपाल शर्मा निवासी कंठी मोहल्ला लवकुश नगर
को गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रांशु तिवारी मारपीट, अवैध हथियार जैसे 5 अपराध तथा आरोपी सुशील शर्मा जुआ के एक अपराध में पूर्व से लिप्त हैं। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया। घटना में सम्मिलित 5 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उक्त त्वरित कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुश नगर निरीक्षक अजय अंबे, उप निरीक्षक अजय शाक्य, उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, आरक्षक बलराम, हिरदेश, देव सिंह एवं टीम की भूमिका रही।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur

यातायात पुलिस द्वारा ओवर हाइट, अव्यवस्थित, ई रिक्शा, लोडर वाहनों पर की गई चालानी कार्यवाही*पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत...
02/06/2026

यातायात पुलिस द्वारा ओवर हाइट, अव्यवस्थित, ई रिक्शा, लोडर वाहनों पर की गई चालानी कार्यवाही

*पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी हेतु दुर्घटना प्रभावी वाहन, अतिरिक्त, अव्यवस्थित सवारी एवं ओवर हाइट, बॉडी से बाहर माल ढोने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है।*
इसी क्रम में व्यावसायिक वाहन चालकों एवं व्यापारियों के साथ बैठक भी आयोजित की जा रही हैं, जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, यातायात नियमों का पालन करें।
आज थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत के नेतृत्व में थाना यातायात पुलिस द्वारा ओवर हाइट ई रिक्शा एवं बॉडी से बाहर माल ढोने वाले लोडर वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई है।
चालानी कार्यवाही करने उपरांत वाहन चालक एवं व्यावसायिक वाहन स्वामी को पुनः ऐसा करते पाए जाने पर कठोर से कठोर कार्यवाही हेतु भी चेतावनी दी गई। दुर्घटना प्रभावी वाहन का संचालन एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर निरंतर चालानी कार्यवाही जारी है।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur

थाना चंदला पुलिस ने महिला साथी की हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तारमाह मई में थाना चंदला क्षेत्र अ...
02/06/2026

थाना चंदला पुलिस ने महिला साथी की हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

माह मई में थाना चंदला क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 कस्बा चंदला में डायल 112 इवेंट के माध्यम से एक महिला के जलने संबंधी सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, महिला को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया गया।
उपचार के दौरान पीड़िता पुष्पा अहिरवार के ऊपर उसके साथी द्वारा विवाद कर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने संबंधी रिपोर्ट पर जीरो में कायमी उपरांत थाना चंदला में भारतीय न्याय संहिता की हत्या के प्रयास एवं एससी एसटी अधिनियम की समुचित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
*पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। प्रकरण की मॉनिटरिंग निरंतर की जा रही थी।*
उपचार के दौरान पीड़िता की मृत्यु हो गई थी, प्रकरण में हत्या की धारा की बढ़ोत्तरी की गई।
पुलिस टीम द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डालकर हत्या की घटना कारित करने वाले *आरोपी राम मनोज कुशवाहा पिता राजू कुशवाहा निवासी ग्राम खुर्द गुढ़ा थाना चंदला* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदला निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, प्रधान आरक्षक सुनील अरजरिया, राजेश, आरक्षक प्रवीण, शिवम, कमल, बलवीर एवं टीम की भूमिका रही।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur

10 साल पुराने दुष्कर्म के प्रकरण के ₹7000 के इनामी वारंटी को थाना लवकुशनगर पुलिस ने "न्याय पथ अभियान" के तहत किया गिरफ्त...
02/06/2026

10 साल पुराने दुष्कर्म के प्रकरण के ₹7000 के इनामी वारंटी को थाना लवकुशनगर पुलिस ने "न्याय पथ अभियान" के तहत किया गिरफ्तार

एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय "न्याय पथ अभियान" में सफलता ।

थाना लवकुशनगर अंतर्गत वर्ष 2016, 10 साल पुराने दुष्कर्म के प्रकरण का वारंटी फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के फरार ₹7000 के इनामी वारंटी *अरुण चौधरी पिता घस्सी चौधरी निवासी ग्राम उचेहरा जिला सतना* को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुशनगर निरीक्षक अजय अंबे, प्रधान आरक्षक ओमपाल सिंह, दीपक चतुर्वेदी, आरक्षक विकास सिंह की भूमिका रही।

छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur

छतरपुर पुलिस द्वारा माह मई वर्ष 2026 में 7 आदतन अपराधियों को गुंडा सूची में किया गया सम्मिलितछतरपुर पुलिस द्वारा अपराध न...
02/06/2026

छतरपुर पुलिस द्वारा माह मई वर्ष 2026 में 7 आदतन अपराधियों को गुंडा सूची में किया गया सम्मिलित

छतरपुर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाशों की निगरानी की जा रही है, समय-समय पर थानों में उपस्थित कर आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं।
छतरपुर पुलिस द्वारा माह मई वर्ष 2026 में विभिन्न थानों के 7 आदतन अपराधियों को गुंडा सूची में सम्मिलित किया गया है।

*गुंडा बदमाश*
थाना महाराजपुर अंतर्गत 3
1. उत्तम सिंह परमार निवासी ग्राम सैला
2. सुंदरम चौरसिया निवासी वार्ड क्रमांक 8 पुराना बाजार महाराजपुर
3. दीपक उर्फ भूरे चौरसिया निवासी वार्ड क्रमांक 8 पुराना बाजार महाराजपुर
थाना लवकुश नगर अंतर्गत 2
4. राजकिशोर कुशवाहा निवासी ग्राम बगमऊ
5. प्रांशु उर्फ आनंद पाल निवासी ग्राम पटना खोड़ा
थाना कोतवाली अंतर्गत
6. राजकुमार उर्फ राजू राठौर निवासी अमानगंज मोहल्ला छतरपुर
थाना ओरछा रोड अंतर्गत
7. मुलायम सिंह यादव निवासी ग्राम धामची
को गुंडा सूची में सम्मिलित किया गया।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur

छतरपुर पुलिस के "ऑपरेशन विश्वास" अभियान के अंतर्गत अनुभाग लवकुशनगर क्षेत्र से गुम हुए 31 मोबाइल फोन किये गए तलाश।एसडीओपी...
02/06/2026

छतरपुर पुलिस के "ऑपरेशन विश्वास" अभियान के अंतर्गत अनुभाग लवकुशनगर क्षेत्र से गुम हुए 31 मोबाइल फोन किये गए तलाश।
एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे ने आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल धारकों को उनके गुम हुए मोबाइल लौटाए। तकनीकी संबंधी जानकारी दी। मोबाइल फोन वापस मिलने पर नागरिकों ने छतरपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur

सिंहस्थ-2028 महापर्व ड्यूटी हेतु छतरपुर जिले में पुलिस बल का विशेष प्रशिक्षण प्रारंभडीआईजी एवं एसपी छतरपुर द्वारा प्रथम ...
01/06/2026

सिंहस्थ-2028 महापर्व ड्यूटी हेतु छतरपुर जिले में पुलिस बल का विशेष प्रशिक्षण प्रारंभ

डीआईजी एवं एसपी छतरपुर द्वारा प्रथम बैच के प्रथम दिवस पर सिंहस्थ, ऐतिहासिक, भौगोलिक परिचय तथा पुलिस की जिम्मेदारियों इत्यादि विषयों पर दिया गया प्रशिक्षण

आगामी सिंहस्थ महापर्व-2028 के सफल आयोजन तथा कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, आपदा प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आज पुलिस प्रशिक्षण शाला, यातायात परिसर छतरपुर में प्रथम बैच के 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री विजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के संबोधन के साथ हुआ।

इस अवसर पर डीआईजी छतरपुर रेंज ने पूर्व में सिंहस्थ ड्यूटी के दौरान प्राप्त अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। बेहतर समन्वय, संवेदनशील व्यवहार तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के माध्यम से ही श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजनों के दौरान उत्पन्न होने वाली विभिन्न परिस्थितियों की जानकारी देते हुए पुलिस व्यवस्था में सुधार एवं प्रभावी प्रबंधन के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को गंभीरता के साथ ग्रहण करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रशिक्षण में उज्जैन से प्रशिक्षित ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) एवं विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में शारीरिक अभ्यास, योगा मेडिटेशन, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, रेडियो संचार प्रणाली, सुरक्षा योजना, विस्फोटक नियंत्रण तथा मीडिया प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर पीरियड आयोजित किए गए। प्रशिक्षण वीडियो, प्रेजेंटेशन एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से दिया गया।

प्रशिक्षण के उपरांत रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से फीडबैक प्राप्त किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी दिनों में चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा, जिसमें जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 6-6 दिवसीय 20 बैचों में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान सिंहस्थ ड्यूटी से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी, डीएसपी अजाक श्री रविंद्र मिश्रा, टीओटी निरीक्षक कृपाल मार्को, यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत सहित जिले के विभिन्न थानों, शाखाओं एवं पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति हुवे पुलिस अधिकारी को किया गया सम्मानितपुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकल...
01/06/2026

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति हुवे पुलिस अधिकारी को किया गया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा आज सभागार, पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस बल छतरपुर, पुलिस सेवा से दिनांक 31 मई 2026 को सेवानिवृत हुवे पुलिस अधिकारी *सहायक उप निरीक्षक नसीम खान* को सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत हुवे सहायक उप निरीक्षक नसीम खान जिला छतरपुर एवं जिला पन्ना के विभिन्न थानों में तथा वर्तमान में जिला विशेष शाखा छतरपुर में सेवाएं दे रहे थे। उक्त सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी द्वारा 37 वर्ष 6 माह से अधिक समय तक पुलिस विभाग में सेवाएं दी गई।
अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस अधिकारी को उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी को उनके किए गए कार्यों की प्रशंसा कर मंगलमय जीवन व अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई। सेवानिवृत हुवे पुलिस अधिकारी के बच्चों के व्यवसाय को जानकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किये गये। जिससे उपस्थित जूनियर पुलिस कर्मचारियों को प्रेरणा मिली।

आयोजित कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र पूर्णिमा मिश्रा, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन तथा जूनियर पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur

थाना बक्सवाहा पुलिस ने बैंक में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले ₹5000 के इनामी दो आरोपियों को किया गिरफ्तारथाना बक्सवाहा ...
01/06/2026

थाना बक्सवाहा पुलिस ने बैंक में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले ₹5000 के इनामी दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना बक्सवाहा क्षेत्र अंतर्गत अंतर्गत कस्बा में संचालित मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की बैंक में घुसकर चोरी करने का प्रयास संबंधी रिपोर्ट पर थाना बक्सवाहा में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी करने का प्रयास का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज एकत्र किये, क्षेत्र में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
*पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹5000 के इनाम की उद्घोषणा की गयी थी, प्रकरण की मॉनिटरिंग निरंतर की जा रही थी।*
पुलिस टीम द्वारा बैंक में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले ₹5000 के इनामी दो आरोपी
1. विजय यादव पिता बलराम यादव निवासी ग्राम टगराई थाना बक्सवाहा
2. विधि विरुद्ध किशोर
को अभिरक्षा में लिया गया। घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड बरामद किया गया। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि उनके द्वारा बैंक में घुसकर चोरी के प्रयास घटना को अंजाम दिया गया था, स्ट्रांग रूम खोल नहीं पाने के कारण चोरी करने में असफल रहे थे। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले, एसडीओपी बड़ामलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बक्सवाहा निरीक्षक जितेंद्र वर्मा, उप निरीक्षक अवधेश दुबे, सतीश, संजय, राजकुमार एवं टीम की भूमिका रही।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur

थाना ओरछा रोड पुलिस ने ग्राम देरी में अवैध शराब संग्रह पर मारा छापा- झाड़ियों से 35 पेटी, 230 लीटर अवैध देशी, अंग्रेजी शर...
30/05/2026

थाना ओरछा रोड पुलिस ने ग्राम देरी में अवैध शराब संग्रह पर मारा छापा- झाड़ियों से 35 पेटी, 230 लीटर अवैध देशी, अंग्रेजी शराब, बियर कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपए जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

अभियुक्त दीपराज सिंह चंदेल हत्या, हत्या के प्रयास अपराध में पूर्व से लिप्त

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।

थाना ओरछा रोड पुलिस को विगत रात्रि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम देरी में अवैध शराब संग्रह संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान संदेही के घर के पीछे पहुंची। संदेही ने भागने का प्रयास किया, अभिरक्षा में लिया गया। झाड़ियों में तलाशी ली गई। 35 पेटी अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा बियर सहित कुल मात्रा 230 लीटर कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये जप्त की गई। अभियुक्त से पूछताछ पर अवैध शराब के स्रोत के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई। अवैध शराब में संलिप्त अभियुक्त सहित दो आरोपी
1. अभियुक्त नाती राजा उर्फ़ दीपराज सिंह चंदेल पिता कौशलेंद्र सिंह चंदेल निवासी ग्राम देरी थाना ओरछा रोड
2. फरार आरोपी
के विरुद्ध थाना ओरछा रोड में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त दीपराज सिंह हत्या, हत्या के प्रयास के 2 अपराध में पूर्व से लिप्त हैं। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया। फरार आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ओरछा रोड श्री लेखराज मीणा, उप निरीक्षक दीपक यादव, प्रधान आरक्षक महेंद्र यादव, राकेश बाल्मिक, राजन सिंह, हितेंद्र दुबे, आरक्षक रविंद्र यादव, भूपेंद्र यादव, भगवानदास अहिरवार, सत्यम मिश्रा, महिला आरक्षक दीक्षा सेंगर एवं टीम की भूमिका रही।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur

Address

Chhatarpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SP Chhatarpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share