Traffic Police Chhatarpur

Traffic Police Chhatarpur कृपया यातायात नियमों का पालन करें।

15/08/2025
01/06/2025
29/12/2024

#छतरपुर_पुलिस_एडवाइजरी

◼️नव वर्ष 2025 सेलिब्रेशन पर शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात, छतरपुर पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी

◼️छतरपुर में अगर आप नए साल मनाने के जोश में हुड़दंग करते पाए गए तो की जायेगी सख्त कार्यवाही, ऐसे लोगों पर पुलिस की रहेगी सख्त नजर

नववर्ष 2025 के प्रारंभ में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने जिले में पुलिस बल को मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया है। लोग न्यू ईयर पर सेलिब्रेट करने सड़कों पर निकलते है, इसको देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था पुख्ता की गई है। पुलिस का उद्देश्य है कि लोगों को सेलिब्रेशन में किसी समस्या का सामना न करना पड़े। इस हेतु एडवाइजरी जारी की गई है, सभी से अपील है कि एडवाइजरी का पालन करें।

* ड्रंक & ड्राइव और रश ड्राइविंग पर नजर रखी जाएगी, सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं इंटरसेप्टर के माध्यम से की जाएगी कार्यवाही।
* सभी थानों एवं चौकी का पुलिस बल सड़कों पर रहकर व्यवस्था संभालेगा, साथ ही चैकिंग भी की जाएगी।
* 31 दिसंबर की रात में होटलों, ढाबों, मॉडल शॉप, क्लब समेत अन्य मनोरंजन गृहों के बाहर पुलिस दस्ते मुस्तैद रहेंगें, क्षेत्र में मोबाइल पुलिस टीम भ्रमण पर रहेगी, आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर शीघ्र कार्यवाही होगी।
* ध्वनि प्रदूषक/विस्तारक यंत्रों का प्रयोग ना करें।
* साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, घाटों पर विशेष सतर्कता के लिए अपील की गई है।
* पुलिस नशा करने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच करेगी,शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्यवाही की जाएगी।
* रात्रि में अनावश्यक घूमते पाए जाने वाले लोगों एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की जाएगी सख्त से सख्त कार्यवाही।

अपराधिक गतिविधियों एवं शिकायत संबंधी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 7049101021 पर, डायल हंड्रेड 112/100 या संबंधित पुलिस थाने में देवें।

Home Department of Madhya Pradesh
Madhya Pradesh Police
Jansampark Madhya Pradesh
DIG Chhatarpur Range
PRO Jansampark Chattarpur

19/12/2024

माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के सटई आगमन पर यातायात व्यवस्था हेतु रूट चार्ट

दिनांक 19 दिसंबर 2024 को छतरपुर जिले के सटई में माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन का आगमन है। शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में पुलिस बल ड्यूटी पर तैनात है। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थलों में पुलिस ड्यूटी पॉइंट में लगी हुई है। सटई के साथ-साथ जिले के समस्त क्षेत्र में पुलिस फिक्स पॉइंट में तैनात एवं भ्रमणशील है। होटल, ढाबों को चेक किया जा रहा है। क्षेत्र में आवागमन करने वाले लोगों एवं ठहरने वालों की जानकारी एकत्र की जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा सटई में कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था हेतु रूट मैप जारी किया गया है।
* अमरोनिया रोड से आने वाले बस और चार पहिया वाहन अमरोनिया पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे।
* छतरपुर रोड से आने वाली बस एवं चार पहिया वाहन सिलावट तिराहा पार्किंग पर वाहन खड़ा करेंगे।
* बिजावर तरफ से आने वाली बस और चार पहिया वाहन मिश्रा पेट्रोल पंप के बगल वाले मैदान में पार्क करेंगे।
* VIP वाहन माध्यमिक विद्यालय के ग्राउंड सभा स्थल के बगल में पार्क होंगे।
* वैकल्पिक वाहन पार्किंग mpeb ग्राउंड अमरोनिया तिराहा के पास रहेगी।

CM Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
Madhya Pradesh Police
Jansampark Madhya Pradesh
DIG Chhatarpur Range
PRO Jansampark Chattarpur
Traffic Police Chhatarpur

Address

Chhatarpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Traffic Police Chhatarpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share