Kayastha Unity of Chhatarpur - M.P

Kayastha Unity of  Chhatarpur - M.P Hiii Frndzz page mene CHHATARPUR k KAYASTHA ko ek sath jodne k liye banaya so plz ise join krye or KAYASTHA ko aage bhadane me help krye

 #थैंक गॉड मूवी बेन करोहिन्दू संगठन एवं कायस्थ समाज द्वारा आज छत्तरपुर शहर मे किया गया थैंक गॉड मूवी को बेन करने के लिए ...
22/09/2022

#थैंक गॉड मूवी बेन करो

हिन्दू संगठन एवं कायस्थ समाज द्वारा आज छत्तरपुर शहर मे किया गया थैंक गॉड मूवी को बेन करने के लिए किया गया प्रदर्शन.

ज्ञापन में श्रेय सिन्हा जी ने बताया बॉलीवुड मे सनातन धर्म के भगवान को लेकर काफ़ी बार मज़ाक उड़ाया गया है एवं गलत तारीके से दिखाने की कोशिश की जाती रही है इसी एक मूवी थैंक गॉड जो की 25 कोक्टूबर 2022 को रिलीज होने है उसमे हमारे ईस्ट देव श्री चित्रगुप्त भगवान को गलत ढंग से दर्शाया गया. उसी को लेकर सनातन धर्म मे काफ़ी गुस्सा है. और इस मूवी थैंक गॉड को बेन करने की मांग की गई है. अगर छतरपुर जिले में मूवी बेन नहीं की जाती है तो हिन्दू संगठन एवं कायस्थ समाज उग्र आंदोलन करेगा जिसका जिम्मेदार मूवी सेन्सर बोर्ड एवं जिला प्रशासन होगा. आज के ज्ञापन में शामिल रहे, श्री चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश बाबू जी, आशीष खरे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से
सौरभ खरे, नितिन मिश्रा, पुष्पेंद्र राजा परमार, नितिन खरे, आलोक द्विवेदी, अजीत यादव कायस्थ युवा दल से मनीष खरे,हर्ष खरे, दिव्यांश खरे ,निखिल खरे,आदित्य खरे, शुभम श्रीवास्तव,अमन खरे,अमर सिन्हा,शिवम् खरे,राज खरे, गौरव निगम, चंचल खरे अर्पित खरे,प्रशांत खरे, गगन खरे, शिवम् खरे, हर्ष सक्सेना एवं कायस्थ महिला मण्डल से श्री मति नीरजा खरे, संध्या रानी खरे, स्मिता खरे, पदमा खरे, मधु खरे, लता खरे, शुभा खरे, मान्यता श्रीवास्तव एवं नीलम खरे सम्लित रही.

अत्यंत दु:खद अपूरणीय क्षतिईश्वर  ब्रम्हलीन आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देऔर शोक संतप्त परिवार को दु:ख वहन करने की ...
21/09/2022

अत्यंत दु:खद
अपूरणीय क्षति
ईश्वर ब्रम्हलीन आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे
और शोक संतप्त परिवार को दु:ख वहन करने की शक्ति दे।
🕉️ शांति 🙏🏼🌹🌷

छत्तरपुर कायस्थ समाज भी इसका विरोध कर रहा है कृपया आप लोग इस मूवी का बायकॉट करे एवं इसको रिलीज़ होने से रोके जल्दी ही मीट...
20/09/2022

छत्तरपुर कायस्थ समाज भी इसका विरोध कर रहा है कृपया आप लोग इस मूवी का बायकॉट करे एवं इसको रिलीज़ होने से रोके जल्दी ही मीटिंग कर के ज्ञापन शासन को दे हम आपने भगवान का एसे मज़ाक नहीं उड़ने दे सकते.,
कृपया - सभी जिलाअध्यछ , प्रांतीय अध्यछ ,प्रकोष्ठ अध्यछ,
महिला अध्यछ, युवा अध्यछ
अपने अपने स्थान मे जिला मजिस्ट्रेट, सबडीविजन मजिस्ट्रेट, तहसीलदार ( जिस स्थान मे जो हो) को ज्ञापन दे।
और परिसर के बाहर भगवान चिञगुप्त की जय व महासभा जिन्दाबाद ,थैकगाड मुर्दाबाद के नारे अवश्य लगाये.

हर्ष खरे (युवा दल छत्तरपुर )
जय चित्रगुप्त भगवान
जय कायस्थ

Please forward it to all.

01/05/2017

🙏🏻कल 2 मई को श्री चित्रगुप्त भगवान की जयंती के शुभ अवसर पर विशाल और ऐतिहासिक शोभयात्रा शाम 5 बजे श्री चित्रगुप्त मंदिर से प्रारंभ होगी। उसमें शामिल होकर धर्मलाभ लें। और प्रसाद ग्रहण करें। जय चित्रांश। 🙏🏻
💐आप सभी को श्री चित्रगुप्त जयंती की अनेक शुभकामनायें।💐

28/03/2017
चित्रांश परिचय सम्मेलन को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठकसमाज का नाम रौशन करने वालों को कायस्थ कल्चर क्लब करेगा सम्मानितछतरपुर।...
26/03/2017

चित्रांश परिचय सम्मेलन को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

समाज का नाम रौशन करने वालों को कायस्थ कल्चर क्लब करेगा सम्मानित

छतरपुर। आगामी 12 अप्रैल को आयोजित होने जा रहे कायस्थ समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर स्थानीय शहनाई गार्डन में कायस्थ कल्चर क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस मौके पर डॉ. एमपीएन खरे, डॉ. राजीव खरे, श्याम खरे, सुरेश बाबू खरे, जेपी वर्मा, स्मिता खरे, अरविन्द्र खरे, प्रतीक खरे, उपेन्द्र खरे, प्रकाश खरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय खरे ने किया।

बैठक में कायस्थ समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन को और अधिक प्रभावी, और अधिक आकर्षक तथा और अधिक रोचक बनाने के लिये विचार विमर्श हुआ। बैठक के दौरान प्रचार प्रसार, मंच व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा वित्त समिति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा अलग अलग समितियों का गठन कर स्वजातीय लोगों को जिम्मेदारियॉ सौंपी गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति ने योगेश सिन्हा, बद्री प्रकाश निरंकार, सुकन्या खरे, अरूणा अरगल व श्रीमती संध्या को सदस्य बनाया गया। प्रचार प्रसार समिति की जबावदारी श्याम खरे, प्रतीक खरे ,अरविन्द्र निगम और स्मिता खरे को दी गई। वाहन एवं आवास समिति का प्रभारी प्रकाश खरे को बनाया गया। लाईट, पंडाल, कुर्सी, साउण्ड, फूल-माला, मंच साजसज्जा की जबावदारी मनोज खरे और राजेश खरे को सौंपी गई। देवप्रकाश खरे, आशीष खरे, वशिष्ट नारायण श्रीवास्तव भोजन और जलपान की व्यवस्था देखेंगें। स्टेट बैंक के चीफ मैनेजर वीरेन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश बाबू खरे एवं जेपी वर्मा उपहार समिति के प्रभारी बनाये गये तो बहीं प्रतीक खरे को धन संग्रह समिति का प्रभारी बनाया गया। पूंछतांछ, कंट्रोल रूम एवं पंजीयन समिति का प्रभारी जेपी वर्मा, अरविन्द्र खरे और नीतेन्द्र खरे को बनाया गया। मंच संचालन समिति ने श्याम खरे, संजय खरे, स्मिता खरे तथा निगरानी समिति की जिम्मेदारी डॉ. एमपीएन खरे को सौंपीं गई। इसके अलावा टीकमगढ़, निवाडी, प्रथ्वीपुर, ओरछा, झांसी, बड़ामलहरा, बक्स्वाहा, पन्ना, महोबा, बांदा, लवकुशनगर, गौरिहार, मोदाहा व सागर में बैठकें आयोजित करने के लिये प्रभारी नियुक्त किये गये। ज्ञात हो छतरपुर में पहली बार आयोजित होने जा रहे युवक युवती परिचय सम्मेलन में मध्यप्रदेश के साथ साथ उत्तरप्रदेश के भी तमाम शहरों से युवक युवतियों के सामिल होने की सम्भावना है। कार्यक्रम में एसपी सक्सेना, जानकी प्रसाद सक्सेना, राजेन्द्र खरे, नीरज खरे, राजीव लोचन श्रीवास्तव, गिरजा शंकर खरे, अरूण श्रीवास्तव, अधीर खरे, सुरेन्द्र प्रकाश सक्सेना, शिवाली खरे, अरूणा अरगल, संध्या खरे, लता खरे, अर्कजा खरे, नीलू खरे, मनीला श्रीवास्तव, वीरेन्द्र खरे अकेला, सुरेन्द्र प्रकाश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में महिलायें भी सामिल थीं।

23/03/2017

.


भारत के सपूतो को भावभीनी #श्रद्धांजलि

1. #सुखदेव
2. िंह
3. #राजगुरु

िन्द__जय__भारत

19/03/2017

*सिध्दार्थ नाथ सिंह शास्त्री पोते लाल बहादुर शास्त्री* जी को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई *जय चित्रांश*

11/03/2017

आज संविधान सभा के अध्यक्ष , भारतीय गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न एवं भारत रत्न बाबू राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि है ।

राजेंद्र बाबू भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पियों में से प्रमुखतम है ।इन्होने ही संविधान सभा के योग्यतम सदस्यों को चुनकर 23 समितियों का गठन किया था , जिसमें एक प्रारूप समिति (ड्राफ़्ट कमेंटी) भी थी । कानूनी भाषा के जानकार के रूप में उनकी पहचान कर राजेन्द्र बाबू ने बैरिस्टर बाबा साहेब अम्बेडकर को उनकी योग्यता के आधार पर ही उन्हें प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया था । जिसका मुख्य कार्य सभी समितियों के बीच समन्वय स्थापित कर संविधान निर्माण का ड्राफ़्ट तैयार करना था।

मैं राजेंद्र बाबू की शवयात्रा में शामिल हुआ था । वह दिन मेरे अब तक के जीवन के सबसे भारी दिनों में से एक था । मन ये मानने को तैयार ही नहीं था ,कि देशरत्न वैकुण्ठवासी हो गये है।

सदाक़त के संत के चरणों में कोटि कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि ....!!

07/03/2017

👫कायस्थ वैवाहिक👬 परिचय मंच💐🙏🏻💐

कायस्थ वैवाहिक परिचय मंच द्वारा 11वॉ मासिक युवक युवती परिचय सम्मलेन रविवार दिनांक 12 मार्च 2017 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चित्रगुप्त मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज लश्कर ग्वालियर म.प्र. पर आयोजित किया जा रहा है। उपयुक्त वर वधु के चयन हेतु आप अपने परिवार के विवाह योग्य युवक युवतिओं के बायोडाटा जमा करे एवं परिचय सम्मलेन में अवश्य पधारें। 🍀🎄🍀
संयोजक🌺🙏🏻🌺
श्री टी.एस. सक्सेना
मो. 08871757818
🌺🙏🏻🌺व्यवस्थापक
श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव
9406829021 वॉट्स अप न. 9584063863🙏🏻 प्लीज आप इस मैसेज को सभी ग्रुप में सेंड करें

अक्सर हमारे कायस्थ भाईयो को ये शिकायत होती है की हमारे देश मैं लोग ये नहीं जानते की कायस्थ कौन है , उनका क्या इतिहास है ...
04/03/2017

अक्सर हमारे कायस्थ भाईयो को ये शिकायत होती है की हमारे देश मैं लोग ये नहीं जानते की कायस्थ कौन है , उनका क्या इतिहास है , वो समाज मैं कहाँ आते है अपने समाज की इसी उहापोह की स्तिथि को लेखक ने समझा और गंभीर चिंतन मनन के बाद हम सब के समक्ष उसे एक किताब के रूप मैं प्रस्तुत किया
जिसका नाम उन्होंने दिया "अतीत एवं वर्त्तमान के आईने में चित्रांश"
कायस्थ समाज के लेखक श्री एस ए अस्थाना दवारा रचित अतीत एवं वर्त्तमान के आईने में चित्रांश एक ऐसी किताब है जो हमारे आज और कल का समावेश को व्यक्त करती है लेखक दवारा सभी प्रष्ठ भूमि पर प्रकाश डाला गया है, हमें आज और कल से पहचान कराई है
यह समाज का दुर्भाग्य है की आज ये महान लेखक हमारे बीच नहीं है पर उन्होंने इस किताब के माध्यम से हमारे बीच अपने आप को बनाये रखा है कायस्थ खबर आप से निवेदन करते है की इस किताब को लेकर एक बार अवश्य पड़े और चित्रांशो के वर्तमान और अतीत को करीब से जाने इस तरह अपने ज्ञान को बढ़ाएंगे और उस परिवार की मदद भी कर पाएंगे जो कायस्थ समाज के और से उस परिवार के लिए एक सहायक प्रयास होगा ।
कोशिश करिए अगर आप सम्मान और उपहार के तौर पर भी चित्रान्शो को ये किताब भेंट दें I आपकी खुद को ना जान्ने की शिकायत हमेशा के लिए दूर हो जायेगी और आप समाज मैं शान से बता भी सकेंगे की कायस्थ कौन है
किताब मांगने की लिए ३५० रूपये बैंक ऑफ़ इंडिया एल डी ऐ कॉलोनी लखनऊ के अकाउंट नंबर ६८३४१०११०००७८३६ आई फ सी कोड BKID0006834 के उनके पुत्र श्री जितेश अस्थाना से मोबाइल नंबर ८६०४५३३९१० पर संपर्क कर सकते है।

Address

Chitragupta Mandir Chhatarpur
Chhatarpur
471001

Telephone

+917000819401

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kayastha Unity of Chhatarpur - M.P posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share