Pawan Mishra

Pawan Mishra Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pawan Mishra, Social service, Chhatrshal Marg, Chhatarpur.

मेरे प्रिय अनुज कम समय में मीडिया में एक अलग पहचान बनाने वाले पूज्य श्री बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के बाल सखा रोहित पाठक  ...
17/12/2025

मेरे प्रिय अनुज कम समय में मीडिया में एक अलग पहचान बनाने वाले पूज्य श्री बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के बाल सखा रोहित पाठक (बागेश्वर धाम मीडिया प्रभारी) को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. बागेश्वर महादेव के श्री चरणो मे प्रार्थना करते है आप ऐसे निरंतर उत्तरोत्तर वृद्धि करें. ❤️🙌🏻

हिन्दू उत्सव समिति के सोशल मीडिया प्रमुख सामाजिक और धार्मिक कार्यों में लंबे समय से पूर्ण समर्पित भाव से सहयोग करने वाले...
19/06/2025

हिन्दू उत्सव समिति के सोशल मीडिया प्रमुख सामाजिक और धार्मिक कार्यों में लंबे समय से पूर्ण समर्पित भाव से सहयोग करने वाले अत्यंत प्रिय सहज सरल अनुजय पाठक को जन्मदिन पर बहुत बहुत बधाई शुभकामनाए,👏🏻👏🏻👏🏻💐😊
ईश्वर खूब खुश रखें ❤️ Anujay Pathak - युवा समाजसेवी

"अब समझ आया... वो तीर असल में विज्ञान था!" बचपन में जब मैं रामायण और महाभारत जैसे धारावाहिक देखता था, तो युद्ध के दृश्य ...
13/06/2025

"अब समझ आया... वो तीर असल में विज्ञान था!" बचपन में जब मैं रामायण और महाभारत जैसे धारावाहिक देखता था, तो युद्ध के दृश्य मेरे मन को रोमांच से भर देते थे। रंग-बिरंगे तीर, एक-दूसरे से टकराते हुए… रथों का टूटना, धनुषों का कटना, और पृष्ठभूमि में गूंजती दिव्य चौपाइयाँ – वो सब किसी जादू से कम नहीं लगता था।

तब सोचा करता था – क्या ये सब केवल कल्पना है ? अलंकार मात्र ?

पर अब… जब मैंने D4 एयर डिफेंस सिस्टम और ऑपरेशन सिंदूर में ‘तीर से तीर’ यानी मिसाइल से मिसाइल को टकराकर हवा में ही खत्म होते देखा — मेरी आंखें भर आईं… क्योंकि मेरे धर्मग्रंथ अब कल्पना नहीं, साक्षात् सत्य लगने लगे।

आज जब मैं भारत के रक्षा कवच को देखता हूँ, तो मुझे सिंहिका की याद आती है — रामायण की वो राक्षसी जो आकाश मार्ग से जाने वाले प्राणियों की छाया पकड़ती थी। क्या ये समुद्र के नीचे रावण द्वारा स्थापित एयर डिफेंस सिस्टम नहीं था ?

और लक्ष्मण रेखा ? क्या वह अदृश्य लेजर बीम प्रोटेक्शन जैसा नहीं था ? जो दिखाई नहीं देता था, लेकिन कोई पार करता तो जलकर भस्म हो जाता।

महाभारत में संजय द्वारा धृतराष्ट्र को युद्ध का आंखों देखा हाल सुनाना — क्या वो किसी आधुनिक लाइव ब्रॉडकास्ट या सैटेलाइट फीड से कम था ?

सच कहूं, आश्चर्य इस बात पर नहीं होता कि वो सब तकनीकें थीं...
आश्चर्य इस बात पर होता है कि जब पश्चिम के लोग गुफाओं में रहते थे, तब मेरे पूर्वज मिसाइल डिफेंस सिस्टम और एयर वॉर टेक्नोलॉजी इस्तेमाल कर रहे थे।

अब तो गर्व होता है — हर चौपाई, हर श्लोक, हर रेखा पर।
मेरे धर्मग्रंथ केवल आध्यात्मिक नहीं, वैज्ञानिक भी हैं।
और मेरे पूर्वज — केवल ऋषि नहीं, ब्रह्मज्ञानी वैज्ञानिक भी थे।

गर्व है मुझे — अपने सनातन धर्म पर, अपनी संस्कृति पर, और उन ग्रंथों पर जिन्हें आज की वैज्ञानिक आँखें भी झुककर नमन करती हैं।

🚩 जय श्रीराम।
जय सनातन।
जय महाकाल। 🚩

अत्यंत दुःखद है। इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की डी कंपोज पार्थिव देह गृह नगर पहुंची तो हर किसी की आँखें नम थी। पत्नी सोनम ...
05/06/2025

अत्यंत दुःखद है। इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की डी कंपोज पार्थिव देह गृह नगर पहुंची तो हर किसी की आँखें नम थी। पत्नी सोनम का अभी तक पता नहीं चल सका है, अनिष्ट की आशंका बलवती है। 11 मई को दोनों की शादी हुई थी। शादी के 9 दिन बाद 20 मई को दोनों इंदौर से गुवाहाटी (असम) पहुंचे, फिर वहां किसी ने शिलांग (मेघालय) के रूट ब्रिज (पेड़ों की जीवित जड़ों से बनाए जाने वाले पुल) की तारीफ की तो दोनों 22 मई को वहां पहुंच गए। 23 मई को ओसरा हिल्स जाने के लिए किराए की स्कूटर ली और 23 को ही सोनम की आखिरी बार अपनी सास से बात हुई। इसके बाद संपर्क टूट गया।

इसके बाद अनहोनी की आशंका से हड़कंप मच गया। राज्य के मंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री तक ने संज्ञान लिया। मेघालय सरकार एक्टिव हुई। लेकिन जिस दुर्गम इलाके में दोनों लापता हुए वहां बारिश और कोहरा होने से रेस्क्यू प्रभावित हुआ। लापता होने के 11 दिन बाद राजा का सड़ता हुआ शव एक खाई में मिला। सोनम का कुछ पता नहीं चला है। दोनों के पास रहा कीमती सामान, हीरे का हार गायब है। पीएम रिपोर्ट के मुताबिक राजा की नारियल काटने वाले धारदार हथियार से हत्या की गई है।

इस घटना पर अलग अलग प्रतिक्रिया आ रही हैं। कुछ लोग सुरक्षा व्यवस्था को कोस रहे हैं। कुछ लोग मेघालय सरकार के रवैए की आलोचना कर रहे हैं। लेकिन इस दुःखद घटना से भविष्य के लिए बहुत कुछ सीखने का अवसर भी मिल रहा है।

हमारे पुरखों के रीत रिवाज भी याद आ रहे हैं। एक समय था जब शादी के बाद पहली संतान होने तक बहु घूमने नहीं जाती थी, जिसे दकियानूसी सोच कहा जाता था। शादी के बाद सवा महीने तक बाहर नहीं जाने की प्रथा का तो कई जगह आज भी पालन होता है। पुरातन समय में विद्यमान रहे कई कारणों, विपदाओं से बचने के लिए ऐसा किया जाता होगा, लेकिन आज प्रासंगिक नहीं है।

एक कहावत है कि, "भले ही अच्छे तैराक हो उस तालाब में कूदना मत जिसकी गहराई ज्ञात न हो और उस जगह पर जाना नहीं जहां की परिस्थितियों का पता न हो।" ये कहावत आज भी प्रासंगिक है। राजा और सोनम एडवेंचरल हनीमून की तलाश में अकेले ऐसी जगह गए जिसके दूसरे पक्ष के बारे में उन्हें पता नहीं था। जिस जगह से दोनों गायब हुए, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह खतरनाक अपराधी गिरोहों का इलाका है।

वह चेरापूंजी का क्षेत्र है जहां बारिश और कोहरा होना आम बात है। पानी की वजह से पहाड़ी और खाई के रास्ते फिसलन भरे हैं। जहां ट्रेकिंग की ट्रेनिंग लेकर ग्रुप के साथ जाना ही समझदारी का काम है। बाहर ट्रेवल करते में कीमती सामान, ज्वैलरी, महंगे गैजेट्स लेकर जाना वैसे भी अपराध को न्यौता देने के समान है। राजा और सोनम अपने साथ कीमती सामान लेकर गए, ये उनका जोखिम भरा निर्णय था। अनजान जगह जाने का निर्णय वैसे भी जोखिम भरा ही होता है, ये जोखिम तब और बढ़ जाता है जब कोई जवान लड़की साथ हो।

जहां हम रहते हैं और खुद को सुरक्षित मानते हैं वहां भी आसपास के कुछ इलाके ऐसे होते हैं जहां बाइक से पत्नी के साथ कीमती सामान लेकर जाने में अपन बचते ही हैं। राजा और सोनम इंदौर में रहते हैं। जहां महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जामगेट के नज़दीक फायरिंग रेंज में 11 सितंबर 2024 की रात को दो सैन्य अधिकारियों से मारपीट लूट और उनकी महिला मित्रों से गैंग रैप की घटना देश भर में चर्चित हुई थी।

ऐसी घटनाओं से भी सतर्क न हों तो फिर इसे क्या कहा जाए। याद रखिए रामजी के काल में भी राक्षस थे, कृष्ण जी के काल ने भी राक्षस थे, फिर ये तो कलयुग है। आज के समय अपनी सुरक्षा की पहली सीढ़ी अपनी सतर्कता और समझदारी ही है। सरकार, पुलिस, व्यवस्था, कानून सब बाद में आते हैं, अक्सर तब, जब सब खत्म हो चुका होता है।

पुण्य की परिभाषा यही हैऔर   विरासत सहेजना, सम्हालना, सौंपना यही सनातन है #महाकुंभ२०२५    #मौनीअमावस्या
29/01/2025

पुण्य की परिभाषा यही है
और विरासत सहेजना, सम्हालना, सौंपना
यही सनातन है

#महाकुंभ२०२५ #मौनीअमावस्या

महाकुंभ-2025 धर्म संसद के फैसले- सनातन बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पास,इसे हिंदू अधिनियम 2025 के नाम से जाना जायेगा,सनातन ह...
27/01/2025

महाकुंभ-2025

धर्म संसद के फैसले-

सनातन बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पास,
इसे हिंदू अधिनियम 2025 के नाम से जाना जायेगा,
सनातन हिंदू बोर्ड एक स्वतंत्र निकाय के रूप में स्थापित होगा,
सभी धर्माचार्यों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर इसे पारित किया,
11 सदस्यों के अध्यक्ष मंडल का होगा गठन,
चारों संप्रदायों के प्रमुख जगतगुरु,तीन सदस्य-सनातनी अखाड़ों के प्रमुख..

एक सदस्य-संरक्षक मंडल द्वारा नामित..

तीन सदस्य-प्रमुख संत, कथावाचक और धर्माचार्य..

सनातन बोर्ड के कार्य-

मठ-मंदिरों को सरकार से मुक्त कराना।
मठ-मंदिरों में गौशाला और गुरुकुल की स्थापना।
मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति..
सनातन धर्म से जुड़े गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता..
लव जिहाद और धर्मांतरण को रोकने के लिए काम !!

प्रयागराज -

युवाओं को नई दिशा देने में पूरा जीवन लगाने वाले संतरूप आदरणीय बड़े भाई साहब श्री रमाशंकर मिश्रा (मनीषी जी) को जन्मदिन की...
06/12/2024

युवाओं को नई दिशा देने में पूरा जीवन लगाने वाले संतरूप आदरणीय बड़े भाई साहब श्री रमाशंकर मिश्रा (मनीषी जी) को जन्मदिन की ढेरसारी शुभकामनाएं हार्दिक बधाई श्री रामराजा सरकार की कृपा हमेशा बनी रहे.

विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत की पूर्व दुर्गा वाहिनी  प्रांत सहसंयोजक , गुरु गोविंद गुरुकुल की डायरेक्टर रजनी सिंह पर...
04/12/2024

विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत की पूर्व दुर्गा वाहिनी प्रांत सहसंयोजक , गुरु गोविंद गुरुकुल की डायरेक्टर रजनी सिंह परमार जी को जन्म दिवस की अनंत अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई श्री बांके बिहारी जी आपकी पर सदा कृपा बनाए रखें 🎂💐
Rajni Singh Parmar

केवल हिंदू त्योहारों और बहुसंख्यक समाज की आस्था और श्रद्धा पर सदैव कुठाराघात करने वालों को सबक सिखाना आवश्यक है..आइए फिर...
28/10/2024

केवल हिंदू त्योहारों और बहुसंख्यक समाज की आस्था और श्रद्धा पर सदैव कुठाराघात करने वालों को सबक सिखाना आवश्यक है..
आइए फिर हम तो तैयार हैं सबक सिखाने..
अब विशाल मेगा मार्ट से "नो खरीदी"
#बहिष्कार

आओ राम के नाम की ताकत बताता हूँनवीं मुम्बई का मोहम्मद शफी कुर्बानी के एक बकरे को बेचने की गर्ज से मंडी लेकर जाता हैमोहम्...
16/06/2024

आओ राम के नाम की ताकत बताता हूँ

नवीं मुम्बई का मोहम्मद शफी कुर्बानी के एक बकरे को बेचने की गर्ज से मंडी लेकर जाता है

मोहम्मद शफी ने हिन्दुओ के प्रति घृणा के चलते इस बकरे पर प्रभु श्री राम का नाम RAM लिख दिया

यह जिहादी बकरे पर राम लिख कर सांकेतिक रूप से हिन्दुओ के आराध्य प्रभु श्री राम की कुर्बानी देने का हिन्दू घृणा से सना विचार मन में पाले हुए था

चूंकि कल बकरीद है तो कल इस बकरे ने हलाल हो जाना था

इसकी मौत तय थी

पर कहते हैं न कि जिसके पालनहार स्वयम राघव हो उसका कोई बाल भी बांका कैसे कर सकता है

बात जंगल मे आग की तरह फैल गयी, हिन्दू संगठन मौके पर पहुंच गए, जबरदस्त विरोध हुआ

जिहादी और बकरा दोनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया

बकरे की जान बच गयी

इतना ही नहीं वो मटन की दुकान भी सील हो गयी जहाँ न जाने कितने बेजुबान मृत्यु को प्राप्त होने वाले थे

बस एक नाम ने इस बकरे की निश्चित मृत्यु को टाल दिया

ये है प्रभु के नाम की ताकत

राम से बड़ा राम का नाम

जय श्री राम जय जय "श्री राम"

Address

Chhatrshal Marg
Chhatarpur

Telephone

+919425880032

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pawan Mishra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category