Amita Agnihotri

Amita Agnihotri Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Amita Agnihotri, Government Official, Bandha Choki, Chhatarpur.

नव वर्ष की आपको सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई बाबा महाकाल की कृपा सदैव बनी रहे सुख समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की शु...
01/01/2022

नव वर्ष की आपको सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई बाबा महाकाल की कृपा सदैव बनी रहे सुख समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाओं के साथ नए वर्ष की आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
*Happy new year 2022*

 #फर्क_तो_पङता_है🙏एक बार समुद्री तूफ़ान के बाद हजारों लाखों मछलियाँ किनारे पर रेत पर तड़प तड़प कर मर रहीँ थीं ! इस भयानक...
25/04/2021

#फर्क_तो_पङता_है🙏
एक बार समुद्री तूफ़ान के बाद हजारों लाखों मछलियाँ किनारे पर रेत पर तड़प तड़प कर मर रहीँ थीं ! इस भयानक स्थिति को देखकर पास में रहने वाले एक 6 वर्ष के बच्चे से रहा नहीं गया, और वह एक एक मछली उठा कर समुद्र में वापस फेकनें लगा ! यह देख कर उसकी माँ बोली, बेटा लाखों की संख्या में है , तू कितनों की जान बचाएगा ,यह सुनकर बच्चे ने अपनी गति और बढ़ा दी, माँ फिर बोली बेटा रहनें दे कोई फ़र्क नहीं पड़ता ! बच्चा जोर जोर से रोने लगा और एक मछली को समुद्र में फेकतें हुए जोर से बोला माँ "इसको तो फ़र्क पड़ता है" दूसरी मछली को उठाता और फिर बोलता माँ "इसको तो फ़र्क पड़ता हैं" ! माँ ने बच्चे को सीने से लगा लिया ! हो सके तो लोगों को हमेशा होंसला और उम्मीद देनें की कोशिश करो, न जानें कब आपकी वजह से किसी की जिन्दगी बदल जाए!
क्योंकि आपको कोई फ़र्क नहीं पड़ता पर "उसको तो फ़र्क पड़ता है".........

प्लीज़ आरोप - प्रत्यारोप के बजाय आप अपने सामर्थ्य अनुसार जितनी भी जैसी मदद कर सकते हैं, करिए . इस महामारी में आप किसी जरुरतमंद के काम आए, लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकें या फिर किसी एक की भी जान बचा सकें इससे बेहतर कोई पूजा ,इबादत नहीं हो सकती।
#जान_है_तो_जहान_है🙏🙏

25/04/2021

इससे बड़ा न काम कोई दूजा
इससे बड़ी ना कोई सेवा

कोविड-19 महामारी के दौर में एकता और भाईचारे को दीजिए प्रधानताकोरोना जाति, धर्म, रंग, पंथ,भाषा या सीमाओं से परे है हमारा ...
24/04/2021

कोविड-19 महामारी के दौर में एकता और भाईचारे को दीजिए प्रधानता

कोरोना जाति, धर्म, रंग, पंथ,भाषा या सीमाओं से परे है हमारा शत्रु अधिक ताकतवर हो कर लौटा है इस परिस्थिति में हमारी एकता ही हमारा शस्त्र हैं कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी है सैंकड़ो स्वास्थकर्मी आपकी सेवा में दिन रात एक किए हुए हैं पूरा प्रशासन और पुलिस महकमा अपनी परवाह किए बिना आपकी सुरक्षा के लिए सड़क पर है दो हाँथ जोड़कर निवेदन है की ऐसे में कोरोना के संबंध में दिशा, निर्देशों का सख्ती से पालन करें विश्व पे आए इस संकट का मिल के सामना करें तमाम चुनौतियों के बावजूद, हमारे पास पहले से बेहतर अनुभव, संसाधन और इसकी वैक्सीन भी है ज़्यादा से ज़्यादा घर पर रहें कोविड प्रोटोकॉल का पूरी ज़िम्मेदारी से पालन करें कोई भी लक्षण दिखने पर त्वरित जाँच कराएँ सतर्कता और सावधानी ही सर्वश्रेष्ठ इलाज है ।

23/04/2021

कोरोना कर्फ्यूकाल में मीडिया एवं कार्यालय को रहेगी छूट: पुलिस अधीक्षक श्री IPS Sachin Sharma
--------
पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा ने छतरपुर जिले में संचार एवं मीडिया प्रतिनिधि एवं उनसे संबंधित कार्यालय को कोरोना कर्फ्यू से छूट प्रदान की है। पुलिस प्रशासन जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए छतरपुर जिले में भी 30 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है। इस अवधि में संचार एवं मीडिया से संबंधित कार्यालय को कोरोना कर्फ्यू से छूट प्रदान की गई है। यह कार्यालय पूरी क्षमता के साथ कार्य करेंगे और कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।

एक पहल..छतरपुर पुलिस..
22/04/2021

एक पहल..
छतरपुर पुलिस..

*बंधा चौकी प्रभारी Amita Agnihotri की अनोखी पहल*चित्र के माध्यम से कर रही रहवासियों को कोरोना के प्रति जागरूक*मास्क लगान...
21/04/2021

*बंधा चौकी प्रभारी Amita Agnihotri की अनोखी पहल*

चित्र के माध्यम से कर रही रहवासियों को कोरोना के प्रति जागरूक

*मास्क लगाने की भी दे रही प्रेरणा* देहात थाना क्षेत्र में वृद्धजनो, महिलाओं और बच्चों को चित्र के माध्यम से कोरोना महामारी से बचने कर रही जागरूक चौकी प्रभारी अमिता अग्निहोत्री के चित्र के माध्यम से जागरूक करने की अनोखी पहल की रहवासी कर रहे प्रसंसा

*"अपनी सुरक्षा अपने हाथ खुशहाल जीवन अपने पास साथ* "नारे को कर रही बुलन्द

एसपी IPS Sachin Sharma जी के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा लोगो को कोरोना से बचने के लिए जागरूक, उठाए जा रहे सख्त कदम मित्रो समय कठिन है, परिस्थितयां प्रतिकूल हैं इस समय पूरा भारत कोविड19 की चपेट में है ये घातक बीमारी दिन व दिन और विकराल रूप धारण करती जा रही है सरकारें यथासंभव प्रयास कर रही हैं मगर हमें आपको भी प्रयास करना पड़ेगा तभी हम इस संकट की घड़ी से बाहर निकल पाएंगे इसलिए घर में रहिये, सुरक्षित रहिये, अनावश्यक बाहर जाना, भीड़ में रहना कुछ समय के लिए इन आदतों पर विराम लगाइये विश्वास कीजिये ।
* #ये समय भी गुजर जाएगा*
Shivraj Singh Chouhan VD Sharma Dr. Narottam Mishra Jansampark Madhya Pradesh MP police

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रुपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।आप सभी को  #दुर्गा_अष्टमी की हार्दिक शुभक...
20/04/2021

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
आप सभी को #दुर्गा_अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
मां महागौरी आप सभी की मनोकामना पूर्ण कर आशीर्वाद प्रदान करें.

कोविड 19 से संबंधित भ्रामक जानकारी वायरल करने पर होगी वैधानिक कार्यवाहीछतरपुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी किया है की देखने म...
20/04/2021

कोविड 19 से संबंधित भ्रामक जानकारी वायरल करने पर होगी वैधानिक कार्यवाही

छतरपुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी किया है की देखने में आया विगत कुछ दिनों से व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोरोना से संबंधित भ्रामक जानकारियां, भड़काऊ वीडियो, असत्य न्यूज़ वायरल हो रही हैं छतरपुर पुलिस द्वारा इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं और यदि कोई व्यक्ति भड़काऊ या असत्य जानकारी वायरल करने का दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध आईटी एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 #नवरात्रि की अष्टमी तिथि को आदिशक्ति मां दुर्गा की आठवीं शक्ति स्वरुपा  #मां_महागौरी जी की पूजा से भक्तों के ग्रह दोष द...
20/04/2021

#नवरात्रि की अष्टमी तिथि को आदिशक्ति मां दुर्गा की आठवीं शक्ति स्वरुपा #मां_महागौरी जी की पूजा से भक्तों के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं मां महागौरी जी से प्रार्थना है कि समस्त देश एवं प्रदेश वासियों के जीवन में उन्नति, सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

Address

Bandha Choki
Chhatarpur
471001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amita Agnihotri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

स्वच्छ भारत अभियान Swachh Bharat Abhiyan

स्वच्छ भारत अभियान – Swachh Bharat Abhiyan

Swachh Bharat Abhiyan – “स्वच्छ भारत अभियान” को Clean India Mission – “क्लीन इंडिया मिशन” भी कहा जाता है जो कि मोदी सरकार की तरफ से देश के सभी कस्बो, गांवों और शहरों की स्वच्छता के लिए चलाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने Swachh Bharat Abhiyan – “स्वच्छ भारत अभियान” की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की जयंती पर की थी। क्यों कि महात्मा गांधी हमेशा स्वच्छता पर जोर देते थे।

महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के मकसद से नरेन्द्र मोदी ने “क्लीन इंडिया मिशन” – Clean India Missionकी शुरुआत की। स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रमुख अभियानों में से एक है जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।