29/01/2026
UGC
विशेष आग्रह
प्रिय स्वर्ण समाज के सम्मानित बंधुओ खाना कमाना जिंदगी भर का है अपने आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए 02/02/26 को टाइम जरूर दें।
दिनांक: 2 फ़रवरी 2026
स्थान: गोवर्धन चौराहा/मथुरा
विषय: UGC के विरोध में समस्त स्वर्ण समाज के नेतृत्व में गोवर्धन चौराहा से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च।
UGC की जनविरोधी एवं समाज व देश विरोधी नीतियों के खिलाफ दिनांक 2 फ़रवरी 2026 को समस्त स्वर्ण समाज के नेतृत्व में,क्षत्रिय करणी सेना मथुरा द्वारा एक विशाल एवं शांतिपूर्ण पैदल मार्च का आयोजन किया जा रहा है।
यह पैदल मार्च गोवर्धन चौराहा से प्रारंभ होकर जिलाधिकारी कार्यालय,मथुरा तक जाएगा,जहाँ भारत सरकार के नाम UGC के विरोध में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
UGC के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था से छेड़छाड़,सामाजिक संतुलन को बिगाड़ने जैसे जातिवाद को बढ़ावा देना ऊंच-नीच और भेदभाव सिखाना तथा स्वर्ण समाज के अधिकारों पर हो रहे कुठाराघात के विरोध में यह मार्च निकाला जा रहा है क्या ऐसे कभी जात-पात,ऊंच नीच,भेदभाव खत्म हो पाएगा।
क्या एसे कभी हिंदू हिंदू भाई बन पाएगा क्या एसे कभी हिंदू राष्ट्र बन पाएगा।
समस्त स्वर्ण समाज इस काले कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरने को बाध्य हैं।
स्वर्ण समाज का स्पष्ट संदेश है कि UGC के नाम पर थोपी जा रही नीतियाँ किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएँगी।
यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय वापस नहीं लिया,तो यह आंदोलन उग्र एवं व्यापक रूप लेगा।
इस पैदल मार्च में जिले भर से स्वर्ण समाज के प्रबुद्धजन,युवा,सामाजिक संगठन एवं क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में भाग लेंगे।
मीडिया बंधुओं से विनम्र अनुरोध है कि इस जनआंदोलन को प्रमुखता से स्थान देकर समाज की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने में सहयोग करें।
निवेदक-
विष्णु हिन्दुस्तानी
विधानसभा अध्यक्ष
क्षत्रिय करणी सेना,छाता मथुरा।
आयोजक समस्त स्वर्ण समाज के नेतृत्व में।