Abhinav Democratic

Abhinav Democratic Original development and Original Democratic

27/05/2026

किसी ब्याव या अन्य सामाजिक समारोह में अगर ये दो अनुशासन हों तो व्यवस्था सुंदर लगे - जूते लाइन से रखें हों और भोजन पंक्ति में बैठकर किया जाए । लगना चाहिए कि सभ्य समाज के सुसंस्कृत लोग इकट्ठे हुए हैं । कोशिश करिए कि आप ऐसा उदाहरण रचें.

16/01/2026

आलोचना और स्वतंत्र सोच एक क्रांतिकारी के दो अनिवार्य गुण हैं।

-भगत सिंह

11/12/2025

बिना मानक के नोट छपते रहेंगे तब तक रुपए का हाल ऐसा होगा बिना मानक के नोट मनमर्जी के नोट छापे जाते हैं इसीलिए रुपए में गिरावट आती है भ्रष्टाचार, बेरोजगारी ,भुखमरी सभी का कारण यही है

25/10/2025

अग्निवीरों के लिए खुशखबर । अब 25 प्रतिशत की जगह 75 प्रतिशत अग्निवीरों को फौज में स्थाई करने का प्रस्ताव तैयार हुआ है । इस पर अब गंभीरता से विचार हो रहा है । (Indian Express)
धन्यवाद भारत सरकार । जय जवान ।

12/10/2025
19/09/2025

बंशी बिश्नोई vlogger ने तो ईरान की बह तस्वीर दिखाई है, जिसके बारे में सोच भी नहीं सकते । इतना खुलापन और आधुनिक रहन सहन - हालांकि मर्यादा में पर बिल्कुल भी वैसा नहीं जैसा किसी कट्टर मुस्लिम देश के बारे में सोचा जाता है । ग्रेट बंशी ।

17/09/2025

कृषि सुपरवाइजर किसानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण सरकारी अधिकारी होते हैं... उनका उचित सम्मान खेती को नई ऊंचाई तक ले जाएगा.

आप गांव में रहते हैं और खेती करते हैं तो एक बार इनसे मिलिए जरूर...इनसे मिलने में फायदा ही है....

ये आपको बताएंगे कि मिट्टी की जांच कैसे होती है और इससे आपकी कितनी बचत होगी...आपको सही बीजों और दवाइयों के बारे में बताएंगे...आपको सरकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे....फसल बीमा की पूरी जानकारी देंगे....आप मुलक में बीमा के बारे में पूछते फिरते हो पर इनसे बात नहीं करते हैं ! बगल में छोरा--गांव में ढिंढोरा' वाली कहावत साबित करते हो !

अभी हाल यह है कि अधिकतर किसान इनसे मिलते नहीं हैं, इनकी सलाह नहीं लेते हैं....उनको लगता है कि वे सब जानते हैं ! ....इस चक्कर में न मिट्टी चेक करवाते हैं और न सही बीज-दवा का इस्तेमाल कर पाते हैं.

जब ये सुपरवाइजर किसी बड़े अधिकारी या वैज्ञानिक के लिए गांव में कोई प्रोग्राम करवाते हैं तो बहुत मिन्नतें करके कुछ लोग इकट्ठे हो पाते हैं....उनको जीमने या फालतू की पंचायती में इकठ्ठा करना आसान है पर उनके धंधे के भले के लिए, परिवार के लिए जोड़ना मुश्किल है.

ऐसे में बहुत से सुपरवाइजर उदासीन हो जाते हैं और जैसे तैसे अपना टाइम निकालते हैं...जबकि ये विज्ञान के विद्यार्थी हैं, मेहनती हैं....पर करें क्या जब किसान ही इनसे बात नहीं करते.

आज और अभी एक काम करिए....पता कर लीजिये कि आपके गांव के कृषि सुपरवाइजर कौन हैं....उनसे मिल लीजिये... अभी इतना ही काफी है...फिर कुछ युवा और शिक्षित जागरूक किसान एक जगह इनको बुलाइए और इनका सम्मान कीजिए....अभी इनसे कुछ डिमांड मत करिए....इस सम्मान के बाद इनसे रहा नहीं जायेगा और ये गांव के लिए अपने आप बहुत कुछ करने में लग जाएंगे.

देखिये ....लोकतंत्र मजबूत करने का काम केवल सरकार का नहीं होता है...यह जिम्मेदारी जागरूक लोगों की होती है....पूरी दुनिया में जहां लोकतंत्र मजबूत है...वह वहां के जागरूक नागरिकों के कारण है. केवल वोट देना लोकतंत्र नहीं है, उसके बाद इस तंत्र को सही दिशा में चलाना जरूरी होता है वर्ना यह एक चुनावी खेल बन जाता है और हम सब आज उसका खामियाजा भुगत रहे हैं.

शुभ होगा....ज्यादा बारिश से खेती को हुए नुकसान की भरपाई फसल बीमा योजना से करवाएंगे...हम सब मिलकर.

Address

Neir By Pasupati Nath Mandir Ward 25
Chhapar
331502

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Abhinav Democratic posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share