10/09/2026
प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का 4 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू
बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता (FLN) को सुदृढ़ करने तथा कक्षा 4–8 के विद्यार्थियों के सीखने के स्तर के अनुरूप प्रभावी शिक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स (BLMTs) का 4 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण डायट, डुमराँव में शुरू हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ संभाग प्रभारी सुरेंद्र कुमार, जिला स्तरीय प्रशिक्षक संदीप कुमार आर्य, दुर्गमांगे, अश्विनी कुमार, रागिनी तिवारी, कंचन सिंह एवं अन्य प्रशिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्रशिक्षण में Teaching at the Right Level (TaRL) आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों के सीखने के स्तर की पहचान, स्तरानुसार समूह निर्माण तथा गतिविधि-आधारित शिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। TaRL का उद्देश्य बच्चों को उनकी वर्तमान सीखने की स्थिति के अनुरूप सहयोग प्रदान करते हुए पढ़ने, लिखने एवं गणितीय दक्षताओं में आगे बढ़ाना है।
जिला स्तर पर प्रशिक्षित ये मास्टर ट्रेनर्स आगे प्रखंड स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षण एवं अकादमिक सहयोग प्रदान करेंगे, जिससे कक्षा-कक्ष में प्रभावी एवं स्तरानुकूल शिक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
बेहतर प्रशिक्षण → प्रभावी शिक्षण → बच्चों का बेहतर अधिगम