नाँगल चौधरी -Nangal Choudhary

नाँगल चौधरी -Nangal Choudhary Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from नाँगल चौधरी -Nangal Choudhary, Police station, Chaudhri ka Nangal.

नाँगल चौधरी-नारनौल के पास में है,म्हारे यहाँ घने सीधे साधे लोग है इस कस्बे से अगर आपकी कुछ यादे जुडी है तो आओ सब मिलकर बाटंते है
आप और अपने दोस्तों को जोड़े
नमस्ते राम राम !

श्रीमान Dr Abhe singh yadav जी यह समय खुद पर संदेह करने का नहीं है; यह समय उस आत्मविश्वास को जागृत करने का है जिसने आपको...
13/10/2024

श्रीमान Dr Abhe singh yadav जी

यह समय खुद पर संदेह करने का नहीं है; यह समय उस आत्मविश्वास को जागृत करने का है जिसने आपको निडरता से सच्चाई के रास्ते पर चलने की ताकत दी। आपके प्रयासों में हमारी आस्था अटूट है, और हमें यकीन है कि लोग आपकी निष्ठा को अवश्य पहचानेंगे। आज, जातिवाद और भाई-भतीजावाद के प्रभाव के चलते, मेहनत का फल कई बार मनचाहा नहीं मिलता। लेकिन याद रखें, बीजेपी में आपके अनुभव और आपके नेतृत्व का महत्व हमेशा रहेगा। संगठन आपके साथ है और आपकी नई भूमिका के लिए तत्पर है।

आपने हमेशा ईमानदारी से राजनीति की, लेकिन शायद आज के समय में लोग मीठे झूठ के आदी हो गए हैं। यहां की भोली-भाली जनता के दिलों में विष बोने का प्रयास किया गया, और वे उस झूठ के जाल में फँस गए। परंतु अब, मात्र तीन दिनों में ही, उन्हें यह एहसास हो रहा है कि उन्होंने क्षेत्र के सच्चे हितैषी का साथ छोड़ दिया है।

हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप इस अस्थायी असफलता को भुलाकर पुनः इस क्षेत्र की सेवा में जुट जाएं। यदि आपने यह स्थान छोड़ दिया, तो आपकी मेहनत से खिली यह फुलवारी वीरान हो जाएगी।

समाज में कुछ लोगों की गलतियों के बावजूद, आपके नेतृत्व में हम एक सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ने के लिए संकल्पित हैं। यह हार एक पड़ाव मात्र है, न कि अंत। आप इससे और भी मजबूत होकर उभरेंगे, और एक नई उम्मीद की किरण बनकर सभी को प्रेरित करेंगे।

आपने कभी झूठे वादे नहीं किए, कभी किसी को झूठा दिलासा नहीं दिया। आपकी सच्चाई ही आपकी पहचान है, और सच्चाई की गूंज समय के साथ और भी बुलंद हो जाएगी। हम जानते हैं कि आप फिर से खड़े होंगे, और आपके साथ हमारा हर कदम होगा, चाहे रास्ता कितना भी कठिन क्यों न हो।

जय हो आपके संकल्प की, जय हो आपके सत्य की।

09/10/2024

"माहौल इतना गम्भीर है कि" ना नांगल चौधरी के भक्त ख़ुशी" मना पा रहे हैं और ना "चमचे"...!! 😂

हमे क्या हम तो B टीम है 😁

मंजू चौधरी जी को नई विधायक बनने पर हार्दिक बधाई! उम्मीद है कि आप हमारे क्षेत्र की समस्याओं को राज्य विधानसभा में मजबूती ...
09/10/2024

मंजू चौधरी जी को नई विधायक बनने पर हार्दिक बधाई!
उम्मीद है कि आप हमारे क्षेत्र की समस्याओं को राज्य विधानसभा में मजबूती से उठाएंगी और विकास के रास्ते को आगे बढ़ाएंगी।
क्षेत्रवासियों की उम्मीदें आपसे जुड़ी हैं – हमें यकीन है कि आप जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर सबके लिए काम करेंगी। आपके नेतृत्व में हमारे क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की शुभकामनाएं!

श्रद्धांजलि 🙏🏻आज रतन टाटा जी के जाने से देश ने एक महान नेता और सच्चे इंसान को खो दिया। उन्होंने हमें सिखाया कि व्यापार स...
09/10/2024

श्रद्धांजलि 🙏🏻

आज रतन टाटा जी के जाने से देश ने एक महान नेता और सच्चे इंसान को खो दिया। उन्होंने हमें सिखाया कि व्यापार सिर्फ मुनाफे का नहीं, बल्कि समाज को संवारने का माध्यम हो सकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा के प्रति उनका समर्पण एक प्रेरणा है, जो हमें हमेशा याद रहेगी।

रतन टाटा जी, आपकी विनम्रता और उदारता का यह सफर यहीं खत्म नहीं होता—आपकी यादें और आपकी सोच हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी। 🌹

09/10/2024

आज बेहद निराशा हुई कि हमने दक्षिण हरियाणा के एक सच्चे उभरते, विकासशील नेता, डॉ. अभय सिंह यादव का साथ नहीं दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज, हाईवे, और पानी की सुविधा जैसी कई विकास परियोजनाओं के माध्यम से हमारे क्षेत्र का कायाकल्प किया।

लेकिन, अफसोस की बात है कि जनता ने उनकी मेहनत का मूल्य नहीं समझा।

अब नई विधायक मंजू चौधरी जी को नई विधायक बनने पर बधाई🙏🏻 उम्मीद है कि आप जात-पात और भेदभाव से परे, पूरे क्षेत्र के विकास के लिए ईमानदारी और समर्पण से काम करेंगी। डॉ. यादव की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, आप हमारे क्षेत्र के लिए नई ऊंचाइयों को छूएंगी। शुभकामनाएं! #बधाई #हरियाणाकाविकास”

04/10/2024

राजनीतिक विचारधाराओं के अंतर से अपने रिश्तों को न बिगाड़ें। यदि किसी का दृष्टिकोण आपसे अलग है, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह आपका विरोधी है। संकट के समय में नेता नहीं, बल्कि मित्र और परिवार ही आपके साथ खड़े होते हैं।
इसलिए, राजनीति पर बहस में अपने संबंधों को दांव पर न लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि कहीं राजनीति की जीत आपके आपसी रिश्तों की हार न बन जाए।

सम्मानित क्षेत्रवासियों, मैंने कभी झूठ और लूट की राजनीति नहीं की। जातिगत दलदल से ऊपर उठकर हमेशा हल्के के विकास को ही सर्...
04/10/2024

सम्मानित क्षेत्रवासियों,
मैंने कभी झूठ और लूट की राजनीति नहीं की। जातिगत दलदल से ऊपर उठकर हमेशा हल्के के विकास को ही सर्वोपरि माना है। मेरे पास आज किसी चीज की कमी नहीं है, मैं एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी हूँ, आराम से घर बैठकर शाही जिंदगी बिता सकता था। पर मुझे राजनीति करने का शौक नहीं है। नांगल चौधरी मेरी जन्मभूमि है, और इस क्षेत्र को विकास के शिखर तक ले जाना मेरा जुनून है।

पिछले दस वर्षों में नांगल चौधरी हल्के में जितना विकास हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। नहरी पानी की व्यवस्था से लेकर मेडिकल कॉलेज, सड़कों का जाल और औद्योगिक हब के विकास तक – ये सब मैंने क्षेत्र के लोगों के लिए किया है। मेरे अगले कदम में नांगल चौधरी को औद्योगिक रूप से और मजबूत करना है, जिसके लिए सड़क और रेल मार्ग का विस्तार जरूरी है, और इस दिशा में भी हमने काफी काम किया है।

मैंने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की है, कभी इलाके के हितों की आवाज को दबने नहीं दिया। आज नांगल चौधरी, जो कभी पिछड़ा कहलाता था, विकास के मामलों में आगे निकल चुका है। मेरे लिए यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक जुनून है कि मैं अपने हल्के को प्रगति की राह पर निरंतर आगे ले जाऊं।

इस चुनाव में यह मौका मत गवाएं। आगामी 5 अक्टूबर को कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा को वोट दें और विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाएं। अगर जनता ने मुझे फिर मौका दिया, तो नांगल चौधरी को प्रगति के नए शिखरों पर ले जाने का मेरा जुनून जारी रहेगा।

Dr Abhe singh yadav

06/06/2024
05/06/2024

आग के लिए पानी का डर बना रहना चाहिए, इससे शक्ति का संतुलन बना रहता - मक़बूल

05/06/2024

दिल्ली :- सरकार बनाने का नंबर गेम, नीतीश- नायडू NDA छोड़ भी दें, तो कैसे तीसरी बार PM बनेंगे मोदी, 7 परिदृश्यों से समझिए..!!!

- लोकसभा चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं। अब सवाल सरकार बनाने का है। BJP अपने बूते बहुमत हासिल नहीं कर पाई, लेकिन उसकी NDA ने 292 सीटें जीत ली हैं। यानी बहुमत से 20 ज्यादा। दूसरी तरफ 234 सीटों वाला इंडिया एलायंस भी सरकार बनाने की जुगत में है। लेकिन पलड़ा NDA का भारी है। मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से कुछ ही दिनों की दूरी पर हैं। मगर कैसे आइए 7 संभावनाओं से समझते हैं।

- सबसे पहले दोनों गठबंधनों के आंकड़े जान लेते हैं।लोकसभा में 543 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए कम से कम 272 सीटें चाहिए। BJP की अगुआई वाले NDA गठबंधन को 292 सीटें मिली हैं।

- पहला परिदृश्य:- अगर चंद्र बाबू की TDP, NDA का साथ छोड़ती है तो- NDA के पास 292 सीटें हैं, इनमें TDP की हिस्सेदारी 16 है। अगर TDP, इंडी एलयांस के साथ जाती है, तो NDA के पास 276 सीटें बचेंगी। यानी बहुमत से 4 सीटें ज्यादा। NDA की सरकार बन जाएगी। 292-16 = 276 (NDA बहुमत से 4 ज्यादा)

- दूसरा परिदृश्य:- अगर नीतीश की जदयू, NDA का साथ छोड़ती है तो NDA के पास 292 सीटे हैं, जिसमें जदयू के पास 12 सीटें हैं। अगर जदयू, इंडी के साथ जाती है, तो NDA के पास 280 सीटें रहेंगी। यानी बहुमत से 8 सीटें ज्यादा। NDA की सरकार बन जाएगी। 292-12=280 (NDA बहुमत से 8 ज्यादा)

- तीसरा परिदृश्य :- अगर TDP और जदयू दोनों NDA का साथ छोड़ते हैं। TDP की 16 और जदयू की 12 सीटें मिलकर 28 के आंकड़े पर पहुंचती हैं। अगर NDA की कुल 292 सीटों में से TDP और जदयू की सीटें माइनस कर दें तो आंकड़ा 264 पहुंचेगा। यानी बहुमत से 8 सीटें कम। ऐसे में NDA सरकार बहुमत से पीछे रह जाएगी।TDP+ जदयू यानी 16 +12 = 28, अब 292-28 = 264 (NDA बहुमत से 8 सीटें पीछे हो जाएंगी, लेकिन NDA बड़ा गठबंधन रहेगा पहले और दूसरे परिदृश्य में NDA के पास बहुमत है। ऐसे में प्री पोल एलायंस को बहुमत मिलने की स्थिति में राष्ट्रपति, NDA के नेता को सरकार बनाने के लिए इनवाइट करेंगे। गठबंधन के नेता होने की वजह से मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। तीसरे सिनेरियो में भले ही NDA बहुमत से पीछे रहेगी, लेकिन सबसे बड़ा गठबंधन होने की स्थिति में राष्ट्रपति उसे सरकार बनाने के लिए इनवाइट करेंगे। इस स्थिति में भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि, बहुमत साबित करने के लिए उन्हें 8 सीटों की जरूरत होगी।इस बार निर्दलीय और कई छोटे-छोटे ऐसे दल, जो किसी गठबंधन में शामिल नहीं हैं। उन्हें कुल मिलाकर 18 सीटें मिली हैं। मोदी इन दलों या प्रत्याशियों को साथ लाकर बहुमत का आंकड़ा जुटा सकते हैं।

- क्या इंडी एलायंस की सरकार बन सकती हैं, आइए समझते हैं..!!!

- पहला परिदृश्य:- अगर जदयू, NDA छोड़कर इंडिया एलायंस के साथ आ जाए तो जदयू के पास 12 सीटें हैं। अगर वह इंडी एलायंस के साथ आती है, तो इनका आंकड़ा 246 पहुंच जाएगा। इसके बाद भी वह बहुमत के आंकड़े से 28 सीटें पीछे रह जाएगी।234+12 = 246 ( INDIA बहुमत से 28 सीटें कम)

- दूसरा परिदृश्य:- अगर TDP, NDA छोड़कर इंडिया एलांयस के साथ आए तो TDP को 16 सीटों पर जीत मिली है। अगर वह इंडिया एलायंस के साथ आती है, तो इनका आंंकड़ा 250 पहुंच जाएगा। इसके बाद भी इंडिया बहुमत के आंकड़े से 22 सीटें पीछे रह जाएगी।234+16 = 250 ( INDIA बहुमत से 22 सीटें कम)

- तीसरा परिदृश्य:- अगर जदयू और TDP दोनों इंडिया एलायंस में आ जाए तो TDP और जदयू को मिलाकर 28 सीटें हैं। ये दोनों इंडी एलायंस के साथ जुड़ती हैं, तो आंकड़ा 262 पहुंचेगा। इसके बाद भी इंडी एलायंस 10 सीटों से बहुमत से पीछे रह जाएगा। TDP + जदयू यानी 16+12 = 28, अब 234+28 = 262 ( INDIA बहुमत से 10 सीटें पीछे)

- चौथा परिदृश्य:- अगर जदयू, TDP और लोजपा (राम विलास) इंडिया के साथ आ गए तो TDP की 16, जदयू की 12 और लोजपा (राम विलास) की 5 सीटों को इंडिया एलायंस की सीटों में शामिल करें, तो इनका आंकड़ा पहुंचता है 267, यानी बहुमत से 5 सीटें कम। यानी इन तीनों पार्टियों के साथ आने के बाद भी इंडी एलायंस बहुमत से पीछ रह जाएगी।TDP + जदयू यानी+ लोजपा (राम विलास) 16+12+5 = 33, अब 234+33 = 267 ( INDIA बहुमत से 5 सीटें पीछे)

- इलेक्शन के नंबर गेम से साफ है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। संवैधानिक रूप से भी मोदी का पलड़ा भारी है। दरअसल, भारत के राष्ट्रपति परंपरा के मुताबिक सबसे बड़े एलायंस या सबसे बड़े दल को सरकार बनाने के लिए इनवाइट करते हैं। इस चुनाव में 292 सीटों के साथ NDA सबसे बड़ा गठबंधन है और 240 सीटों के साथ BJP सबसे बड़ा दल। अगर NDA के कुछ साथी साथ छोड़ देते हैं और इंडी एलायंस बहुमत का दावा करता है, तो भी राष्ट्रपति अपनी संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए BJP को बड़ा दल होने के नाते सरकार बनाने के लिए इनवाइट कर सकते हैं।एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक बार सरकार बनाने के बाद मोदी को बहुमत जुटाने में खास दिक्कत नहीं होगी। यानी, इस बार भी मोदी के PM बनने की प्रबल संभावना है।

आभार - कोटपुतली समाचार फ़ेसबुक

कोटपूतली समाचार

श्रीराम, मानवता के सच्चे आदर्श और धर्म के प्रतीक हैं। उनकी विचारशीलता, न्याय और प्रेम की अनूठी मिसालें हमें हमेशा प्रेरि...
22/01/2024

श्रीराम, मानवता के सच्चे आदर्श और धर्म के प्रतीक हैं। उनकी विचारशीलता, न्याय और प्रेम की अनूठी मिसालें हमें हमेशा प्रेरित करती हैं। उनका चरित्र हमें सहानुभूति, धैर्य, और सत्य के प्रति अपना कर्तव्य निभाने का सिखाता है। आइए, श्रीराम की अद्भुत गुणगान करें और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं। 🙏🌺 #श्रीराम #आदर्शपुरुष

Address

Chaudhri Ka Nangal
123001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when नाँगल चौधरी -Nangal Choudhary posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category