Office of Deputy Commissioner, Chatra

Office of Deputy Commissioner, Chatra This is Official Page of District Administration, Chatra. Main purpose is to inform about various activities and functions organized by district officials.

इटखोरी महोत्सव-2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, महोत्सव को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में होगी व्यापक ...
02/06/2026

इटखोरी महोत्सव-2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, महोत्सव को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में होगी व्यापक पहल
================================
================================
समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में इटखोरी महोत्सव-2027 एवं इटखोरी मंदिर परिसर के समग्र विकास से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी महोत्सव के सफल आयोजन, व्यापक प्रचार-प्रसार, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार तथा इटखोरी को एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में इटखोरी महोत्सव को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अधिक व्यापक पहचान दिलाने के उद्देश्य से विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। महोत्सव के प्रचार-प्रसार हेतु डिजिटल एवं सोशल मीडिया माध्यमों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा आकर्षक प्रचार सामग्री तैयार कर व्यापक स्तर पर प्रसारित करने का निर्णय लिया गया।

साथ ही महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक, साहित्यिक, खेलकूद एवं युवा गतिविधियों के आयोजन की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई, ताकि विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। महोत्सव को अधिक आकर्षक एवं जनसरोकारों से जोड़ने के लिए विविध कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया गया।

बैठक में इटखोरी महोत्सव से संबंधित प्रकाशनों एवं प्रचार सामग्री को अद्यतन करने तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्थानों के माध्यम से इसकी जानकारी व्यापक स्तर तक पहुंचाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया।

पर्यटकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवास, भ्रमण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही इटखोरी मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण, आधारभूत संरचना के विकास तथा पर्यटक सुविधाओं के विस्तार के संबंध में आवश्यक कार्यों की समीक्षा की गई।

उपायुक्त श्री रवि आनंद ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि महोत्सव की तैयारियों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जाए तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित की जाएं, ताकि इटखोरी महोत्सव-2027 का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाया जा सके।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम,अंचल अधिकारी इटखोरी सविता सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी इटखोरी सोमनाथ बांकीरा, जिला खेल पदाधिकारी श्री कैलाश राम, जिला पर्यटन विशेषज्ञ श्री अंकित कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री शिशिर पंडित सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren IPRD Jharkhand

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं================================================================समाहरण...
02/06/2026

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं
================================
================================
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आज जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं।

जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, स्वास्थ्य, आवास, आंगनबाड़ी, तालाब, राशन कार्ड, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले प्राप्त हुए। उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई करते हुए नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया, ताकि शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किया जाता है, जहां आमजन अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कर सकते हैं।

Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren IPRD Jharkhand

कृषि एवं संबद्ध विभागों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागीय समन्वय पर बल===========...
02/06/2026

कृषि एवं संबद्ध विभागों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागीय समन्वय पर बल
================================
================================
समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रवि आनंद के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की जिला स्तरीय मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण, सहकारिता, पशुपालन, गव्य विकास एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी तथा जिला पशुपालन सह जिला गव्य विकास पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धियों का मूल्यांकन किया गया तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्राप्त संभावित लक्ष्यों (Tentative Targets) एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी विभागीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति एवं आगामी तैयारियों की जानकारी दी।

उप विकास आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिन योजनाओं में निर्धारित भौतिक लक्ष्य की सफल प्राप्ति हुई है तथा जिन मदों में अपेक्षाकृत कम आवंटन प्राप्त हुआ है, उनके लिए विभाग स्तर पर अतिरिक्त आवंटन की मांग समय रहते की जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षों के अनुभव एवं उपलब्धियों के आधार पर आगामी वित्तीय वर्ष की तैयारियां अभी से प्रारंभ की जाएं, ताकि योजनाओं का संचालन निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में विभागीय समन्वय (Convergence) को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि कृषि एवं संबद्ध विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं का क्रियान्वयन करें, जिससे किसानों को एकीकृत रूप से विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके तथा कृषि आधारित आजीविका को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए लाभुकों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाया जाए। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किसानों एवं लाभुकों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान संचालित करने पर भी जोर दिया।

बैठक के अंत में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी माह के लिए निर्धारित लक्ष्यों एवं प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren IPRD Jharkhand

दिशा की बैठक में विकास योजनाओं एवं पूर्व निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश====...
01/06/2026

दिशा की बैठक में विकास योजनाओं एवं पूर्व निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश
================================
================================

समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में माननीय सांसद चतरा सह अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) श्री कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 24 दिसंबर 2025 को आयोजित दिशा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विभागवार समीक्षा की गई तथा विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के प्रारंभ में माननीय सांसद, क्षेत्रीय विधायकों, जिला परिषद अध्यक्षा एवं नगर परिषद अध्यक्ष का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत अनुपालन प्रतिवेदन की बिंदुवार समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, ग्रामीण कार्य विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT), पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, विद्युत विभाग, भूमि संरक्षण, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खनन विभाग, जिला परिषद, सहकारिता विभाग, NTPC, CCL एवं इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड से संबंधित मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

बैठक में सड़क, पुल-पुलिया एवं अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इटखोरी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि शेष प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए कार्य को शीघ्र गति प्रदान की जाएगी। इस पर माननीय सांसद ने आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि कुछ योजनाएं वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) सहित अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृतियों के कारण लंबित हैं। इस पर संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करने तथा योजनाओं के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्धता, जलमीनार, पाइपलाइन विस्तार तथा जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। विद्युत विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, लंबित कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने तथा जनसुविधा से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान पर बल दिया गया।

बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं आपूर्ति विभाग से जुड़े विभिन्न मामलों की भी समीक्षा की गई। विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, भवन निर्माण, स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सुचारू संचालन व्यवस्था तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों को रखने का अवसर दिया गया। इस क्रम में रेड क्रॉस भवन निर्माण, स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस व्यवस्था, पेयजलापूर्ति, सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, ग्रामीण आधारभूत संरचना के विकास सहित विभिन्न जनहित के मुद्दे उठाए गए। संबंधित विभागों को प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

माननीय सांसद ने कहा कि विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर कार्य करें तथा जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें।

बैठक में उपायुक्त श्री रवि आनंद, विधायक चतरा श्री जनार्दन पासवान, विधायक सिमरिया श्री उज्ज्वल कुमार दास, विधायक बड़कागांव श्री रौशन लाल चौधरी, सांसद हजारीबाग प्रतिनिधि श्री रविन्द्र सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी (उत्तरी) श्री राहुल मीणा, वन प्रमंडल पदाधिकारी (दक्षिणी) श्री मुकेश कुमार, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती ममता कुमारी, नगर परिषद अध्यक्ष श्री अताउर रहमान, उप विकास आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता श्री अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा श्री जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री सन्नी वर्धन, जिला खनन पदाधिकारी श्री मनोज टोप्पो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री शकील अहमद, सभी प्रखंड प्रमुख, विभागीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren IPRD Jharkhand

मानसून पूर्व डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर समन्वय समिति की बैठक आयोजित=========================================...
29/05/2026

मानसून पूर्व डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर समन्वय समिति की बैठक आयोजित
================================
================================
समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज उपायुक्त श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में डेंगू एवं चिकनगुनिया नियंत्रण हेतु गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिला वीबीडी (Vector Borne Disease) कंसल्टेंट श्री अभिमन्यु कुमार द्वारा मानसून पूर्व डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम, प्रसार, लक्षण, जांच एवं उपचार से संबंधित विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। उन्होंने बताया कि समय पर पहचान, जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से इन बीमारियों की रोकथाम प्रभावी ढंग से की जा सकती है।

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री रवि आनंद ने कहा कि मानसून के दौरान डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से अपने घरों एवं आसपास जलजमाव नहीं होने देने की अपील करते हुए कहा कि डेंगू का मच्छर स्वच्छ एवं ठहरे हुए पानी में पनपता है। इसलिए कूलर, टायर, गमले, छत एवं अन्य स्थानों पर पानी जमा नहीं होने देना चाहिए।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर जागरूकता गतिविधियों को तेज करने तथा संभावित प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र अथवा अस्पताल में संपर्क करें तथा इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें। डेंगू की जांच एवं उपचार की सुविधा जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है।

बैठक में डेंगू एवं चिकनगुनिया नियंत्रण को लेकर विभिन्न विभागों की भूमिका एवं तैयारियों की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अताउर रहमान, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार , अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, पुलिस उपाधीक्षक चतरा, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, जिला उपाधीक्षक सदर अस्पताल, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren IPRD Jharkhand

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान===========...
29/05/2026

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान
================================
================================

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय सभागार, चतरा में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अताउर रहमान, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, पुलिस उपाधीक्षक चतरा, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, जिला उपाधीक्षक सदर अस्पताल सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री रवि आनंद ने तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन अनेक गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है तथा इससे न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी लोगों से तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

सिविल सर्जन ने तंबाकू सेवन से उत्पन्न होने वाले विभिन्न रोगों एवं स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों की जानकारी देते हुए लोगों को इससे दूर रहने की सलाह दी। वहीं जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के उद्देश्यों, गतिविधियों एवं तंबाकू नियंत्रण से संबंधित विभिन्न प्रावधानों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध शपथ ग्रहण कराया गया। साथ ही “तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो” विषयक पोस्टर का विमोचन किया गया तथा तंबाकू नियंत्रण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम सहायक (एनसीडी), एनटीसीपी सोशल वर्कर, जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी एवं कर्मियों सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren IPRD Jharkhand

जिला स्थापना दिवस पर झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, जिला एवं प्रखंड स्तर पर 851 आंदोलनकारी हुए सम्मानित================...
29/05/2026

जिला स्थापना दिवस पर झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, जिला एवं प्रखंड स्तर पर 851 आंदोलनकारी हुए सम्मानित
================================
================================

जिला स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य गठन आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में आज जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में आयोजित इस कार्यक्रम में चतरा लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री कालीचरण सिंह, माननीय विधायक चतरा श्री जनार्दन पासवान, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती ममता कुमारी, जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा भगवान बिरसा मुंडा एवं झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारियों को शॉल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कई आंदोलनकारियों ने झारखंड राज्य गठन आंदोलन में अपने योगदान एवं अनुभवों को साझा करते हुए आंदोलन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों ने झारखंड आंदोलन के इतिहास, संघर्ष एवं उपलब्धियों को स्मरण किया।

जिला स्तर पर कुल 122 तथा प्रखंड स्तर पर कुल 729 राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इस प्रकार जिले में कुल 851 झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान प्रदान कर उनके योगदान को स्मरण किया गया।

अपने संबोधन में उपायुक्त श्री रवि आनंद ने कहा कि चतरा जिला का गठन 29 मई 1991 को हजारीबाग जिले से पृथक कर किया गया था। उन्होंने कहा कि जिला स्थापना दिवस जिले की विकास यात्रा, उपलब्धियों एवं जनभागीदारी के संकल्प को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के गठन के लिए आंदोलनकारियों द्वारा किए गए संघर्ष, त्याग एवं समर्पण को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा। राज्य निर्माण की इस ऐतिहासिक प्रक्रिया में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के योगदान का उल्लेख करते हुए झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

माननीय सांसद श्री कालीचरण सिंह ने अपने संबोधन में झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष एवं योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। वहीं माननीय विधायक श्री जनार्दन पासवान ने भी आंदोलनकारियों के त्याग एवं समर्पण को झारखंड राज्य के इतिहास की अमूल्य धरोहर बताते हुए उन्हें सम्मानित किए जाने की पहल की सराहना की।

उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी, अपर समाहर्ता श्री अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा श्री जहूर आलम सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे।

Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren IPRD Jharkhand

बकरीद पर्व को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई===================================================...
26/05/2026

बकरीद पर्व को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
================================
================================
उपायुक्त श्री रवि आनंद के निर्देशानुसार आगामी बकरीद पर्व को देखते हुए जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग द्वारा हंटरगंज थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के क्रम में पांडेयपुरा ओपी अंतर्गत गेंजना गांव में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक घर से स्पिरिट में कैरेमल एवं एसेंस मिलाकर नकली विदेशी शराब तैयार किए जाने का खुलासा हुआ। जांच के दौरान यह पाया गया कि तैयार शराब को विभिन्न नामी ब्रांड की बोतलों में भरकर उस पर नकली लेबल एवं होलोग्राम लगाकर बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही थी।

छापेमारी के दौरान टीम द्वारा 72 बोतल (लगभग 27 लीटर) बोतलबंद विदेशी शराब, रॉयल स्टैग एवं रॉयल चैलेंज ब्रांड के ढक्कन, लेबल, लगभग 30 लीटर स्पिरिट तथा बड़ी संख्या में खाली बोतलें बरामद की गईं।

इसके अतिरिक्त हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जबड़ा एवं नावाडीह पनारी में अवैध महुआ चुलाई शराब की भट्ठियों एवं अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर भी छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सात अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। साथ ही लगभग 180 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त करते हुए करीब 2000 किलोग्राम जावा महुआ को विनष्ट किया गया। अभियान के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में अधीक्षक उत्पाद श्री प्रेम प्रकाश उरांव ने बताया कि सभी संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

उक्त कार्रवाई में अवर निरीक्षक श्री आशीष कुमार पांडेय, श्री अभिषेक आनंद, उत्पाद आरक्षी दल, गृहरक्षक बल एवं महिला गृहरक्षक सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren IPRD Jharkhand

जनता दरबार में पहुंचे विभिन्न प्रखंडों के लोग, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश=================...
26/05/2026

जनता दरबार में पहुंचे विभिन्न प्रखंडों के लोग, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
================================
================================
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में आज जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आमजनों ने भूमि विवाद, स्वास्थ्य सुविधा, आवास योजना, राशन कार्ड, शिक्षा, आंगनबाड़ी एवं तालाब से संबंधित मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा।

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने एक-एक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मामलों का निष्पादन संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई की जाए।

इसी दौरान ऊंटा मोर, देवरिया निवासी दिव्यांग व्यक्ति विकास कुमार सिंह भी अपनी समस्या लेकर जनता दरबार पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि दिव्यांग पेंशन योजना में नाम दर्ज होने के बावजूद आवंटन उपलब्ध नहीं रहने के कारण उन्हें पेंशन राशि प्राप्त नहीं हो पा रही है। साथ ही उनकी बच्ची अस्वस्थ है, जिसके इलाज में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मामले को गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त स्वयं उनके पास पहुंचकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही तत्काल सहयोग उपलब्ध कराते हुए बच्ची के इलाज में सहायता करने की पहल की। इस दौरान विकास कुमार सिंह ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करते हुए नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

उपायुक्त ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है तथा जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किया जाता है, जहां जिले के नागरिक अपनी समस्याएं एवं शिकायतें सीधे जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

Office of Chief Minister, Jharkhand IPRD Jharkhand Hemant Soren

डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक में 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरीशिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं आधारभूत संरचना से जु...
26/05/2026

डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक में 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी

शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी 722 योजनाओं पर लगी मुहर
================================
================================

समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) चतरा श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद, चतरा लोकसभा क्षेत्र श्री कालीचरण सिंह, माननीय विधायक सिमरिया श्री उज्ज्वल कुमार दास, माननीय विधायक चतरा श्री जनार्दन पासवान, माननीय विधायक बड़कागांव श्री रोशन लाल चौधरी एवं माननीय सांसद हजारीबाग प्रतिनिधि श्री रविन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित किए जाने वाले विभिन्न जनोपयोगी एवं विकासात्मक योजनाओं को अनुमोदित किया गया। साथ ही पूर्व से डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना हेतु जिले के सभी 153 खनन प्रभावित पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर योजनाओं को पारित किया गया। 21 मई से 23 मई 2026 तक आयोजित ग्राम सभाओं से प्राप्त प्रस्तावों को 25 मई 2026 को प्रबंधकीय समिति द्वारा अनुमोदित किए जाने के बाद शासी परिषद के समक्ष स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 की लंबित योजनाओं को भी वर्तमान वार्षिक योजना में शामिल किया गया। बैठक में कुल 722 जनोपयोगी योजनाओं पर चर्चा की गई।

बैठक में शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों में शुद्ध पेयजल व्यवस्था, वाटर चिलर, डिजिटल पुस्तकालय, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, स्मार्ट कक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित प्रयोगशाला, आभासी वास्तविकता प्रयोगशाला, कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रयोगशाला, खेल सामग्री, ओपन जिम, अतिरिक्त वर्ग कक्ष, खेल मैदान उन्नयन एवं इंडोर स्टेडियम निर्माण संबंधी योजनाओं को स्वीकृति दी गई। साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित मूल्यांकन, अधिगम अंतर विश्लेषण एवं “भाषा सेतु” योजना को भी अनुमोदित किया गया। जिले के 1119 विद्यालयों में तड़ित चालक अधिष्ठापन, 1133 विद्यालयों में रनिंग वाटर के साथ वाटर चिलर अधिष्ठापन तथा 1114 विद्यालयों में चाहरदीवारी निर्माण संबंधी प्रस्तावों को भी मंजूरी प्रदान की गई।

महिला एवं बाल विकास क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, मरम्मति, पेयजल व्यवस्था, स्मार्ट लर्निंग उपकरण, प्री-स्कूल किट, खेल सामग्री, ग्रोथ मॉनिटरिंग उपकरण, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र विकसित करने एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षण केंद्र स्थापना संबंधी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में 1017 आंगनबाड़ी केंद्रों में स्मार्ट लर्निंग उपकरण, 850 केंद्रों में आरओ/वाटर फिल्टर, 804 केंद्रों में खेल सामग्री तथा 842 केंद्रों में बाला पेंटिंग कार्य कराने संबंधी प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सदर अस्पताल एवं विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के लिए मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, मॉड्यूलर गहन चिकित्सा इकाई, ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन, केंद्रीय स्टेराइल आपूर्ति विभाग, लैप्रोस्कोपी सेट, फंडस कैमरा, नेत्र सूक्ष्मदर्शी, स्वचालित जैव रसायन विश्लेषक, प्रतिरक्षा परीक्षण विश्लेषक सहित अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति एवं अधिष्ठापन संबंधी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही कुपोषण उपचार केंद्र उन्नयन, एनीमिया जांच उपकरण, गर्भवती महिलाओं हेतु एएनसी किट एवं फर्नीचर उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्तावों को भी अनुमोदित किया गया।

बैठक के दौरान संविदा आधारित चिकित्सकों के मानदेय भुगतान में विलंब का मामला भी उठाया गया। इस पर उपायुक्त ने गंभीरता व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह की पांच तारीख तक सभी संविदा चिकित्सकों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित चिकित्सकों की उपस्थिति के अनुसार जो भी देय मानदेय बनता है, उसका समय पर भुगतान सुनिश्चित करें।

कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन के तहत ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र, आजीविका केंद्र, एकीकृत ग्रामीण उद्यमिता क्लस्टर, मत्स्य पालन योजना, खाद्य प्रसंस्करण इकाई, आपदा प्रबंधन केंद्र एवं गोताखोर प्रशिक्षण केंद्र स्थापना संबंधी योजनाओं को स्वीकृति दी गई। साथ ही स्थानीय कलाकारों के लिए कला एवं संस्कृति केंद्र, टिश्यू कल्चर जरबेरा फूल खेती, सर्व मौसम पौधशाला तथा छह प्रखंडों में सामुदायिक कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र निर्माण संबंधी योजनाओं को भी मंजूरी प्रदान की गई।

कृषि क्षेत्र अंतर्गत सोलर लिफ्ट सिंचाई, मल्टी लेयर फार्मिंग, उच्च मूल्य फसल उत्पादन, सोलर कोल्ड रूम, वन उत्पाद प्रसंस्करण इकाई, बटरफ्लाई गार्डन, सोलर रोबोटिक पंप सेट एवं पशुधन संवर्धन से संबंधित योजनाओं को भी अनुमोदित किया गया।

बैठक में पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत विभिन्न प्रखंडों में कुल 46 एचवाईडीटी नलकूप अधिष्ठापन संबंधी प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। वहीं लावालौंग प्रखंड अंतर्गत 13 ग्रामीण सड़कों के अनुरक्षण एवं मरम्मति कार्यों को भी मंजूरी प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त नगर परिषद चतरा क्षेत्र के वार्ड 1 से 22 तक को प्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिह्नित करने, कुल वार्षिक संग्रह राशि का 10 प्रतिशत राष्ट्रीयकृत बैंक में निधि कोष के रूप में निवेश करने, नए परियोजना प्रबंधन इकाई गठन, स्वास्थ्य संस्थानों में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक आधारित योजनाओं के क्रियान्वयन तथा सार्वजनिक पुस्तकालयों में पुस्तक आपूर्ति संबंधी प्रस्तावों को भी अनुमोदित किया गया।

वहीं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित सुझाव रखने हेतु आमंत्रित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि बैठक में जिन योजनाओं को अनुमोदित किया गया है, उन्हें नियमानुसार जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का कार्य किया जाएगा, ताकि खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि चयनित सभी योजनाओं की सूची समाहरणालय एवं प्रखंड मुख्यालय के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित की जाएगी, जिससे आमजन अपने पंचायत हेतु चयनित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, वन्य प्राणी प्रमंडल हजारीबाग के वन प्रमंडल पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी श्री राहुल मीणा, उप विकास आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सभी कार्यकारी एजेंसियों के कार्यपालक अभियंता, खनन प्रभावित क्षेत्र के मुखिया समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren IPRD Jharkhand

Address

Deputy Commissioner Office
Chatra
825401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Office of Deputy Commissioner, Chatra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Office of Deputy Commissioner, Chatra:

Share