01/01/2026
आज हमारे प्रिय पुत्र युवराज सिंह जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर अपना बहुमूल्य समय प्रदान कर स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए चतरा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय आदरणीय सांसद श्री कालीचरण चाचा जी एवं चतरा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री जनार्दन पासवान जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
साथ ही, कान्हाचट्टी प्रखंड की समस्त सम्मानित जनता-जनार्दन का भी स्नेह, शुभेच्छा और आत्मीयता के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद।
इस अवसर पर आप सभी को अंग्रेजी नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
नववर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए — यही कामना है।