Government ITI Rawaldhi

Government ITI Rawaldhi Govt Industrial Training Institute Rawaldhi, is a prior Institute for providing skill Training to st

आईटीआई रावलधी में आगामी दिनांक 12 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमे लग...
08/01/2026

आईटीआई रावलधी में आगामी दिनांक 12 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमे लगभग 50 से ज्यादा कंपनियों के प्रतिनिधि भाग ले रहे है इस मेले में 12th, ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा, डिग्री पास छात्र भाग ले सकते है। रोजगार मेले में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपने सभी मूल दस्तावेज, उनकी फोटो प्रति, 5 फ़ोटो, रिज्यूम आधार कार्ड इत्यादि दस्तावेज लेकर रोजगार मेले में भाग ले सकते है।

चरखी दादरी युवा महोत्सवः पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 नवंबर, आईटीआई रावलधी में भी हो रहा है ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन जिले के युवा...
04/11/2025

चरखी दादरी युवा महोत्सवः पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 नवंबर, आईटीआई रावलधी में भी हो रहा है ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन
जिले के युवाओ में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उत्साह भरने वाला बहुप्रतीक्षित जिला युवा महोत्सव 2025 अब अंतिम चरण में है। 6 और 7 नवंबर, 2025 को आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन चरखी दादरी तथा युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित यह महोत्सव युवाओं को अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मकता का प्रदर्शन करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।
जिन इच्छुक युवा प्रतिभागियों (आयु सीमा 15 से 29 वर्ष) ने पंजीकरण नहीं करवाया है, वे सीधे राजकीय औद्योगिक संस्थान प्रशिक्षण (आईटीआई), रावलधी में आकर प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यह सुविधा सुनिश्चित करती है कि कोई भी युवा तकनीकी या ऑनलाइन पंजीकरण की कमी के कारण इस शानदार अवसर से वंचित न रहे। यह महोत्सव चरखी दादरी जिले के जनता कॉलेज के सभागार में आयोजित किया जाएगा। चरखी दादरी जिले के युवाओं के लिए अपनी कला और कौशल को प्रदर्शित करने, नकद पुरस्कार जीतने और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए यह मंच हासिल करने का एक सुनहरा अवसर है। युवा प्रतिभागियों से अपील की गई है कि वे 5 नवंबर तक अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।
चरखी दादरी के जिला स्तरीय युवा महोत्सव के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री अजय खोखर ने बताया कि इस युवा महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला आधारित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, एकल गायन, भाषण, कहानी लेखन, विज्ञान प्रदर्शनी जैसी प्रतियोगिताएं होगी। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। समूह प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान 31000, द्वितीय स्थान 21000 और तृतीय स्थान 11000 का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं एकल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को 3100, 2100 और 1100 रुपए की राशि दी जाएगी। जिलास्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में चरखी दादरी जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाएगा।

6 व 7 नवंबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सवयुवाओं की कलात्मक प्रतिभा को मूर्त रूप देने के लिए 6 व 7 नवंबर को जिला स्तरीय युव...
29/10/2025

6 व 7 नवंबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव

युवाओं की कलात्मक प्रतिभा को मूर्त रूप देने के लिए 6 व 7 नवंबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जनता कॉलेज के सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य तथा गरिमापूर्ण रूप से मनाने तथा आयोजन में जिला के अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त डॉ मुनीश नागपाल ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

युवा महोत्सव के नोडल अधिकारी श्री अजय खोखर ने बताया कि महोत्सव में प्रतिभागी बनने के लिए 15 से 29 वर्ष तक आयु वर्ग के युवक-युवतियां जिला की किसी भी राजकीय आईटीआई में 5 नवंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रतिभागी को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ आधार कार्ड, फैमिली आईडी, फोटो व बैंक खाता की प्रति लाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव को लेकर जारी की गई सभी हिदायतों का शत प्रतिशत पालन किया जाए। आईटीआई रावलधी के प्रधानाचार्य/ नोडल अधिकारी श्री जीतपाल जी ने बताया कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, कहानी लेखन (हिंदी, अंग्रेजी व क्षेत्रीय भाषा), कविता लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, विज्ञान मेला तथा लोक वाद्य यंत्र (एकल व समूह) आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 3100 रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा, वहीं द्वितीय को 2100 रुपये व तृतीय को 1100 रुपये तथा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को युवा महोत्सव में 5 नवंबर तक पंजीकरण करवाने का आह्वान भी किया।

आईटीआई में दाखिले के लिए तिथि 30/08/2025 कर दी गयी है जो भी आवेदक दाखिला लेना चाहता है वो उस आईटीआई में 30/08/2025 तक अप...
21/08/2025

आईटीआई में दाखिले के लिए तिथि 30/08/2025 कर दी गयी है जो भी आवेदक दाखिला लेना चाहता है वो उस आईटीआई में 30/08/2025 तक अपने ओरिजनल दस्तावेज और उनकी फोटोप्रति साथ ला कर उस दिन ऑन स्पॉट दाखिला प्रिक्रिया में भाग लेकर दाखिला ले सकता है। जिसने अभी तक फॉर्म नही भरा है वो भी नया दाखिला फॉर्म भर कर दाखिला ले सकता है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अपनी नजदीकी आईटीआई में सम्पर्क कर सकते है।

आईटीआई में ओपन दाखिले के लिए विभाग द्वारा कार्यक्रम तय कर दिया है। इसके अनुसार 11 अगस्त को खाली सीटो का ब्यौरा ऑनलाइन कर...
05/08/2025

आईटीआई में ओपन दाखिले के लिए विभाग द्वारा कार्यक्रम तय कर दिया है। इसके अनुसार 11 अगस्त को खाली सीटो का ब्यौरा ऑनलाइन कर दिया जाएगा। उसके बाद 11 अगस्त से 22 अगस्त तक नया फॉर्म भरे जाएंगे। जो भी इच्छुक फॉर्म भरने के बिना रह गया वो भी फॉर्म भर कर दाखिला ले सकता है। इस अनुसार जिस भी आईटीआई में एडमिशन लेना है वहां पर सभी ओरिजनल दस्तावेज व मेरिट कार्ड और फॉर्म सहित उस आईटीआई में दिए गए निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पहुंच कर दाखिला ले। किसी भी समस्या या सूचना के लिए नजदीकी आईटीआई में सम्पर्क कर सकते है।

आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि 27.6.2025 तक बढ़ा दी गयी है इसलिए जो भी आईटीआई में दाखिला लेना चाहता है वो 27.6.2025  तक ...
20/06/2025

आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि 27.6.2025 तक बढ़ा दी गयी है इसलिए जो भी आईटीआई में दाखिला लेना चाहता है वो 27.6.2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकता है उसके बाद फॉर्म भरने का कोई अवसर नही दिया जाएगा।

आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन दिनांक 6 जून से लिए जाएंगे। दाखिले के इच्छुक आवेदक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है या दाखिले के ल...
24/05/2025

आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन दिनांक 6 जून से लिए जाएंगे। दाखिले के इच्छुक आवेदक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है या दाखिले के लिए नजदीकी आईटीआई में सम्पर्क कर सकते है। दाखिले के लिए सभी जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षणिक योग्यता, हरियाणा डोमिसाइल, जाति प्रमाण पत्र , कैरेक्टर सर्टिफिकेट व फैमिली id, मोबाइल नम्बर, ईमेल id, फ़ोटो आवश्यक है।

सभी को सूचित किया जाता है कि दिनांक 27 नवंबर को आईटीआई रावलधी में जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न कंपनिय...
26/11/2024

सभी को सूचित किया जाता है कि दिनांक 27 नवंबर को आईटीआई रावलधी में जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा कैंपस प्लेसमेंट किया जा रहा है इसलिए सभी इच्छुक पास शुदा छात्र नीचे दिए गए पत्र अनुसार अपने अपने मूल दस्तावेज और इनकी फोटोप्रति लेकर 27 नवंबर को आईटीआई रावलधी में सुबह 10 बजे पहुँचे।

आईटीआई रावलधी में दिनांक 12/11/2024 को जॉब मेले का आयोजन किया जा रहा है उसमें सभी मेकैनिकल ट्रेड से सम्बंधित पास आउट छात...
09/11/2024

आईटीआई रावलधी में दिनांक 12/11/2024 को जॉब मेले का आयोजन किया जा रहा है उसमें सभी मेकैनिकल ट्रेड से सम्बंधित पास आउट छात्र भाग ले सकते है इसलिये सभी पास आउट छात्र अपने मूल दस्तावेज व उनकी फोटोप्रति लेकर 12 नवंबर को आईटीआई रावलधी सुबह 9.30 बजे पहुँचे।

आईटीआई रावलधी में 21 तारीख को जॉब मेले का अयोजन किया जा रहा है इसलिए सभी इछुक passout छात्र 21 तारीख़  को अपने सभी दस्ताव...
18/10/2024

आईटीआई रावलधी में 21 तारीख को जॉब मेले का अयोजन किया जा रहा है इसलिए सभी इछुक passout छात्र 21 तारीख़ को अपने सभी दस्तावेज मूल और उनकी प्रति लेकर आईटीआई रावलधी सुबह 10 बजे तक पहुंच जाए।

कल आईटीआई रावलधी में जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे Mutashi auto pvt. Ltd. कंपनी आ रही है जिसमें फिटर,टर्नर टूल ...
12/09/2024

कल आईटीआई रावलधी में जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे Mutashi auto pvt. Ltd. कंपनी आ रही है जिसमें फिटर,टर्नर टूल डाई के पास आउट छात्र भाग ले सकते है। इसलिए उपरोक्त ट्रेड के सभी छात्र अपने अपने दस्तावेजो की ओरिजनल और फ़ोटो कॉपी और 2 फ़ोटो लेकर आईटीआई रावलधी सुबह 9 बजे पहुंचे। ज्यादा से ज्यादा इस जॉब फेयर के बारे में शेयर करे ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र इसका लाभ उठा सके।

Address

VPO Rawaldhi
Charkhi Dadri
127306

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government ITI Rawaldhi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share