15/10/2023
श्री सोमनाथ जनकल्याण समिति डुडीवाला किशनपुरा ने चलाया सफाई अभियान
' श्रम दान ही उत्तम दान ' कार्यक्रम के तहत आज श्री सोमनाथ जन कल्याण समिति सदस्यों ने सैनी समाज की शमशान भूमि में सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश दिया।
समिति सदस्य श्री हुकमचंद सैनी ने बताया कि समिति ने ' श्रमदान ही उत्तम दान' कार्यक्रम चला रखा है जिसके तहत प्रत्येक रविवार को गांव के सार्वजनिक स्थानों की सफाई की जाती है। जिसके तहत इस रविवार को सैनी समाज की शमशान भूमि के सफाई की गई । सफाई अभियान में गांव के युवा बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं । स्वच्छता ही सेवा के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए गांव के युवा अपने गांव को स्वच्छ बनाने में लगे हुए हैं।पूर्व सरपंच श्री हंसराम सैनी ने समिति व पंचायत द्वारा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाने पर उनकी सराहना की।और भविष्य में इस तरह से ही स्वच्छता अभियान चलाकर गांव को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्री सोमनाथ जन कल्याण समिति प्रधान राजकमल समिति सदस्य दिनेश,सुनील, सुरेंद्र, हितेंद्र,मास्टर हरिओम, राजेश, भूपेंद्र, हितेंद्र प्रेम,पीयूष,मोहित, मयंक,हैप्पी, संजय आदि सदस्यों ने भाग लिया।