District Administration Saran

District Administration Saran Saran District is one of the thirty-eight districts of Bihar state, India. The district is a part of Saran Division, is also known as Chapra.
(1)

The district is a part of Saran Division, is also known as Chapra district after the headquarters of the district - Chapra. Saran district occupies an area of 2,641 square kilometers (1,020 sq mi),there are a few villages in saran which are known for its historical and social significance. one of those villages is Rampur Kallan which is situated at the distance of around 10 km north of Chapra town

. This village played a commendable role in freedom movement . Sardar Mangal singh was widely known for his contribution to the freedom movement. Saran District comprises 3 Sub-divisions:
1.Chapra,
2.Marhaura,
3.Sonepur

Blocks: Chapra, Manjhi, Dighwara, Rivilganj, Parsa, Baniapur, Amnaur, Taraiya, Sonpur, Garkha, Ekma, Dariyapur, Jalalpur, Marhaura, Mashrakh, Maker, Nagra, Panapur, Eisuapur, Lahladpur.

06/09/2026

सारण जिले के दरियापुर प्रखंड में बाढ़ प्रभावित कटाव स्थल का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद पदाधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
कटाव को नियंत्रित करने एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को पूरी तत्परता से कार्य करने को कहा गया।
उन्होंने स्थानीय आम नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे पैनिक न हों और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
बाढ़ की स्थिति पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से जारी है।
आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
जिला प्रशासन की टीमें जरूरत के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय हैं।
जिला प्रशासन सारण हर परिस्थिति में आम नागरिकों के साथ खड़ा है।

06/09/2026
माननीय उप मुख्यमंत्री सह सारण जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, ...
06/09/2026

माननीय उप मुख्यमंत्री सह सारण जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत एवं बचाव कार्यों की ली जानकारी
छपरा 6 सितंबर 2026
माननीय उप मुख्यमंत्री सह सारण जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने आज सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्तर पर संचालित राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने प्रभारी मंत्री को जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति तथा जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आश्रय स्थलों, सामुदायिक किचन, मेडिकल टीमों, पशु कैंप, नावों एवं अन्य राहत सुविधाओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रभावित लोगों तक आवश्यक सेवाएं निरंतर पहुंचाई जा रही हैं।

जिला पदाधिकारी ने प्रभारी मंत्री को यह भी अवगत कराया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षात्मक एवं मरम्मती कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। जहां-जहां तटबंध अथवा बांध क्षतिग्रस्त/टूटे हैं, वहां संबंधित विभागों द्वारा युद्धस्तर पर मरम्मती एवं सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमें मौके पर लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार कार्रवाई कर रही हैं, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

प्रभारी मंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को लगातार सक्रिय रखने पर जोर दिया।
जिला प्रशासन द्वारा आमलोगों से अपील की गई है कि वे सजग एवं सतर्क रहें, अनावश्यक आवागमन से बचें तथा अपने परिवार एवं परिजनों के साथ सुरक्षित स्थान पर रहें। बाढ़ की स्थिति में किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देते हुए जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करें तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन द्वारा बनाए गए आश्रय स्थलों में जाएं।

06/09/2026

बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण

रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड संख्या 19 में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।
प्रभावित लोगों को पॉलीथीन शीट एवं सूखा राशन उपलब्ध कराया गया।
जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद परिवारों तक लगातार राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।
राहत एवं सहायता कार्यों के माध्यम से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।
बाढ़ की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में जिला प्रशासन सारण प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है।

06/09/2026

बाढ़ राहत शिविर एवं सामुदायिक किचन से मिल रही राहत

सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य लगातार जारी है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनपुर में बाढ़ राहत शिविर का संचालन किया जा रहा है।
शिविर में रह रहे प्रभावित लोगों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।
बाढ़ सामुदायिक किचन के माध्यम से लोगों को नियमित रूप से गर्म एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुश्किल की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।
राहत शिविर में लोगों की आवश्यक जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है।
सामुदायिक किचन में तैयार भोजन सभी प्रभावित लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
शिविर में रह रहे लोगों के चेहरे पर राहत और संतोष की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।
जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से खड़ा है।
राहत, सेवा और सहयोग के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों तक हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है।

06/09/2026

सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त बांधों की मरम्मती का कार्य तेजी से जारी है।
जिला प्रशासन, सारण द्वारा पूरी तत्परता के साथ बांधों को पुनः सुदृढ़ करने का कार्य कराया जा रहा है।
कटाव एवं क्षतिग्रस्त स्थानों पर आवश्यकतानुसार मिट्टी एवं अन्य सामग्री डालकर मरम्मती की जा रही है।
बांधों को मजबूत बनाने के लिए मौके पर युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।
कार्य की लगातार निगरानी एवं समीक्षा जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ बाढ़ से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
क्षतिग्रस्त बांधों की मरम्मती से प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है।
जिला प्रशासन की टीमें लगातार मौके पर मौजूद रहकर कार्य की प्रगति पर नजर रख रही हैं।
बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा जिला प्रशासन, सारण की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीमों द्वारा लगातार स्वास्थ्य सेवाएंसारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्र...
06/09/2026

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीमों द्वारा लगातार स्वास्थ्य सेवाएं

सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें लगातार सक्रिय हैं।
मोबाइल मेडिकल टीमों के माध्यम से प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा रहा है।
जरूरत के अनुसार मेडिकल टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजकर लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
बाढ़ की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर जारी हैं।
प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीमों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की कुछ तस्वीरें।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पहुंच रही राहत सामग्रीसारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा रा...
06/09/2026

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पहुंच रही राहत सामग्री

सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य लगातार जारी है।
प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
राहत सामग्री जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई जा रही है।
दिलिया रहीमपुर एवं भादपा मोहब्बत परसा पंचायत में भी सूखा राशन वितरित किया जा रहा है।
बाढ़ प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं का लगातार आकलन किया जा रहा है।
जरूरत के अनुसार पॉलिथीन शीट्स भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
पॉलिथीन शीट्स से प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय में मदद मिल रही है।
जिला प्रशासन की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सक्रिय हैं।
राहत एवं सहायता कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए भी समुचित व्यवस्था सारण जिले में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ पशुओं की...
06/09/2026

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए भी समुचित व्यवस्था

सारण जिले में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

कैंप डीआरएम, सोनपुर एवं कैंप चिरांद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लाए गए पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था की गई है।

पशुओं के लिए पर्याप्त पशुचारा, आवश्यक दवाएं एवं नियमित चिकित्सा और स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है।

बाढ़ की विषम परिस्थितियों में इंसानों के साथ-साथ पशुधन की सुरक्षा भी जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

Address

SARAN COLLECTORATE
Chapra
841301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration Saran posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Administration Saran:

Shortcuts

Share