अजय सिंगला -जौली

अजय  सिंगला -जौली समर्पण ही सेवा

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 1 अक्टूबर 2025 को सामान्य अस्पताल, सेक्टर 22 में एक महत्वपूर्ण आयोजन हुआ। डॉक्टर ऋतु बस्स...
01/10/2025

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 1 अक्टूबर 2025 को सामान्य अस्पताल, सेक्टर 22 में एक महत्वपूर्ण आयोजन हुआ। डॉक्टर ऋतु बस्सी (सीनियर मेडिकल ऑफिसर) के निमंत्रण पर आयोजित इस जांच शिविर में शामिल होने का अवसर मिला। भारत विकास परिषद नॉर्थ 5 से श्रीमती प्रेम शाह , श्रीमती राखी शर्मा , श्रीमती कमलेश अरोड़ा ,श्रीमती सरला भी उपस्थित रहे।

*शिविर में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:*

एस डी एम सेंट्रल

डॉक्टर सुमन ( निदेशक स्वस्थ सेवाएं)

- सुश्री जाह्नवी जिंदल (अंतर्राष्ट्रीय स्केटर और गिनीज बुक में नाम दर्ज)
- श्री बी पी अरोड़ा (अध्यक्ष, हिंदू पर्व महासभा)
- श्री विनय (सचिव, श्री राधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर 40)

*शिविर में भेंट:*

डॉक्टर ऋतु बस्सी (सीनियर मेडिकल ऑफिसर), और अस्पताल के पूरे स्टाफ से मिलने का अवसर मिला। यह आयोजन सेवा पखवाड़ा के उद्देश्यों को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण कदम था।

*सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य:*

सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। इस आयोजन के माध्यम से हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।

*अग्रसेन जयंती के पावन अवसर माननीय प्रेम जी गोयल  उपस्थित रहे* अग्रवाल परिवार संगठन ( रजि.) द्वारा दिनांक 27.9.25 को *मह...
30/09/2025

*अग्रसेन जयंती के पावन अवसर माननीय प्रेम जी गोयल उपस्थित रहे*

अग्रवाल परिवार संगठन ( रजि.) द्वारा दिनांक 27.9.25 को *महाराजा अग्रसेन जी की जयंती* हर्षोल्लास से अध्यक्ष श्री विजय बंसल की अध्यक्षता में राजस्थान भवन सेक्टर 33 में मनाई गई।

कार्यक्रम संयोजक *श्री अजय सिंगला* अनुसार *माननीय प्रेम जी गोयल ( वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ) मुख्य अतिथि , माननीय त्रिलोकी नाथ गोयल जी ( विभाग संघचालक ) , श्री राजिंदर जैन जी ( अध्यक्ष सेवा भारती ) , श्री गिरधारी लाल जिंदल जी ( पालक वनवासी कल्याण* *आश्रम पंजाब प्रदेश ) , ने विशिष्ट* *अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दी ।"*

माननीय प्रेम जी गोयल ने महाराजा अग्रसेन जी के जीवन के विषय में बताया और अपने विचार रखे कि अग्र समाज को एक जुट हो कर महाराजा अग्रसेन जयंती को भव्य रूप से मनाना चाहिए।

श्रीमती कंचन जी द्वारा (नृत्यशाला संचालिका ) तैयार की गई बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिस की सभी से भरपूर सराहना की।

सुश्री जाह्नवी जिंदल (जिसने हाल ही में रोलर स्केटिंग में 5 गिनीज बुक रिकॉर्ड प्राप्त कर विश्व में भारत के साथ चंडीगढ़ का नाम रोशन किया )को माननीय प्रेम जी गोयल ने अपना आशीर्वाद दिया।

विशिष्ट अतिथि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदार बच्चों को नकद पारितोषिक दिया।

श्री निर्मल सिंगला ( व्हाइट रै इंस्टीट्यूट ) और श्री सचिन गोयल ( कृष्ण इंस्टीट्यूट) ने अग्र समाज से मेधावी जरूरत मंद छात्रों को निःशुल्क शिक्षा देने की बात कही।

श्री कमल गुप्ता जी द्वारा मंच संचालन बहुत ही सुंदर तरीके से किया गया।

कार्यक्रम में संयोजक श्री अजय सिंगला ( जॉली ) , श्री अजय सिंगला ( हैप्पी ) ,श्री प्रदीप दीवान , श्री ओ पी गुप्ता , श्री सुभाष गुप्ता और संगठन के वरिष्ठ सदस्यों में श्री एस आर बंसल , , श्री एम पी कंसल , श्री सुभाष सिंगला श्रीमती कमलेश अग्रवाल और भी कई गणमान्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
अंत में कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद किया

अग्रवाल परिवार संगठन द्वारा दिनांक 27.9.25 को हर्षोल्लास से   मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती की मीडिया कवरेजhttps://demok...
30/09/2025

अग्रवाल परिवार संगठन द्वारा दिनांक 27.9.25 को हर्षोल्लास से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती की मीडिया कवरेज

https://demokraticfront.com/2025/09/28/honorable-prem-ji-goyal-was-present-on-the-auspicious-occasion-of-agrasen-jayanti/

https://www.facebook.com/share/p/15NvVfeTy8b/

https://www.face2news.com/hindi/news/102908-agrasen-maharaj-presented-the-innovative-idea-of-%E2%80%8B%E2%80%8Bone-brick-and-one-rupee-prem-ji-goyal.aspx

https://www.24ghantenews.com/https-www-24ghantenews-com-maharaja-agrasen-jayanti-chandigarh-2025/

4.8.25 दिन सोमवार को श्रावण मास के पावन अवसर से श्री सनातन समाज चेरिटेबल ट्रस्ट और श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ द्वारा लगा...
05/08/2025

4.8.25 दिन सोमवार को श्रावण मास के पावन अवसर से श्री सनातन समाज चेरिटेबल ट्रस्ट और श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ द्वारा लगाए भव्य खीर पुड़े ( देसी घी ) के भंडारे की कुछ मीडिया कवरेज ।

*श्रावण मास के अंतिम सोमवार को माल पूड़े (देसी घी )और खीर का लंगर।*   श्रावण मास के अंतिम सोमवार श्री सनातन समाज चेरिटेब...
05/08/2025

*श्रावण मास के अंतिम सोमवार को माल पूड़े (देसी घी )और खीर का लंगर।*
श्रावण मास के अंतिम सोमवार श्री सनातन समाज चेरिटेबल ट्रस्ट चण्डीगढ़ और श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ साथ मिलकर भव्य लंगर ( खीर पुड़े (देसी घी के ) की व्यवस्था की। श्री सनातन समाज चेरिटेबल ट्रस्ट चण्डीगढ़ के संस्थापक अजय सिंगला ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों कि श्रृंखला के अंतर्गत यह विशाल भंडार लगाया गया। हिंदू पर्व महासभा चण्डीगढ़ के अध्यक्ष भजन प्रकाश अरोड़ा ने बताया कि श्रावण मास के पावन दिनों में भगवान शिव के रुद्राभिषेकों का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन, चण्डीगढ़ की पूर्व महापौर आशा जायसवाल, पूर्व महापौर रवि कांत शर्मा, भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश जैन, पूर्व पार्षद सुनीता धवन , , चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन चिरंजीव सिंह व अध्यक्ष संजीव चड्ढा,बिजवाड़ा मार्केट के अध्यक्ष दीपक मित्तल ,श्रीमती रेखा सूद ( जिला अध्यक्ष डॉ भीम राव अंबेडकर जिला ) , योगेश कुमावत ( मंडल अध्यक्ष न 25) विशेष रूप से उपस्थित हुए। अजय सिंगला ने बताया कि श्री सनातन समाज चेरिटेबल ट्रस्ट चण्डीगढ़ के संस्थापक सदस्य विकास गोयल, रुचि कपूर, रतन लाल, कस्तूरी लाल, पंकज संदूजा, और ट्रस्ट के लगभग 25-30 सदस्यों तथा श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के पदाधिकारियों ने भंडारा वितरण में महत्वपूर्ण सहभागिता एवं भूमिका निभाई।
अजय सिंगला

श्री सनातन समाज चेरिटेबल ट्रस्ट और हिन्दू पर्व महासभा द्वारा अपोलो क्लीनिक -CHD Hospital ( सेक्टर 8) के सहयोग से  श्री म...
25/05/2025

श्री सनातन समाज चेरिटेबल ट्रस्ट और हिन्दू पर्व महासभा द्वारा अपोलो क्लीनिक -CHD Hospital ( सेक्टर 8) के सहयोग से श्री महाकाली मंदिर सेक्टर 30 में मुफ्त स्वस्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉ आकाश ( हड्डी रोग) , डॉ पायल (दांत ), डॉ मनीष (आंख ) , डॉ डिंपल (सामान्य और स्त्री रोग) , डॉ हनीश (फिजियोथैरेपी ) और बी पी , शुगर आदि की मुफ्त में जांच की गई जिसमें लगभग 85 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।

ट्रस्ट से श्री अजय सिंगला ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समय समय पर समाज के लिए ऐसे कार्य करते रहते है और करते रहेंगे।

इस सेवा कार्य में समाज से प्रतिष्ठित व गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें मुख्य रूप से श्रीमती आशा जसवाल ( पूर्व महापौर ) , श्री अनूप गुप्ता (पूर्व महापौर ) , श्रीमती सुनीता धवन ( पूर्व पार्षद ) , श्री बी पी अरोड़ा ( अध्यक्ष हिन्दू पर्व महासभा ) , श्री यश पाल तिवारी (अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा ) , श्री अमित पींगे (महासचिव महाराष्ट्र सभा ) श्री महावीर जैन ( प्रबंधक संपादक अर्थप्रकाश ) श्री रवि रावत ( मंडल अध्यक्ष 18 मंडल ), श्री प्रेम सागर (लेबर इंस्पेक्टर )

संस्था के सदस्यों में श्री विकास गोयल , सुश्री रुचि कपूर , श्री दीपक मित्तल , श्री पंकज संदुजा ( बिल्लू ) , श्री बीरबल गुप्ता ,श्रीमती राधिका , श्रीमती रेखा रावत , श्रीमती रूबी गुप्ता, श्री ललित गुप्ता , श्री रत्न लाल श्रीमती सरिता डागर , श्रीमती मधु ने अपना सहयोग दिया

ट्रस्ट सदस्य द्वारा श्री महाकाली मंदिर सभा से अध्यक्ष श्री जतिंदर जौहर और समस्त मंदिर कार्यकारणी का इस कार्य में सहयोग के लिए धन्यवाद किया
श्री सनातन समाज चेरिटेबल ट्रस्ट
अजय सिंगला

Some Media Coverage
15/04/2025

Some Media Coverage

नवरात्रि की अष्टमी पर श्री सनातन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फलाहार भंडारे का आयोजन ।श्री सनातन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट द्व...
15/04/2025

नवरात्रि की अष्टमी पर श्री सनातन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फलाहार भंडारे का आयोजन ।

श्री सनातन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर दिनांक 5 अप्रैल 2025 को शिमला स्टोर (सेक्टर 22-सी) के सामने स्थित पार्किंग स्थल पर फलाहार भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए दूध, केला और व्रत लड्डू आदि फलाहार सामग्री भंडारे की व्यवस्था की गई।

इस धार्मिक सेवा कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सेवा कार्य में भाग लिया। प्रमुख अतिथियों में श्री जतिंदर पाल मल्होत्रा (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा), श्री अनूप गुप्ता (पूर्व महापौर व जिला अध्यक्ष), श्री रविकांत शर्मा (पूर्व महापौर), श्री बी. पी. अरोड़ा (अध्यक्ष, हिन्दू पर्व महासभा) श्री संजीव चड्ढा (अध्यक्ष, चंडीगढ़ व्यापार मंडल) एवं श्री मोहित सूद (अध्यक्ष, ग्रेन मार्केट एसोसिएशन) शामिल रहे।

संस्था के संस्थापक सदस्यों — अजय सिंगला (जॉली), रुचि कपूर, विकास गोयल, अजय सिंगला (हैप्पी), ललित गुप्ता, रत्न लाल, कस्तूरी लाल, दीपक मित्तल , अजय गुप्ता, पंकज, राजेश कुमार, और अतुल गुप्ता , दीपक मित्तल ,( शिमला स्टोर )— ने आपसी सहयोग एवं समर्पण से ट्रस्ट के प्रथम प्रकल्प को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि यह सेवा कार्य आगे भी नियमित रूप से जनकल्याण हेतु जारी रहेगा।

सम्पर्क हेतु:
श्री सनातन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट
अजय सिंगला (जॉली )

Address

Sector 22
Chandigarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अजय सिंगला -जौली posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category