17/09/2026
नमस्कार दोस्तों। आज भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की सभी साथियों को शुभकामना और बधाई। भगवान विश्वकर्मा जी केवल सृजन और निर्माण के देवता ही नहीं, बल्कि श्रम कौशल और कर्म के महान परंपरा के प्रतीक हैं। आज उनके पावन पूजन दिवस पर देश के प्रत्येक श्रमजीवी, कारीगर, शिल्पकार और कर्मयोगी को नमन। इसी पावन अवसर पर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। उनका सार्वजनिक जीवन, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ी 25 वर्षों की कर्मयोगी यात्रा है। जिस प्रकार भगवान विश्वकर्मा जी सृजन के प्रतीक हैं, उसी प्रकार प्रधानमंत्री जी अपने सार्वजनिक जीवन में नए भारत के निर्माण को अपना उद्देश्य बनाया और ध्येय बनाया है। आइए, आज के इस पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि श्रम का सम्मान करेंगे, सेवा को अपना धर्म बनाएंगे औ�