30/09/2026
टनकपुर | 30 सितंबर 2026
जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों तथा अपर जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के मार्गदर्शन में #जिला_आपदा_प्रबंधन_प्राधिकरण (DDMA), चंपावत द्वारा तहसील श्री पूर्णागिरि, टनकपुर अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर में FAMEX के तहत विद्यालयी आपदा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को की भूमिका, कार्यप्रणाली एवं आपदा के समय तैयारियों के संबंध में जानकारी दी गई। विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव के उपायों के साथ BLS एवं CPR जैसी जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। आपातकालीन स्थिति में अत्यधिक रक्तस्राव को रोकने, स्थानीय संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करने तथा घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के तरीकों का भी प्रदर्शन किया गया।
इसके साथ ही बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में घरेलू वस्तुओं से बचाव उपकरण तैयार करने, लू एवं शीतलहर से बचाव, आग से सुरक्षा एवं अग्निशामक यंत्र के सही उपयोग, भूकंप के दौरान क्या करें और क्या न करें तथा साइबर सुरक्षा के संबंध में भी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में NDRF के INSP/GD एवं 8 TtL, विद्यालय की प्रधानाचार्या, आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर सहित 300 विद्यार्थी एवं 22 कार्मिकों समेत कुल 322 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
उद्देश्य: विद्यार्थियों एवं विद्यालयी कार्मिकों को आपदा के समय त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए जागरूक एवं सक्षम बनाना।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चंपावत
आपदा से बचाव—सजगता, तैयारी और सामूहिक जिम्मेदारी।
#आपदा_प्रबंधन #आपदा_जागरूकता