08/04/2022
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
कन्याभोज कार्यक्रम
नवरात्रि के पावन पर्व के स्पतम दिवस मारवाड़ी युवा मंच एवं स्पंदन चाम्पा द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई शाश्किय उ.मा.कन्या शाला, चाम्पा में कन्याभोज का आयोजन किया गया।
शाला की कुल 104 कन्याओं एवं लगभग 15 कर्मचारियों एवं शाला प्रबंधकों ने आज के कार्यक्रम में भोजन कर सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किया।
भोजन पश्चात सभी कन्याओं को पेंसिल,रबर,कटर,स्केल का एक सेट, कॉपी,चॉकलेट, बिस्कीट, चिप्स एवं जूस का एक-एक पैकेट वितरित किया गया।
अंत में सभी कन्याओं एवं शाला कर्मचारियों/प्रबंधको ने सदस्यों को आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के प्रति प्रसन्नता जताया।
उक्त कार्यक्रम में प्रान्तीय महामंत्री राज अग्रवाल, उपाध्यक्ष शलभ अग्रवाल, संयोजिका श्रीमती रश्मि अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष श्रीमती कंचन वैष्णव, सचिव श्रीमती श्वेता अविनाश मोदी, कोषाध्यक्ष श्रीमती साक्षि अग्रवाल,सदस्यगण श्रीमती हेमलता अग्रवाल, श्रीमती सीमा मोदी, श्रीमती माया शर्मा, श्रीमती निशा केडिया, श्रीमती ललिता जयपुरिया, श्रीमती मंजू जयपुरिया, श्रीमती मीना जयपुरिया, श्रीमती रेखा सोमानी,श्रीमती बिंदु सोमानी, श्रीमती मौसम मित्तल एवं श्रीमती कला अग्रवाल उपस्तीथ रहे।