07/02/2026
मणिमहेश कैलाश, जिसे चंबा कैलाश के नाम से भी जाना जाता है, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर उपखंड में स्थित एक पवित्र हिमालयी पर्वत है।यह पर्वत लगभग (13400 फीट) की ऊंचाई पर स्थित हैऔर इसके नीचे ही मणिमहेश झील स्थित है, जो तीर्थयात्रियों के लिए अत्यंत पूजनीय स्थल है। सनातन धर्म में इसे पंच कैलाश पर्वतों में से एक माना गया है!इस स्थान का धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व हिमाचल और उत्तर भारत के लोगों के बीच बहुत गहरा है, और हर वर्ष हजारों श्रद्धालु यहां की कठिन यात्रा कर भगवान शिव के दर्शन हेतु मणिमहेश झील तक पहुंचते हैं।