TELKA

TELKA Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from TELKA, Public & Government Service, TELKA, Chamba.

तेलका केवल एक जगह,बाजार या नाम मात्र नहीं है यह पूरे क्षेत्र का दिल❤ है ख़ूबसूरत 🏔पहाड़ों से घिरा हुआ उनके बीच में बसा एक नगर🌇 हैं जहां हम सबकी बहुत सारी यादें, बचपन की कहानियां, स्कूल की यादें, हमारे अपनों के साथ बिताए हर एक दिन का एहसास बस्ता है🔱🚩

31/05/2026

ग्राम पंचायत चुनाव में पैसों का इतना बंटवारा हैरान करने वाला है। पंचायत चुनाव में भी इस तरह लाखों रुपये का बंटवारा लोकतंत्र के लिए खतरा है। लोगों का चंद रुपये के लिए अपना भविष्य बेच देना बेहद शर्मनाक और खतरनाक है। तेलका क्षेत्र की आसपास की पंचायतो से जो सूचना मिल रही है कि यहां पंचायत चुनावों में लाखों रुपयों का बंटवारा किया गया है यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह पैसे बांटने वाले कभी भी लोगों के हित में कार्य नहीं कर सकते हैं।

29/05/2026

चुनाव से पहले शराब और पैसे बांटकर वोट खरीदने वाले लोकतंत्र के सबसे बड़े दुश्मन हैं। एक बोतल और कुछ पैसों के बदले अपना भविष्य मत बेचिए। आज जो शराब और पैसे के बदले आपका वोट खरीद लेगा वह कभी भी आपके हित में कार्य नहीं करेगा।

27/05/2026

तेलका क्षेत्र की मौड़ा पंचायत में रविंद्र कुमार की 445 वोटों से प्रचंड जीत
ग्राम पंचायत मौड़ा में प्रधान पद पर रविंद्र कुमार विजयी घोषित किया गया। उन्होंने कुल 775 वोट प्राप्त किए, दर्शन कुमार को 330 वोट मिले और दूसरे स्थान पर रहे। इस प्रचंड जीत के लिए रविंद्र कुमार व उनके समर्थकों को बहुत बहुत बधाई।

12/05/2026

3 मई को हुई NTA NEET 2026 परीक्षा रद्द, नई तारीख का जल्द होगा एलान।



चंबा जिला के ककीरा में बेहद दर्दनाक हादसा, छह लोगों की दर्दनाक मौत और चार घायल आज सोमवार 11 मई को चंबा जिला के ककीरा में...
11/05/2026

चंबा जिला के ककीरा में बेहद दर्दनाक हादसा, छह लोगों की दर्दनाक मौत और चार घायल
आज सोमवार 11 मई को चंबा जिला के ककीरा में इनोवा गाड़ी हादसे का शिकार हो गयी। हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी जिसमें मौके पर ही छह लोगों की दुःखद मृत्यु हो गयी जिनमे 5 लोग गुजरात के और 1 व्यक्ति हिमाचल के मंडी जिला का रहने वाला है। चारों घायल लोग भी गुजरात के ही हैं। एसपी चंबा विजय सकलानी भी घटना स्थल पर उपस्थित हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक लहर दौड़ गयी है। भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की हिम्मत दें।

10/05/2026

तेलका में अत्यंत दुःखद हादसा: मदर्स डे पर बेटे ने माँ को खो दिया, दिल दुःखी कर देने वाला हादसा
आज तेलका में तेलका-डण्डी मार्ग पर अत्यंत दुःखद हादसा पेश आया। हादसे में घायल महिला का दुःखद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार एक ऑल्टो कार में माँ और बेटा सत्संग में भाग लेने के बाद अपने घर भेडोई की तरफ जा रहे थे तभी अचानक मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित हो कर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया जहां महिला का निधन हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया गया है जो कि उसी समय सामने से आ रही एक निजी बस का है। उसमें गाड़ी को सड़क से नीचे खाई में गिरते हुए देखा जा सकता है।
प्रभु श्रीराम से प्राथना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ओम शांति 🙏

चंबा जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठेड के आर्ट्स संकाय की छात्रा तनुजा कुमारी ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा ...
05/05/2026

चंबा जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठेड के आर्ट्स संकाय की छात्रा तनुजा कुमारी ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा घोषित +2 के परीक्षा परिणाम में हिमाचल प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया। तनुजा ने यह साबित कर दिया कि अगर पढ़ने की इच्छा और लगन हो तो यह मायने नहीं रखता कि आप सरकारी स्कूल में पढ़ते हो या निजी। तनुजा की इस उपलब्धि के लिए उन्हें, उनके अभिभावकों व अध्यापकों को बहुत बहुत बधाई। आपका भविष्य उज्जवल हो।

"तेलका क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण"तेलका के द्रोगी गांव के अध्यापक श्रीमान कंचन सिंह राणा के सुपुत्र नितिन राणा जो कि रा...
04/05/2026

"तेलका क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण"
तेलका के द्रोगी गांव के अध्यापक श्रीमान कंचन सिंह राणा के सुपुत्र नितिन राणा जो कि राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में जमा दो कक्षा के कला संकाय में पढ़ाई कर रहे थे उन्होंने हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा घोषित +2 के परीक्षा परिणाम में 98% अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए पूरे क्षेत्र के लोगों की तरफ से नितिन राणा व उनके पूरे परिवार को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाए।

Address

TELKA
Chamba
176312

Telephone

+919736912106

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TELKA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share