02/07/2026
नमस्कार,
डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं तक पहुँचाने एवं कोर्स पूर्ण करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से निम्नलिखित सामग्री तैयार की गई है—
1. PPT Presentation – डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म एवं कोर्स की जानकारी हेतु।
2. Step-by-Step Guide – SARAL ऐप के माध्यम से कोर्स प्रारंभ एवं पूर्ण करने की विस्तृत प्रक्रिया।
3. Tutorial Video – कार्यकर्ताओं को कोर्स करने की संपूर्ण प्रक्रिया समझाने के लिए।
डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के विचार, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, नमो ऐप तथा मोदी सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से परिचित कराना है।
सभी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षों, किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा भारतीय जनता पार्टी के अन्य सभी कार्यकर्ताओं से विनम्र अनुरोध है कि जिन साथियों ने अभी तक DLP कोर्स पूर्ण नहीं किया है, वे कृपया इसे 6 जुलाई से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण करें तथा प्रमाण-पत्र (Certificate) डाउनलोड कर अपने-अपने व्हाट्सऐप समूह में साझा करना सुनिश्चित करें।
धन्यवाद।
किसान मोर्चा, जिला चंबा