भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला चंबा

  • Home
  • India
  • Chamba
  • भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला चंबा

भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला चंबा भाषा एवं संस्कृति का संरक्षण तथा सम्व?

भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश, जिला चम्बा द्वारा 1 सितम्बर, 2024 को हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया था।  हिन्द...
14/09/2024

भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश, जिला चम्बा द्वारा 1 सितम्बर, 2024 को हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया था। हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबन्ध लेखन, प्रश्नोतरी तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इन तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु शिमला भिजवाया गया था। यह प्रतियोगिताएं दिनांक 12 से 14 सितंबर तक गेयटी थिएटर शिमला में भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा राजभाषा पखवाड़े के तहत आयोजित की गई थी। इसमें चंबा जिले की दो छात्राओं मोनिका कुमारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्रेही ने निबंध लेखन व रा० कन्या विद्यालय चंबा की छात्रा हेमलता ने प्रश्नोत्तरी में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह की छात्रा अवंतिका में पूरे प्रदेश में प्रश्नोत्तरी में द्वितीय स्थान हासिल किया। मोनिका कुमारी के निर्देशक डॉ महेंद्र सिंह व अवंतिका कुमारी की निर्देशिका प्रिया ने बताया कि इन बच्चों ने काफी कम समय में तैयारी करके जिला चंबा का नाम रोशन किया है इसलिए उनकी उपलब्धि पर हमें विशेष रूप से खुशी व गर्व है। राज्य स्तरीय महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं में स्नेहा कुमारी ने कविता वाचन में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। जिला स्तरीय विद्यालयीय प्रतियोगिताओं के आयोजन में उप- निदेशक, उच्च शिक्षा कार्यालय, चम्बा, सभी अध्यापकों, अभिभावकों तथा विद्यार्थियों का भी धन्यवाद करता हूँ।

12/09/2024

Dwat Mahadev: A peaceful retreat for the soul!

📍Chamba, Himachal Pradesh

Tag us with and share your visit to get featured!

IC: Jatin Sahotra

PMO India Press Information Bureau - PIB, Government of India Gajendra Singh Shekhawat Rao Inderjit Singh MyGovIndia Amrit Mahotsav Himachal Tourism Ministry of Tourism, Government of India Incredible India

भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला चम्बा द्वारा बहुभाषी कवि सम्मेलन तथा परिचर्चा का आयोजन रंगमहल के सम्मेलन कक्ष में किया गया ...
26/08/2024

भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला चम्बा द्वारा बहुभाषी कवि सम्मेलन तथा परिचर्चा का आयोजन रंगमहल के सम्मेलन कक्ष में किया गया । जिसका आगाज वरिष्ठ कवि श्री भूपेंद्र सिंह जसरोटिया, अजय यादव, खेम राज खन्ना, सुभाष साहिल ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना से शुरू किया । इसके उपरांत जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने सभी कवियों का स्वागत किया तथा पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा रखी । इस परिचर्चा में तीन विषयों को शामिल किया गया था परिचर्चा के विषय थे :-1 आचार्य चंद्रधर शर्मा गुलेरी के साहित्य में सामाजिक सरोकार
2 डॉ० यशवंत सिंह परमार की बहुमुखी प्रतिभा संपन्न दूरदर्शिता तथा हिमाचल निर्माता के रूप में योगदान
3 संस्कृत भाषा का राजभाषा के रूप में योगदान
इस कवि सम्मेलन कवि सम्मेलन
अनिष मिर्जा, करुण, दिनेश ठाकुर, शाम अजनबी, महाराज सिंह परदेशी, रामानंद, किरण वशिष्ठ, अमित, युद्धवीर टंडन, फिरोज के रोज़, एम० आर० भाटिया, गन्नी मुहम्मद, महाराज परदेसी, मोनिका उपासना पुष्प,जगजीत आजाद,केवल भारती,सन्नी कुमार, आशीष कुमार, भावना, प्रिया कुमारी आदि श्रोता गण उपस्थित रहे।अन्त में मंच संचालक एवं वरिष्ठ कवि जगजीत आजाद ने गायिका के अन्दाज में अपनी कविता का पाठ किया । इस कवि सम्मेलन में जिले के करीब 30 कवियों ने भाग लिया

Address

Chamba
176310

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला चंबा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share