𝐁𝐡𝐚𝐫𝐦𝐨𝐮𝐫 𝐓𝐡𝐞 𝐋𝐚𝐧𝐝 𝐨𝐟 𝐁𝐡𝐨𝐥𝐞𝐍𝐚𝐭𝐡

  • Home
  • India
  • Chamba
  • 𝐁𝐡𝐚𝐫𝐦𝐨𝐮𝐫 𝐓𝐡𝐞 𝐋𝐚𝐧𝐝 𝐨𝐟 𝐁𝐡𝐨𝐥𝐞𝐍𝐚𝐭𝐡

𝐁𝐡𝐚𝐫𝐦𝐨𝐮𝐫 𝐓𝐡𝐞 𝐋𝐚𝐧𝐝 𝐨𝐟 𝐁𝐡𝐨𝐥𝐞𝐍𝐚𝐭𝐡 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from 𝐁𝐡𝐚𝐫𝐦𝐨𝐮𝐫 𝐓𝐡𝐞 𝐋𝐚𝐧𝐝 𝐨𝐟 𝐁𝐡𝐨𝐥𝐞𝐍𝐚𝐭𝐡, Landmark & historical place, Bharmour, Chamba.

भगवान भोलेनाथ जी की गोद में बसे भरमौर (ब्रह्मपुर) मैं आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है । भरमौर के कण कण में भगवान भोलेनाथ और अन्य देवी देवताओं का वास है ।
।।। हर हर महादेव ।जय मणिमहेश ।जय भरमाणी माता ।जय कार्तिक स्वामी ।जय जलधार स्वामी ।जय माता मुराली।।।

💐 Jai mata marali 🫶
30/05/2026

💐
Jai mata marali 🫶

🕉️ अनंत काल से विराजमान दिव्य शिवलिंग – भरमौर का पावन शिव धाम 🛕हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के पवित्र नगर भरमौर में स्थित ...
30/05/2026

🕉️ अनंत काल से विराजमान दिव्य शिवलिंग – भरमौर का पावन शिव धाम 🛕

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के पवित्र नगर भरमौर में स्थित भगवान शिव मंदिर श्रद्धा, इतिहास और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम है। चौरासी मंदिर परिसर का यह प्राचीन मंदिर सदियों से भक्तों की अटूट आस्था का केंद्र बना हुआ है। माना जाता है कि मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी में हुआ था, लेकिन यहां स्थापित शिवलिंग आदि अनंत काल से विद्यमान है।

मान्यता है कि इस मंदिर में स्थित शिवलिंग स्वयं प्रकट हुआ था, जिसकी दिव्य शक्ति आज भी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा और मन की शांति प्रदान करती है। मंदिर की पवित्रता, शांत वातावरण और प्राचीन वास्तुकला हर आने वाले को भक्ति में लीन कर देती है।

सावन मास और महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां विशेष पूजा-अर्चना होती है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। देवभूमि हिमाचल की गोद में बसे इस पवित्र धाम के दर्शन मात्र से मन श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से भर उठता है।

हर हर महादेव 🙏

#भरमौर #चंबा #शिवमंदिर #चौरासीमंदिर #महादेव #भोलेनाथ #हरहरमहादेव #देवभूमि #हिमाचलप्रदेश #आस्था #धर्म #आध्यात्मिकयात्रा #शिवभक्त #महाशिवरात्रि #सावन #भारतीयसंस्कृति #रोजाना24

📍ManiMhesh Kailash, Bharmour, Chamba, Himachal Pradesh, India.ॐ नमः पार्वती पतये, हर – हर महादेव जी। 🔱🚩
30/05/2026

📍ManiMhesh Kailash, Bharmour, Chamba, Himachal Pradesh, India.
ॐ नमः पार्वती पतये, हर – हर महादेव जी। 🔱🚩

29/05/2026

नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव जी। ✋🚩
📍ManiMhesh Kailash, Bharmour, Chamba, Himachal Pradesh.

भरमौर, 19 मई 2026 :  मणिमहेश यात्रा मार्ग पर जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) भरमौर विकास शर्मा न...
22/05/2026

भरमौर, 19 मई 2026 : मणिमहेश यात्रा मार्ग पर जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) भरमौर विकास शर्मा ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार हड़सर से आगे मणिमहेश झील की ओर सभी प्रकार की सार्वजनिक आवाजाही, ट्रैकिंग और तीर्थ यात्रा पर 20 मई 2026 से 3 जून 2026 तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

📢 अत्यंत सख्त निर्देश भरमौर प्रशासनसभी स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं एवं बाहरी पर्यटकों को सख्ती से अवगत कराया जाता है ...
28/04/2026

📢 अत्यंत सख्त निर्देश

भरमौर प्रशासन

सभी स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं एवं बाहरी पर्यटकों को सख्ती से अवगत कराया जाता है कि श्री मणिमहेश यात्रा मार्ग पर वर्तमान में अत्यधिक बर्फबारी ❄️ के कारण मार्ग गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त एवं अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थिति में है। इसके अतिरिक्त मौसम की अनिश्चितता ⛈️ के चलते किसी भी समय गंभीर दुर्घटना होने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

🚫 अतः आगामी आदेशों तक श्री मणिमहेश यात्रा पूर्णतः प्रतिबंधित की जाती है। किसी भी व्यक्ति को यात्रा करने की अनुमति नहीं है।

⚠️ यदि कोई पर्यटक गाइड/व्यक्ति किसी भी श्रद्धालु अथवा समूह को यात्रा पर ले जाता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई ⚖️ तत्काल प्रभाव से अमल में लाई जाएगी।

📞 सभी स्थानीय लोगों से विशेष अपील की जाती है कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं श्री मणिमहेश जाता हुआ या किसी को ले जाता हुआ पाया जाए, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

📞 किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना हेतु तुरंत संपर्क करें:
• अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, भरमौर – 01895-225506
• उपमंडल अधिकारी (नागरिक), भरमौर – 01895-225027
• वन मंडल अधिकारी, भरमौर – 01895-225046
• थाना प्रभारी, भरमौर – 01895-225026

❗ प्रशासन के इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

23/04/2026

चलो श्री मणिमहेश कैलाश धाम, 📍बांदरघाटी मार्ग ।नमः पार्वती पतये, हर – हर महादेव जी। 🔱🕉️🚩
23/04/2026

चलो श्री मणिमहेश कैलाश धाम, 📍बांदरघाटी मार्ग ।
नमः पार्वती पतये, हर – हर महादेव जी। 🔱🕉️🚩

Address

Bharmour
Chamba
176315

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 𝐁𝐡𝐚𝐫𝐦𝐨𝐮𝐫 𝐓𝐡𝐞 𝐋𝐚𝐧𝐝 𝐨𝐟 𝐁𝐡𝐨𝐥𝐞𝐍𝐚𝐭𝐡 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to 𝐁𝐡𝐚𝐫𝐦𝐨𝐮𝐫 𝐓𝐡𝐞 𝐋𝐚𝐧𝐝 𝐨𝐟 𝐁𝐡𝐨𝐥𝐞𝐍𝐚𝐭𝐡:

Share