ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाकसू

  • Home
  • India
  • Chaksu
  • ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाकसू

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाकसू Official page of block congress committee Chaksu.

“संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहतविधानसभा क्षेत्र चाकसू के लोकप्रिय पूर्व विधायक श्री वेदप्रकाश सोलंकी जी के न...
20/04/2026

“संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत

विधानसभा क्षेत्र चाकसू के लोकप्रिय पूर्व विधायक श्री वेदप्रकाश सोलंकी जी के नेतृत्व में ब्लॉक चाकसू के अधीन मंडलों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक निम्नानुसार आयोजित की जा रही है।

दिनांक: 22 अप्रैल 2026

1. शिवदासपुरा मंडल- प्रात: 11:00 बजे
2. ⁠बड़ोदिया मंडल - 12:30 बजे
3. ⁠कोटखावदा - 01:30 बजे
4. ⁠देहलाला- 03:00 बजे
5. ⁠मंडालिया मेदा- 04:00 बजे

मुख्य अतिथि: विधानसभा चाकसू पर्यवेक्षक श्री रविन्द्र भंडोदा जी , ब्लॉक प्रभारी श्री जुगल किशोर चौधरी , श्री रामनारायण मीणा जी उपस्थित रहेंगे!

आप सभी संगठन के पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, कांग्रेस परिवार के समस्त संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं तथा संगठन को और अधिक मजबूत करें।

निवेदक- भरत लाल मीणा
अध्यक्ष
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, चाकसू

 #सूचनासविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा. बी आर अम्बेडकर जयती की पूर्व सध्या पर भव्य सांस्कृतिक एवं आतिश बाजी कार्...
11/04/2026

#सूचना

सविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा. बी आर अम्बेडकर जयती की पूर्व सध्या पर भव्य सांस्कृतिक एवं आतिश बाजी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा!
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आदरणीय श्री Ved Prakash Solanki जी रहेंगे !

दिनांक- 13/04/2026
समय- सायं 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक
स्थान- डा. अम्बेडकर सर्किल, कोटखावदा मोड चाकसू

अत: आप सभी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारने की कृपा करें !

निवेदन-
भरत लाल मीना
अध्यक्ष
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाकसू

27/03/2026

कल चाकसू विधानसभा के विभिन्न शादी समारोह के दौरान…!!!

27/03/2026
आज चाकसू के पूर्व विधायक श्री वेदप्रकाश सोलंकी जी एवं चाकसू कृषि मंडी चेयरमैन श्री हरिनारायण चौधरी जी रेनवाल मांझी में ल...
07/03/2026

आज चाकसू के पूर्व विधायक श्री वेदप्रकाश सोलंकी जी एवं चाकसू कृषि मंडी चेयरमैन श्री हरिनारायण चौधरी जी रेनवाल मांझी में लक्ष्मण निठारवाल जी व धर्मेंद्र निठारवाल जी के पारिवारिक विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवविवाहित दंपत्ति को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पवन जी खारोल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्योजीराम सिंघानिया जी, रेनवाल कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मांगूसिंह जी धाभाई, रेनवाल सहकारी समिति सदस्य नारायण लाल धान्धा, रामस्वरूप निठारवाल जी, पूर्ण मौर्य जी, राधेश्याम लील जी सहित कई गणमान्य साथ रहे।

आज जानकीनाथपुरा में जगदीश छावड़ी जी के पूजनीय पिताश्री स्वर्गीय श्री श्योजीराम जी छावड़ी की तीये की बैठक में उपस्थित होक...
07/03/2026

आज जानकीनाथपुरा में जगदीश छावड़ी जी के पूजनीय पिताश्री स्वर्गीय श्री श्योजीराम जी छावड़ी की तीये की बैठक में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें। 🙏💐

आज मोहनपुरा (रेनवाल) में श्री कजोड़ जी छापरिया के पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होकर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
07/03/2026

आज मोहनपुरा (रेनवाल) में श्री कजोड़ जी छापरिया के पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होकर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

आज के बजट में चाकसू विधानसभा को कुछ मिला हो तो बताना साथियोंचाकसू विधानसभा में पिछले 2 वर्षो (2024-25 और 2025-26)के बजट ...
11/02/2026

आज के बजट में चाकसू विधानसभा को कुछ मिला हो तो बताना साथियों

चाकसू विधानसभा में पिछले 2 वर्षो (2024-25 और 2025-26)के बजट में कम से कम घोषणा तो हुई थी चाहे वो काम हुए हो या नहीं!!!

अबकी बार (2026-27)में तो घोषणा भी नहीं हुई ।।

कल भाखर पेराडाइज, मानसरोवर में गोपाल नगर (माधोराजपुरा) निवासी श्री कालूराम घौसल्या जी एवं श्री नारायण घौसल्या जी के पारि...
08/02/2026

कल भाखर पेराडाइज, मानसरोवर में गोपाल नगर (माधोराजपुरा) निवासी श्री कालूराम घौसल्या जी एवं श्री नारायण घौसल्या जी के पारिवारिक लग्न समारोह में सपरिवार शिरकत की।

​इस मांगलिक अवसर पर परिजनों से आत्मीय भेंट हुई। नव-दम्पति को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ✨🙏

गत दिवस ग्राम चंदलाई में युवा साथी और छोटे भाई मनमोहन बैरवा के 'लग्न समारोह' में सम्मिलित होकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ...
08/02/2026

गत दिवस ग्राम चंदलाई में युवा साथी और छोटे भाई मनमोहन बैरवा के 'लग्न समारोह' में सम्मिलित होकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

वैवाहिक जीवन मंगलमय हो, यही ईश्वर से प्रार्थना है। 💐

गत दिवस ग्राम पंचायत आज़मनगर में 'आज़मनगर क्रिकेट लीग (ACL)' ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त ...
08/02/2026

गत दिवस ग्राम पंचायत आज़मनगर में 'आज़मनगर क्रिकेट लीग (ACL)' ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

​मैदान पर युवाओं का उत्साह और खेल के प्रति उनका जज्बा देख कर मन प्रसन्न हो गया। मेरी सदैव कोशिश रही है कि हमारे चाकसू के युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच और अवसर मिलें ताकि वे गाँव का नाम रोशन कर सकें।

​सभी प्रतिभागी टीमों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ। पूरी खेल भावना के साथ खेलें और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएं!

​आयोजन समिति और समस्त ग्रामवासियों का इस शानदार आयोजन और स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए बहुत-बहुत आभार

Address

Chaksu
303901

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाकसू posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share