22/01/2026
इंफाल (मणिपुर ) से राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजेता बनकर लौटे तीरंदाजों एवं प्रशिक्षकों का तांबो चौक में जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों व्यावसायिक वर्ग,अविभावकगण एवं खेल प्रेमीयों ने आदिवासी पारम्परिक दमा-दुमंग(मांदर - नागाड़े)बजाकर, पवित्र जल से हाथ-पावं धुलाकर,कड्सोम बा:(अंगवस्त्र)से सम्मानित किया साथ ही भव्य तरीके से फूल-माला, बुके एवं मिठाई खिलाकर गर्मजोशी के साथ बड़े ही धुमधाम से स्वागत किया गया।