आदिवासी 'हो' समाज महासभा-Ahsm

  • Home
  • India
  • Chaibasa
  • आदिवासी 'हो' समाज महासभा-Ahsm

आदिवासी 'हो' समाज महासभा-Ahsm Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from आदिवासी 'हो' समाज महासभा-Ahsm, Social service, Chaibasa.

आज आदिवासी 'हो' समाज महासभा कार्यालय खरसावां में CPRL कोर्स के लिए परीक्षा लीया गया, भारत रूरल लाइवलीहुड फाऊंडेशन (BRLF)...
05/12/2022

आज आदिवासी 'हो' समाज महासभा कार्यालय खरसावां में CPRL कोर्स के लिए परीक्षा लीया गया, भारत रूरल लाइवलीहुड फाऊंडेशन (BRLF) द्वारा सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन रूरल लाइवलीहुड (CPRL) कार्यक्रम मध्य भारत में चलाया जा रहा है जिसका परीक्षा आज छात्रों ने दीया, BRLF की सहयोगी संस्था आदिवासी 'हो' समाज महासभा ग्रामीण क्षेत्रों के आदिवासी छात्र छात्राओं को पढ़ाई के लिए आगे बढ़ाने का काम कर रही है, महासभा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सोय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि वो भी खुद सीपीआरएल की पढ़ाई किये हैं और अब पढ़ाई के लिए और भी क्षेत्र के युवाओं को सीपीआरएल कोर्स की पढ़ाई के लिए महासभा के माध्यम से जोड़ने का काम कर रहे हैं, साथ ही MBA की उच्च शिक्षा के लिए भी ग्रेजुएट छात्र छात्राओं को जोड़ रहे हैं, अब तक कुल CPRL के तैयार छात्र छात्राएं 25 एवं MBA के 12 छात्र छात्राएं हैं । आज की परीक्षा में आनंदपुर प्रखंड से दीपका सुरीन,नीतीमा कांडुलना, खूंटपानी प्रखंड से शिवलाल बोदरा, सुनीता बोदरा, बोजोमोती बोदरा, गम्हरिया प्रखंड से सरीता पुरती, चक्रधरपुर प्रखंड से वसील बोईपाई शामिल रहे ।
परीक्षा आदिवासी हो समाज महासभा के प्रखंड अध्यक्ष रामलाल हेंब्रम हो भाषा शिक्षक सीधेश्वर कुदादा, केंद्रीय सदस्य लाल सिंह सोय, सूरज सोय के देखरेख में हुआ एवं परीक्षा के दौरान मुख्य निरीक्षक केंद्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण चंद्र बोदरा शामील रहे ।

+ 2 राजकीय उच्च विद्यालय खरसावां में 'हो' भाषा की पढ़ाई शुरू,टाटा स्टील फौंडेशन एवं आदिवासी 'हो' समाज महासभा  के संयुक्त...
11/10/2022

+ 2 राजकीय उच्च विद्यालय खरसावां में 'हो' भाषा की पढ़ाई शुरू,

टाटा स्टील फौंडेशन एवं आदिवासी 'हो' समाज महासभा के संयुक्त तत्वधान में "दूरतुंग" प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है, जिसके तहत आदिवासी 'हो' समाज महासभा जिला समिति सरायकेला खरसावां के पहल पर,उच्च विद्यालय खरसावां में 'हो' भाषा वारंग क्षिति की पढ़ाई शुरू कर दि गई है, हमारी पड़ताल से काफी संख्या में 'हो' भाषा को स्टूडेंट्स अपने सब्जेक्ट में रखे है, उनके लिए सुनहरा अवसर है अपने क्षेत्रीय भाषा में पढ़कर अपने भविष्य को संवारने का,
#हम धन्यवाद देते हैं, प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय खरसावां की जुझारू एक्टिव प्रिंसिपल मंजू मेम्बर जी को जिन्होंने इस कार्यक्रम को शुरू कराने में हमारी टीम को भरपूर सहयोग दिया है,

सेंटर के टीचर हैं श्री सिद्धेश्वर कुदादा एवं सेंटर के कोऑर्डिनेटर है सूरज सोय आप दोनों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं ,

AHSM जिला समिति सरायकेला खरसावां

जमीन से जुड़े जिग्नेश मेवानी MLA, राजनीतिक से जुड़े संघर्ष की कहानी जिग्नेश की जुबानी ।जिग्नेश जो यूथ आईकॉन के रूप में ह...
16/04/2022

जमीन से जुड़े जिग्नेश मेवानी MLA, राजनीतिक से जुड़े संघर्ष की कहानी जिग्नेश की जुबानी ।

जिग्नेश जो यूथ आईकॉन के रूप में है, भारतीय राजनीति के क्षेत्र में युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चल रहे हैं एक नए नेतृत्व को नेतृत्व दे रहे हैं, जिग्नेश आज हमारी दिशूम की यात्रा में जुड़ने और यात्रा को हौसला देने एवं हमसे अपने राजनीतिक संघर्ष का अनुभव साझा करने हमारे बीच मौजूद रहे, जिग्नेश काफी सकारात्मक जुझारू एवं पागलपन लिए अपनी राजनीतिक संघर्ष की यात्रा को जारी रखे हुए हैं जो हमें काफी प्रेरित किया है, हम आगे भी साथ जुड़े रहेंगे ।

वक़्त से लड़कर जो नसीब बदल
दे,
इंसान वही जो अपनी तकदीर बदल
दे,
कल क्या होगा कभी मत सोचो
क्या पता कल वक्त खुद तकदीर बदल
दे ।

Had wonderful discussion with one of the senior members of SETU and a leading social-political activist of Gujarat Ashok...
10/04/2022

Had wonderful discussion with one of the senior members of SETU and a leading social-political activist of Gujarat Ashok Shrimali ji.
Had discussion on current political, Social and economic scenario of Gujrat and the country as well. We talked about the constitutional values, trbial leadership and the leadership from the most marginalised and minority community, participation of youth and ethics in political, social and political status of labourers and farmers in current time.
सेतु के वरिष्ठ सदस्यों में से एक और गुजरात के एक प्रमुख सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता अशोक श्रीमाली जी के साथ कई मुद्दों वृहत्त अौर गहरी चर्चा हुई।
गुजरात और देश के वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य पर भी चर्चा की। हमने संवैधानिक मूल्यों, आदिवासी नेतृत्व और सबसे हाशिए पर खड़े समुदाय और अल्पसंख्यक समुदाय के नेतृत्व, वर्तमान समय में मजदूरों और किसानों की राजनीतिक, सामाजिक स्थिति तथा राजनीतिक में युवाओं की भागीदारी और राजनीति में नैतिकता के बारे में बात की।

Good newsसुनीता बुढीऊली 2019 की गोल्ड मेडलिस्ट है जो आदिवासी 'हो' समुदाय की संघर्षशील महिला है जिन्होंने साबित कर दिखाया...
09/04/2022

Good news
सुनीता बुढीऊली 2019 की गोल्ड मेडलिस्ट है जो आदिवासी 'हो' समुदाय की संघर्षशील महिला है जिन्होंने साबित कर दिखाया कि परिस्थिति चाहे कैसी भी हो, जुनून - जज्बा और शिद्दत के साथ कुछ काम शुरू करे तो पूरी कायनात आपको सफल करने में लग जाती है , जी हां सुनीता बुढीऊली जिन्होंने 'हो' भाषा की पढ़ाई 10वीं कक्षा से शुरू की और 2019 में m.a कंप्लीट किया, इनको राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल एवं सर्टिफिकेट 2022 में मिला, बता दें सुनीता b.ed कर रही हैं जो इस साल कंप्लीट करेंगी और साथ ही UGC- Net दो बार qualified है और उन्होंने कम्युनिटी टीचर के रूप में 5 साल आदिवासी 'हो' समाज महासभा की ओर से कस्तूरबा स्कूल झीकपानी में पढ़ाने का काम किया है,
सुनीता समाज के शिक्षा के प्रति काफी संवेदनशील है उनका सपना है 'हो' समाज को आगे लाने के लिए b.ed कॉलेज शुरू करना चाहती हैं और उनके इस सपने को साकार करने में उनके जीवन साथी श्री कृष्ण चंद्र बोरदा जी, जो खुद 'हो' भाषा के जानकार हैं और उन्होंने JNU से पढ़ाई की है , और वर्तमान में आदिवासी 'हो' समाज महासभा संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष भी हैं अगर हम कृष्ण चंद्र बोदरा की बात करें तो उन्होंने भी कई ऐसे कम्युनिटी टीचरों को ट्रेनिंग दिया है जो ओडिशा, झारखंड और बंगाल में वारंग क्षिति लिपि के सेंटरों में पढ़ा रहे हैं तुरतुंग प्रोजेक्ट जो Tata Steel और महासभा के संयुक्त तत्वधान द्वारा चलाया जा रहा है, बता दें बोदरा जी झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग के साथ भी 'हो' भाषा को लेकर काफी काम कर रहे हैं, 'हो' भाषा की किताबें छापने में उनका बड़ा योगदान रहा है ।

हमारे 'हो' समाज की ओर से सुनीता बुढीऊली जी को उनके उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं एवं वह हमारे समाज के लिए शिक्षा की रोल मॉडल बने ऐसी कामना करते हैं

आदिवासी हो समाज महासभा Chaibasa का app आ गया है ।सभी सदस्य नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके तुरंत ही जुड़ें और अपना सदस्य ID ...
04/04/2022

आदिवासी हो समाज महासभा Chaibasa का app आ गया है ।

सभी सदस्य नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके तुरंत ही जुड़ें और अपना सदस्य ID कार्ड प्राप्त करे - Powered by Kutumb App
https://kutumb.app/aa-ho-s-a-ma?ref=094VX
🙏🙏

.

आदिवासी 'हो' समाज महासभा की जिला इकाई पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर का गठन किया गया जिसमें सर्व सहमति से  रैना पूर्ति को जिलाध...
18/02/2022

आदिवासी 'हो' समाज महासभा की जिला इकाई पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर का गठन किया गया जिसमें सर्व सहमति से रैना पूर्ति को जिलाध्यक्ष चुना गया

आदिवासी 'हो' समाज महासभा के साथ विरेन भुट्टा की एक विशेष मुलाकात Disom the leadership school  को लेकर, जो देश में विशेष ...
11/02/2022

आदिवासी 'हो' समाज महासभा के साथ विरेन भुट्टा की एक विशेष मुलाकात Disom the leadership school को लेकर, जो देश में विशेष तरह का प्रयोग लीडरशिप बिल्डिंग को लेकर एक यात्रा सुरू किया है, जिसमें हमारे आदिवासी 'हो' समाज महासभा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सोय पहले बेच के लिए चुनें गय है ।

आज दिनांक 11 फरवरी 2022 स्थान तूइवीर पंचायत  चाईबासा में Aspire संगठन के साथ आदिवासी 'हो' समाज महासभा एवं मुंडा मानकी सं...
11/02/2022

आज दिनांक 11 फरवरी 2022 स्थान तूइवीर पंचायत चाईबासा में Aspire संगठन के साथ आदिवासी 'हो' समाज महासभा एवं मुंडा मानकी संग ने बच्चों की शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा एवं रणनीति तैयार की, यह कार्यक्रम 3 से 16 साल तक के बच्चों के लिए अभीयान चलाया जाएगा 7 साल 4 महीने तक चलने वाला है, शिक्षा को लेकर यह एक क्रान्तिकारी काम है यह बात वीरेन भुट्टा ने कही, महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण चंद्र बोदरा एवं मामु संग के अध्यक्ष श्री गणेश पाटपींगुवा ,दोनो ने इस कार्यक्रम को भरपुर सहयोग करने की बात कही , काफी संख्या में पश्चिमी सिंहभूम के सभी प्रखंडों से समाज के लोग सामील हुए,
इस बैठक में मुख्य रूप से सामील पदाधिकारियों एवं सदस्य -
1-महासभा के केंद्रीय महासचिव, तीरील तिरीया
2- सतिश तामसोय
लक्ष्मन सामाड, शुदरशन लागुरी, फुलचंद मेम्बर, राम कृष्ण चाकी, प्रताप, आदि

रीतुई गुडांई तालाब जगरनाथपुर में आदिवासी 'हो' समाज महासभा ने मनाई शहीद दिवस वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
02/01/2022

रीतुई गुडांई तालाब जगरनाथपुर में आदिवासी 'हो' समाज महासभा ने मनाई शहीद दिवस वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

आदिवासी 'हो' समाज महासभा प्रखंड समिति जगरनाथपुर ने इतिहास के पन्नों से उठाकर दुनिया के सामने रखने का संकल्प लिया है बता ...
02/01/2022

आदिवासी 'हो' समाज महासभा प्रखंड समिति जगरनाथपुर ने इतिहास के पन्नों से उठाकर दुनिया के सामने रखने का संकल्प लिया है बता दें 1838 ई में शहीद हुए वीर योद्धाओं को महासभा द्वारा जगन्नाथपुर के रितुई गोंडाई तालाब स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करती आ रही है आप सभी को बता दें अब वहां भी संरक्षण एवं सुंदरीकरण की दिशा में महासभा कार्य करने जा रही है महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण चंद्र बोदरा , महासचिव तीरील तिरीया , उपाध्यक्ष नरेश देवगम , केंद्रीय सदस्य पोरेश पाडीया, सुभाष बारी ,सुजीत कालुंदिया आदि सभी पदाधिकारियों का मानना है कि ऐसे धरोहरों का सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास में बड़ा योगदान का केंद्र बनेगा जिससे समाज में शांति और एकता का वातावरण स्थापित होगा

Address

Chaibasa
833202

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आदिवासी 'हो' समाज महासभा-Ahsm posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category