Api West Singhbhum Jharkhand

Api West Singhbhum Jharkhand एपीआई पश्चिमी सिंहभूम जिला झारखंड

आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया (API) झारखण्ड के सराईकेला-खरसावां जिला कमेटी ने दिनाँक - 6.9.21 को कोल्हान में willkinson Ru...
06/09/2021

आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया (API) झारखण्ड के सराईकेला-खरसावां जिला कमेटी ने दिनाँक - 6.9.21 को कोल्हान में willkinson Rule लागू करने के लिए तथा झारखण्ड में स्टेट पेसा रूल लागू करने के लिए राज्यपाल , मुख्यमंत्री तथा आयोग के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपी । इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से API कोल्हान प्रभारी - रूपाई माझी , API जिला अध्यक्ष - सबिता उराँव , लोकसभा प्रभारी भगवान टुडू ,API जिला सचिव - विश्वविजय मार्डी , भूखतो मार्डी , कार्यकारी सदस्य विभूति सरदार, कैलाश चंद्र टुडू, आदि लोग उपस्थित हुए I

अम्बेडक्राइट पार्टी ऑफ इंडिया ( एपीआई ) दुमका  जिला कमिटी ,संतालपरगना ,झारखण्ड  का गठन हुआ और लोकसभा , विधानसभा के लिए न...
01/09/2021

अम्बेडक्राइट पार्टी ऑफ इंडिया ( एपीआई ) दुमका जिला कमिटी ,संतालपरगना ,झारखण्ड का गठन हुआ और लोकसभा , विधानसभा के लिए नए प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई।

आज मंगलवार दिनांक 31 अगस्त को दुधानी कुरुवा स्थित एपीआई जिला कार्यालय में एपीआई प्रदेश कमिटी झारखण्ड के पदाधिकारी गणो की उपस्थिति में एपीआई दुमका जिला कमिटी का गठन किया गया ।

एपीआई प्रदेश कमिटी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष प्रभुदयाल जोजो , प्रदेश सचिव योगेश कालूंडिया , प्रदेश सह सचिव महादेव किस्कू एवं दुमका एवम गोड्डा जिला के कोडिनेटर सह प्रदेश सह सचिव राजू इ. मुर्मू भी उपस्थित थे ।

एपीआई के सभी प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में दुमका जिला कमिटी (एपीआई) का गठन हुआ और नए जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति भी हुई जिनमे -

★ जिला अध्यक्ष जॉन मुर्मू को बनाया गया।

★ जिला सचिव के पद पर 3 लोगो की नियुक्ति हुई जिनमे दीपक साहनी , सरोजनी हांसदा, दुलर मरांडी (पूर्व प्रत्याशी)है ।

★ सह सचिव के पद पर शालोमी मुर्मू ,सुनीता सोरेन , सुशील हेम्ब्रम को शामिल किया गया ।

★ कार्यकारणी सदस्य के रूप में महेश्वर सोरेन , पुष्पा हेम्ब्रम , सुनील मुर्मू ,राजू मुर्मू , सोमलाल मरांडी और शालोमी टुडू को शामिल किया गया है ।

दुमका लोकसभा और विधानसभा के लिए नए पदाधिकारियों की भी नियुक्त किया गया ।

● दुमका लोकसभा प्रभारी - आलोक हांसदा

● जामा विधानसभा प्रभारी - जॉन मुर्मू

● दुमका विधानसभा - शालोमी मुर्मू

● शिकारीपाड़ा विधानसभा - सरोजनी हांसदा

● जामताड़ा विधानसभा - राजेश किस्कु

राजू इ. मुर्मू
अम्बेडक्राइट पार्टी ऑफ इंडिया
कोर्डिनेटर दुमका जिला
सह
प्रदेश सह सचिव

15/08/2021
09/08/2021

*ग्राम सभा को सशक्त करने की जरूरत है:एम्बस*

ऑल इंडिया मूलनिवासी बहुजन समाज सेंट्रल संघ(एम्बस) ने वर्ल्ड इंडीजीनस डे का आयोजन गुड़ासाई, फुटबॉल मैदान में किया। इस अवसर पर यहां के इंडीजीनस ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर सामाजिक एकता एवं अपनी संस्कृति का जीवंत उदाहरण पेश किया। संगठन के एसोसिएट ऑर्गेनाइजर द्वारा यहां के इंडीजीनस पीपल्स को उनके हक व अधिकार एवं आगे की रणनीति से अवगत कराया गया। कहा गया कि हम इंडीजीनस हैं क्योंकि हम अपने नस्ल को शुद्ध रखने में कामयाब है। यहां के स्थानीय लोगों ने चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा विभिन्न राजस्व ग्रामों को शामिल करने एवं पांचवी अनुसूची क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जमीन अधिग्रहण कर विभिन्न निजी एवं सरकारी योजनाओं का बिना ग्राम सभा के सहमति के हावी होने का आरोप लगाते हुए ग्राम सभा को मजबूत करने का प्रण लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य शक्ति प्रदर्शन,जागरूक करना एवं इंडीजीनस पीपल्स को उनके संवैधानिक अधिकार से अवगत करवाना था। एम्बस ने स्वीकारा कि अपने अधिकारों के लिए आंदोलन की रूपरेखा बदलनी होगी।अब हमारी लड़ाई तीर-धनुष से नहीं बल्कि कागज- कलम से लड़ी जाएगी और इसके लिए एम्बस झारखंड के विभिन्न प्रखंडों के हर पंचायत में जाकर लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार एवं सूचना के अधिकार अधिनियम,2005 के तहत कैसे विभिन्न सरकारी विभागों से जानकारी हासिल करनी है,इसके तरीके से अवगत कराएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से एसोसिएट ऑर्गनाइजर सुमित महतो ,बासिल हेम्ब्रम, दीनू पाड़िया , लाल माझी , लिलुआ गागराई , गोरा गागराई , प्रधान जामुदा ,राजू जामुदा (गाँव के देउरी) एंथोनी बोदरा , दिलीप माहली , सन्नी गागराई और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Address

Chaibasa

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Api West Singhbhum Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share